फोटो: Medical News Today
डायबिटीज और दिल की सुरक्षा के लिए खाएं पपीता
पपीता खाने से डायबिटीज और दिल की सेहत को लाभ होता है। प्रोटीन, फाइबर, कार्ब्स, मिनरल्स, कैल्सियम, विटामिन बी, ई, सी और बी9 युक्त पपीता बेहद सेहतमंद होता है। रोज पपीता खाने से खून का संचार होता है। होमोसिस्टीन का बैलेंस बनता है। ये LDL की मात्रा को नियमित करता है। पपीता खाने से शरीर की इम्यूनिटी पॉवर भी बढ़ती है। थकान, सांस की समस्या और सिरदर्द दूर करने में इसका उपयोग होता है।
Tags: papaya, protein, Minerals, Diabetes, Heart care
Courtesy: Zee News
फोटो: India.com
गर्मियों में विटामिन डी की कमी दूर करने के लिए खाएं ये फल
गर्मियों के मौसम में विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए संतरा, केला, पपीता जैसे फलों का सेवन किया जा सकता है। केला विटामिन डी को एक्टिवेट करता है। विटामिन डी के साथ मैग्नीशियम रिच फ्रूट भी खाने चाहिए। विटामिन डी की कमी से मांसपेशियों में दर्द, थकान, बाल झड़ने की समस्या हो सकती है। शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियां भी कमजोर होने लगती है।
Tags: Vitamin D, vitamins, Banana, papaya
Courtesy: AajTak News
फोटो: Navbharat Times
ज्यादा पपीता खाने से हो सकते हैं साइड इफेक्ट
पपीता सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह लो कैलरी फ्रूट कई तरह के स्वास्थ्य लाभ देता है। वहीं अगर इसे अधिक मात्रा में खाया जाए तो इसके साइड इफेक्ट भी होते हैं। अधिक पपीता खाने से पेट की समस्याएं भी बढ़ सकती हैं। गर्भवती महिलाओं को पपीता के सेवन से गर्भपात का खतरा रहता है। बच्चे को स्तनपान कराने वाली महिलाओं ,कैरोटेनेमिया नामक रोग से ग्रसित मरीज, किडनी स्टोन या पथरी, हाई या लो ब्लड प्रेशर के मरीजों को पपीता खाने से बचना चाहिए।
Tags: papaya, SIDE EFFECT, health care
Courtesy: Zee News