Rajasthan police constable exam Cancelled

फोटो: Patrika

पेपर लीक के बाद रद्द हुई राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा

अधिकारियों ने मई 17 को बताया, राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, प्रश्न पत्र लीक होने के बाद रद्द कर दी गयी। मई 14 को परीक्षा की दूसरी पाली से कुछ समय पहले पेपर लीक हो गया था। एसओजी ने 8 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार मई 14 को परीक्षा की दूसरी पाली के दौरान दिवाकर पब्लिक स्कूल, जयपुर के केंद्र अधीक्षक द्वारा समय से पहले पेपर का लिफाफा खोलने के कारण पेपर लीक हुआ है। 

मंगल, 17 मई 2022 - 12:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Rajasthan, police constable exam, Cancelled, paper leak

Courtesy: Live Hindustan

Agra college

फ़ोटो: Threebestrated.in

आगरा कॉलेज का एक और पेपर लीक, एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

डॉ. भीमराव अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के आगरा कॉलेज में मई 14 को परीक्षा पेपर भी लीक हो गया जिसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने खंदारी परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल बीएससी द्वितीय वर्ष के रसायन विज्ञान का प्रश्नपत्र भी आउट हुआ है। तीसरी पाली में दोपहर तीन बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होने वाली परीक्षा से पहले दोपहर 02 बजे ही परीक्षार्थियों के मोबाइल पर प्रश्नपत्र पहुंच गया था। छात्रों ने इसमें हाथों से उत्तर लिखकर कुंजी बनाई थी।

रवि, 15 मई 2022 - 11:40 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Agra college, paper leak, uttarpradesh

Courtesy: Amar ujala

Yogi Adityanath

फोटो: The Wire

पेपर लीक मामले में योगी आदित्यनाथ ने पूर्व शिक्षा निदेशक विनय पांडे को किया सस्पेंड

उत्तर प्रदेश में 12वीं कक्षा के पेपर लीक मामले में योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का पालन करते हुए पूर्व माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय पांडे को सस्पेंड कर दिया है। विनय के खिलाफ कर्तव्य पालन में लापरवाही के आरोप के तहत कार्रवाई की गई है। इससे पूर्व ही विनय को शिक्षा निदेशक के पद से हटाकर साक्षरता मिशन विभाग में डायरेक्टर नियुक्त किया गया था। 

बुध, 27 अप्रैल 2022 - 10:00 AM / by रितिका

Tags: UP government, Schools, paper leak

Courtesy: AajTak News

SOG arrested Journalist

फोटो: TV9 Bharatvarsh

REET पेपर लीक में जालोर का पत्रकार बबलू मीणा गिरफ्तार

राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) 2021 के पेपर आउट मामले में एसओजी (SOG) ने जालोर से एक न्यूज़ चैनल के संवाददाता बबलू मीणा को गिरफ्तार किया है। रीट परीक्षा मामले में अब तक 40 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। एसओजी के एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया की, रीट परीक्षा पेपर आउट प्रकरण में गिरफ्तार नरेंद्र विश्नोई ग्राम सेवक से पूछताछ में की बबलू मीणा की भूमिका सामने आई है। बबलू मीणा स्वयं रीट परीक्षा में सम्मिलित हुआ था।

रवि, 20 फ़रवरी 2022 - 08:56 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: REET exam, paper leak, SOG, arrested, journalist

Courtesy: Navbharat Times

REET exam

फ़ोटो: Quint Hindi

राजस्थान सरकार ने लिया REET की लेवल-2 परीक्षा रद्द करने का लिया निर्णय

रीट पेपर लीक मामले में राजस्थान सरकार ने फरवरी 7 को बड़ा फैसला लेते हुए लेवल टू रीट परीक्षा रद्द करने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक लेवल टू की शिक्षक भर्ती परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। अब दोनों लेवल मिलाकर कुल 62 पदों के लिए भर्ती होगी। दरअसल रीट पेपर लीक को लेकर गहलोत सरकार के खिलाफ विरोध बढ़ता जा रहा था। साथ ही लगातार सीबीआई जांच की मांग भी की जा रही थी।

