Pangong zheel

फ़ोटो: Aajtak

चीन पैंगोंग झील क्षेत्र में LAC के बेहद करीब कर रहा है पुल का निर्माण, महीनों से चल रहा कंस्ट्रक्शन

चीन लद्दाख की पैंगोंग झील के अपने कब्जे वाले इलाके में एक पुल का निर्माण कर रहा है। एलएसी के बेहद करीब दो महीने से इसका निर्माण चल रहा है। यह पुल पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों को जोड़ेगा, जिससे चीनी सेना झील के दोनों तरफ पहुंचेगी। सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों से इसका खुलासा हुआ है। पुल बनने से चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी को पैंगोंग झील में विवादित क्षेत्रों तक पहुंच बनाने में आसानी हो जाएगी।

मंगल, 04 जनवरी 2022 - 11:15 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: China, pangong lake, LAC, bridge

Courtesy: Aajtak News

Pangong Lake Army-Border

फोटोः OpIndia

पैंगोंग झील के किनारों से वापसी की प्रक्रिया आज हुई पूर्ण, शनिवार को होगी कॉर्प्स कमांडर स्तरीय वार्ता

पूर्वी लद्दाख में स्थित पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों पर से भारत और चीनी सेना की वापसी की प्रक्रिया आज पूर्ण हो गयी। अब भारत और चीन के बीच शनिवार को फिर एक कॉर्प्स कमांडर स्तरीय वार्ता आयोजित की जाएगी जिसमें दोनों पक्ष पूर्वी लद्दाख में संघर्ष के तीन बिन्दुओ से पीछे हटनें पर वार्ता करेंगे। इसी बीच चीन ने आधिकारिक तौर पर स्वीकारा की गलवान घाटी पर हुई झड़प में उनके चार जवान मारे गए थे जबकि एक अमेरिकी रिपोर्ट के अनुसार यह आकड़ा 35 था… read-more

शुक्र, 19 फ़रवरी 2021 - 06:09 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: INDIA CHINA BORDER ISSUE, pangong lake, Army

Courtesy: AMARUJALA

Pangong lake

फ़ोटो: Getty Images

पैंगोंग के बाद दूसरे विवादित जगहों से चीनी सेना को हटाएगा भारत

चीनी सेना को पैंगोंग सीमा के विवादित इलाके से खदेड़ने के बाद भारत ने अब डेप्सांग, गोगरा और हॉट स्प्रिंग से टकराव खत्म करने और सेनाओं की पूर्ण वापसी और पेट्रोलिंग को लेकर रणनीति बनाने पर कार्य शुरू कर दिया है। वहीं,जानकारी यह भी है कि अन्य विवादित क्षेत्रों से सैन्य वापसी के लिए दोनों देशों की सेना के सैन्य कमांडरों के बीच जल्द ही दसवें दौर की वार्ता भी हो सकती है। रिटायर्ड लेफ्टनेंट जनरल राजेन्द्र सिंह ने बताया कि समझौते के बाद अब बाकी जगहों… read-more

शनि, 13 फ़रवरी 2021 - 01:03 PM / by आकाश तिवारी

Tags: INDIA CHINA BORDER ISSUE, pangong lake, China India border

Courtesy: Live Hindustan

Laddakh Border Dispute

फोटो: Zee News

सामान्य होता नज़र आ रहा है भारत और चीन के बीच सीमा विवाद

पूर्वी लद्दाख में सीमा विवाद की वजह से  भारत-चीन के बीच पैदा हुआ तनावपूर्ण माहौल अब सामान्य होता हुआ दिख रहा हैं। अप्रैल-मई महीने के बाद पैंगोंग झील इलाके में बने सभी नए ढांचों को दोनों पक्ष ध्वस्त करने जा रहे हैं।  अब कोई भी देश फिंगर 4 से लेकर फिंगर 8 के इलाके में पैट्रोलिंग नहीं करेगा।  नवंबर 6 को कोर कमांडर स्तर की वार्ता के दौरान  डिस-एंगेजमेंट प्लान पर चर्चा चुशूल सेक्टर में हुई थी।

शुक्र, 13 नवंबर 2020 - 01:11 AM / by नृपेन्द्र मिश्रा

Tags: INDIA CHINA BORDER ISSUE, Ladakh, pangong lake

Courtesy: Live Hindustan