pandit sukhram

फोटो: Telangana Today

मस्तिष्काघात से जूझ रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का निधन

दिल्ली स्थित एम्स में मस्तिष्काघात का इलाज करा रहे 94 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का मई 11 को निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी मंत्री के पोते और हिमाचल कांग्रेस के नेता आश्रय शर्मा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए दी। बता दें कि सुखराम को मई चार को मनाली में मस्तिष्काघात हुआ था। वो पांच बार विधानसभा सदस्य और तीन बार लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद रह चुके हैं।

बुध, 11 मई 2022 - 03:44 PM / by रितिका

Tags: Pandit Sukh Ram, Pandit Sukh Ram passed away, Death

Courtesy: NDTV News