मंगल, 08 फ़रवरी 2022 - 09:30 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Exam, Cancelled, paper leak, REET 2021

Courtesy: Aaj Tak

Rsm

फोटो: The Times of India

बीयर कारोबारी को दिया गया था UP TET के पेपर छापने का ठेका

उत्तर प्रदेश में  TET पेपर लीक होने को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। सरकार ने जिस RSM फिनसर्व को पेपर छापने का ठेका दिया था, उसकी कोई प्रिंटिंग प्रेस नही है बल्कि वो खुद ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करता है। इसके साथ ही इसमें दिल्ली का सबसे बड़ा बीयर गोदाम भी है। जहां से पूरी दिल्ली में बीयर सप्लाई की जाती है। इस मामले में अब तक 36 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं, जिसमे RSM के डायरेक्टर अनूप प्रसाद भी शामिल है।

शनि, 04 दिसम्बर 2021 - 10:40 AM / by अजहर फारूक

Tags: up tet, Uttar Pradesh, India, paper leak

Courtesy: Dainik Bhaskar

UPTET

फोटो: Zee News

पेपर लीक होने के कारण रद्द हुई यूपीटीईटी की परीक्षा

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में नवंबर 28 को होने वाली यूपीटीईटी की परीक्षा को पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दिया गया है। परीक्षा से पहले ही प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इसके कारण परीक्षा को निरस्त करने का फैसला लिया गया। अब एक महीने के भीतर दोबारा इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जल्द ही परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान भी किया जाएगा। फिलहाल एसटीएफ को इस मामले की जांच सौंप दी गई है। 

रवि, 28 नवंबर 2021 - 01:10 PM / by अमन शुक्ला

Tags: UPTET, paper leak, Exams cancelled, Education

Courtesy: Amar Ujala NEWS

neet paper leak

फोटोः Tribune India

नीट की परीक्षा के दौरान लीक हुआ प्रश्न पत्र: जयपुर

जयपुर के भांकरोटा के राजस्थान इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में नीट एग्ज़ाम शुरू होने के 35 मिनट बाद ही प्रश्न पत्र लीक हो गया। परीक्षा आयोजित करवाने वाले लोगों के फोन पर आधे घंटे में आंसर की पहुंच गई थी और उसका प्रिंट निकाल कर पैसे देने वाले छात्रों को सप्लाई कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने परीक्षा केंद्र छापेमारी कर कई छात्रों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। 

बुध, 15 सितंबर 2021 - 10:20 AM / by Surbhi Shaw

Tags: neet exam, paper leak, Rajasthan, Crime

Courtesy: AajTak news

Paper leak

फोटो: Bhaskar

पेपर लीक होने के कारण रद्द हुई हरियाणा पुलिस कांस्टेबल की भर्ती परीक्षा

हरियाणा पुलिस कांस्टेबल पद के लिए अगस्त सात और आठ को होने वाली भर्ती परीक्षाओं को पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दिया गया है। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले की जांच कर आरोपियों को कड़ी सजा दी जाएगी।आपको बता दें कि 5,500 कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए लगभग साढ़े आठ लाख लोगों ने आवेदन किया था।

रवि, 08 अगस्त 2021 - 09:00 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Hariyana, hssc, chairman, Exams cancelled, paper leak

Arrested

फ़ोटो: google

आर्मी पेपर लीक केस में सैन्यकर्मी समेत चार गिरफ्तार

सेना भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में पुणे पुलिस ने आज दो सैन्यकर्मी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है इस केस में अबतक सात लोगो की गिरफ्तारी हो चुकी है। फरवरी 18 को पेपर लीक की खबर मिलते ही पुणे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बीईजी सेंटर में होने वाली सैन्य भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया था। पुणे पुलिस इस बात की जांच कर रही हैं कि पेपर इन लोगों तक कैसे पहुंचा और इनमें कौन-कौन शामिल थे।

बुध, 03 मार्च 2021 - 12:50 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Army Exams, paper leak, pune police, onilne exam

Courtesy: Live Hindustan