Arvind Kejriwal

फोटो: Financial Express

आप के राष्ट्रीय संयोजक के रूप में फिर से चुने गए केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक चुने गए हैं। बता दें कि 2012 में पार्टी की स्थापना के बाद से वह इस पद पर हैं। सितंबर 12 को आप की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक के दौरान अरविंद केजरीवाल को पार्टी का नेता चुना गया। सीएम केजरीवाल की तरह पंकज गुप्ता को फिर से राष्ट्रीय सचिव और एनडी गुप्ता को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है। 

रवि, 12 सितंबर 2021 - 04:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Arvind Kejriwal, aap party, pankaj gupta

Courtesy: Live Hindustan