Uddhav thackrey

फ़ोटो: Indiatoday

राज्य के आगामी निकाय चुनाव को लेकर उद्धव ने दी अमित शाह को चुनौती

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने केंद्रीय गृहमंत्री व भाजपा नेता अमित शाह को महाराष्ट्र के आगामी निकाय चुनावों को लेकर चुनौती दी है। ठाकरे ने कहा कि मैं अमित शाह को चुनौती देता हूं कि आप अपने चेलों से कहें कि वो एक महीने के अंदर बीएमसी के चुनाव करवाएं और अगर आपमें हिम्मत है तो आप इसी समय राज्य में विधानसभा चुनाव भी करा कर देख लें। वहीं, ठाकरे ने दावा किया है कि राज्य के मुसलमान उनके साथ है।

गुरु, 22 सितंबर 2022 - 08:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Amit Shah, Uddhav Thackeray, Panchayat Election, Maharashtra

Courtesy: NDTV

Panchayat Election

फोटो: Aajtak

पिता पुत्र के बीच दिखी अनोखी जंग, पिता को हराकर बेटा बना मुखिया

बिहार के गोपालगंज जिले बरौली प्रखंड के माधोपुर पंचायत में बेटे ने पिता को हराकर मुखिया पद पर जीत हासिल की है। दिसंबर 10 को हई मतगणना के बाद ये जानकारी सामने आई है। माधोपुर के निवर्तमान मुखिया विजय प्रसाद को 900 वोट मिले और वो तीसरे नंबर पर रहे। वहीं उनके छोटे बेटे संतोष कुमार गुप्ता ने 1981 वोट पाकर जीत हासिल की है। दोनों के बीच 1081 मतों का भारी अंतर है। 

शनि, 11 दिसम्बर 2021 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Elections, Panchayat Election, gram panchayat

Courtesy: Zee News

Bihar Panchayat election

फोटो: AajTak

महंगे पेट्रोल के चलते पंचायत नामांकन के लिए भैंस पर सवार होकर पहुंचा प्रत्याशी

बिहार में पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के लिए नामांकन जारी है। नामांकन में शामिल होने के लिए कटिहार से मुखिया पद के उम्मीदवार आजाद आलम भैंस पर सवार होकर नामांकन भरने पहुंचे। भैंस पर नामांकन भरने आने के लिए उन्होंने सरकार को जिम्मेदार ठहराया।  उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों की बात के साथ-सथ देश में बढ़ रही महंगाई और आर्थिक तंगी की बात कही।

मंगल, 14 सितंबर 2021 - 08:50 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Bihar, Panchayat Election, Viral Story, Bihar Elections

Courtesy: India times

Bihar panchayat election

फोटो: Hindustan

बिहार पंचायती चुनाव में होंगे 11 चरणों में मतदान

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुई उच्चस्तरीय बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग के पंचायती चुनाव के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी। राज्य में कुल 11 चरणों में ग्राम पंचायत चुनाव संपन्न होंगे। इसकी अधिसूचना अगस्त 24 को जारी होगी, जिसके आधार पर आदर्श आचार संहिता लागू की जाएगी। सितंबर 24 को पहले चरण का मतदान होगा, इसी क्रम में अंतिम चरण का चुनाव दिसंबर 12 को संपन्न होगा। बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों में चुनाव अंतिम चरणों में आयोजित होंगे।

बुध, 18 अगस्त 2021 - 01:40 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Bihar Government, State Election Commission, Panchayat Election, Flood Situation Challenge

Courtesy: India.com

voting

फोटो: Hindustan Times

यूपी पंचायत चुनाव में खाली रहे पदों पर हुआ मतदान

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर खाली पदों पर जून 12 को वोटिंग की गई। निवार्चन आयोग कार्यालय के अनुसार प्रदेश में लगभग 8,321 पोलिंग बूथों पर वोट डाले गए। वहीं जिलों में में 64.74 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। राज्य के निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि जून 14 को इसकी मतगणना की जाएगी। निवार्चन आयोग ने खाली पदों पर मई 31 को अधिसूचना जारी की, जिसके बाद 2,53,036 लोगों द्वारा नामांकान दाखिल किया गया।

रवि, 13 जून 2021 - 09:40 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Panchayat Election, Uttar Pradesh, voting, Rural India

Courtesy: Aaj Tak

Urvashi yadav

फ़ोटो: Whatsapp

लंदन से पढ़ाई करके लौटी उर्वशी लड़ रही है यूपी का पंचायत चुनाव

लंदन से पढ़ाई करके लौटी पूर्व कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव की पुत्रवधू उर्वशी उत्तरप्रदेश के पंचायत चुनाव में अपनी किस्मत आज़माने उतर रही है। इस त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उतरने वाली उर्वशी जौनपुर जिले के वार्ड नं 51 से चुनाव में उतर रही है। हालांकि उर्वशी का पूरा परिवार राजनीति व अफसरशाही में है लेकिन फिर भी पंचायत चुनाव लड़ने के उनके फैसले ने सबको चौंका दिया है। बता दें कि उर्वशी ने लंदन से एमबीए की पढ़ाई की है।

बुध, 07 अप्रैल 2021 - 04:14 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Urvashi, Panchayat Election, uttarpradesh

Courtesy: Aajtak News

UP Panchayat Election

फोटो: Jagran

उत्‍तर प्रदेश में त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव 2021 की आरक्षण सूची जारी

उत्‍तरप्रदेश शासन ने प्रदेश की त्रिस्‍तरीय पंचायत चुनाव की अंतिम आरक्षण सूची जारी कर प्रस्‍तावित सूची पर मार्च 8 तक आपत्तियां मांगी हैं, वहीं अंतिम सूची का प्रकाशन 13 एवं मार्च 14 को किया जाएगा। पंचायती राज के अपर मुख्‍य सचिव मनोज कुमार सिंह ने मीडिया के समक्ष सूबे के 75 जिलों में जिला-पंचायत अध्‍यक्ष, 826 विकास खंडों में प्रमुख क्षेत्र-पंचायत और 58,194 ग्राम-पंचायतों में ग्राम प्रधानों के चुनाव के लिए अनुसूचित जाति, पिछड़ा संवर्ग और महिला के… read-more

शनि, 13 फ़रवरी 2021 - 03:49 PM / by Shruti

Tags: uttarpradesh, Panchayat Election, Reservations, Grama Panchayat

Courtesy: India News

UP BJP

फ़ोटो: Getty images

पंचायत चुनाव के लिए भाजपा ने नियुक्त किये 6 प्रभारी, यूपी के लिए हो रही तैयारियां

उत्तरप्रदेश में भाजपा अपनी ताकत बढ़ाने की कवायद में है और अब आगामी पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी ने छह प्रभारियों को नियुक्त किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जेपीएस राठौर को पश्चिम क्षेत्र, गोविन्द नारायण शुक्ला को प्रदेश मुख्यालय, अश्वनी त्यागी को ब्रज, अमरपाल मौर्य को अवध, सुब्रत पाठक को काशी, अनूप गुप्ता को गोरखपुर व प्रियंका सिंह रावत को कानपुर-बुन्देलखण्ड का प्रभारी नियुक्त किया है। बता दें कि पार्टी लगातार अपने… read-more

सोम, 04 जनवरी 2021 - 01:13 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Swatantra dev singh, BJP, Panchayat Election, uttarpradesh

Courtesy: Aajtak news