Diamon

फोचो: The New Indian Express

पन्ना की खदान में मजदूर को मिला हीरा, बदली किस्मत

मध्यप्रदेश के पन्ना स्थित खदानों में कार्य करते हुए एक आदिवासी मजदूर मुलायम सिंह को दिसंबर छह को एक 13 कैरेट का हीरा मिला है। इस हीरे के मिलने के बाद उसकी खुशी का ठिकाना नहीं है। हीरा कार्यालय के मुताबिक अब इस हीरे की नीलामी होगी, जिससे मिली राशि का 12% काटकर इस मजदूर को मिलेगा। माना जा रहा है कि मजदूर को 50 लाख से अधिक राशि मिलेगी।

मंगल, 07 दिसम्बर 2021 - 03:25 PM / by रितिका

Tags: panna news, panna district, Diamond Mining, diamond found

Courtesy: Aajtak

8.22 caret diamond

फोटो: Robb Report

15 साल की मेहनत के बाद चार मज़दूरों को मिला 8.22 कैरेट का हीरा: मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के पन्ना में पिछले 15 साल से हीरे को तलाश रहे मज़दूरों के हाथ 8.22 कैरेट का हीरा लगा है। इस हीरे की कीमत लगभग 40 लाख रुपये है। हीरे को डायमंड ऑफिस में जमा कर दिया गया है। इसकी नीलामी सितंबर 21 को होगी। नीलामी से प्राप्त धन राशि में से सरकार की रॉयलिटी और टैक्स घटाकर बचे पैसे मजदूरों को दिये जाएंगे। पन्ना के डीएम का कहना है कि यहाँ 12 लाख कैरेट के डायमंड का रिजर्व है।

गुरु, 16 सितंबर 2021 - 11:01 AM / by अजहर फारूक

Tags: Madhya Pradesh, panna district, Diamond, mine

Courtesy: Zee News

Diamond

फोटोः Naidunia

खदान से निकला 8.22 कैरेट का हीरा: मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने बताया है कि पन्ना जिले की एक खदान में रतनलाल प्रजापति और उनके तीन साथियों को 15 साल के लम्बे इंतजार के बाद 8.22 कैरेट का हीरा मिला है। उस हीरे को हीरा कार्यालय में जमा करा दिया गया है। संजय कुमार मिश्रा ने कहा है कि सितंबर 21 को उस हीरे को नीलामी के लिए रखा जाएगा। हीरे की कीमत 40 लाख रुपये तक हो सकती है।

मंगल, 14 सितंबर 2021 - 04:20 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Madhya Pradesh, diamond found, panna district