Pappu Yadav

फोटो: Jansatta

बिहार: एम्बुलेंस जमाखोरी मामले में गिरफ्तार हुए जन अधिकार पार्टी के पप्पू यादव

बिहार में जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पप्पू यादव ने खुद जानकारी देते हुए ट्वीट किया," मुझे गिरफ्तार कर पटना के गांधी मैदान थाना लाया गया है।" हाल ही में पप्पू यादव के एक ठिकाने पर पुलिस ने छापा मारकर दर्जन से ज्यादा एम्बुलेंस को बिना इस्तेमाल के रखने का मामला दर्ज किया था। जिसके बाद पप्पू यादव ने मीडिया के सामने आकर सभी एम्बुलेंस को चलाने की बात कही थी।

मंगल, 11 मई 2021 - 12:59 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Pappu Yadav, jap, Ambulance, Bihar, Patna

Courtesy: Ndtv Hindi News

Pappu yadav

फ़ोटो: Aajtak

बेनीपट्टी हत्याकांड में भाजपा नेता का है हाथ: पप्पू यादव

जन अधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव ने बेनीपट्टी हत्याकांड का आरोप भारतीय जनता पार्टी पर लगाया है। दरअसल पप्पू यादव ने अपने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की व स्थानीय नेता प्रवीण झा को निशाना बनाया। ट्विटर पर यादव ने लिखा कि हत्या करने वाला प्रवीण झा है जो कि लंबे समय से बजरंग दल व भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा रहा है। वहीं, मृतकों के पिता व पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह ने भी हत्या का आरोप भारतीय जनता पार्टी पर लगाया है। वहीं, पुलिस उपाधीक्षक राजेश… read-more

रवि, 04 अप्रैल 2021 - 03:21 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Twitter, Pappu Yadav, murder, Bihar

Courtesy: BriflyNews

Pappu yadav

फ़ोटो: Indian Express

पश्चिम बंगाल: भारतीय जनता पार्टी ने 355 बूथ में से 129 पर नहीं दिए एजेंट

भारतीय जनता पार्टी ने मतदान केंद्रों पर पार्टी की ओर से बूथ पर दिए जाने वाले एजेंटों को लेकर गलती की है जिसका खुलासा जन अधिकार पार्टी प्रमुख व पूर्व सांसद पप्पू यादव (राजेश रंजन) ने किया है। राजेश रंजन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा- "नंदीग्राम में 355 बूथ में 129 पर बूथ एजेंट नहीं दे पाई बीजेपी। प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और उनके मीर जाफर शुभेंदु के मुंह पर कालिख पुतना तय है।" वहीं,अब भाजपा की इस गलती को लेकर सोशल मीडिया पर पार्टी… read-more

शुक्र, 02 अप्रैल 2021 - 09:06 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Rajesh ranjan, Pappu Yadav, Bhartiya Janta Party, West Bengal

Courtesy: Brifly News

Pappu yadav

फ़ोटो: Getty images

चुनावी सभा का मंच टूटने से चोटिल हुए जाप प्रमुख पप्पू यादव

बिहार विधानसभा चुनाव में जन अधिकार पार्टी प्रमुख पप्पू यादव को अब थोड़ी रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। मुज्जफरपुर के मीनपुर में चुनावी सभा के दौरान मंच टूट जाने से उनके हाथ में चोट लग गयी है। हालांकि पप्पू यादव को कोई बड़ी चोट नहीं लगी है और उन्हें सभा से वापस पटना भेज दिया गया है। बता दें कि यह पहली मर्तबा नहीं है जब चुनावी सभा का मंच गिर पड़ा हो, हाल ही में निरहुआ की सभा में भी पंडाल टूटने की खबर सामने आई थी।

शनि, 31 अक्टूबर 2020 - 07:22 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Pappu Yadav, Bihar Assembly Elections, jap

Courtesy: Aajtak news

Pappu yadav and chandrashekhar azad

फ़ोटो: One india

"अगर तीन सालों में मैं कुछ नहीं कर पाया तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा"- पप्पू यादव

लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव और उनके गठबंधन सहयोगी भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण ने कैमूर जिले के भभुआ के नगर पालिका मैदान में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पप्पू यादव ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा -" बेटियों की सुरक्षा पर हम सबसे पहले काम करेंगे और अगर 3 साल में मैं कुछ नहीं कर पाया तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा और आपके बीच कभी नहीं आऊंगा।"

शनि, 17 अक्टूबर 2020 - 01:02 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Pappu Yadav, Bhim Army chief, Bihar Assembly Elections

Courtesy: Aajtak news

Shivsena

फ़ोटो: Getty images

बिहार में हम 40-50 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने दी जानकारी

बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण के मतदान के लिए अभी 15 दिन बाकी है। ऐसे में शिवसेना ने एलान किया है कि वो बिहार में करीब 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और इसके चलते स्थानीय पार्टियो से भी हमारी बातचीत चल रही है। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने जानकारी देते हुए कहा-" अब तक किसी के साथ गठबंधन के बारे में कोई बात नहीं हुई है। मैं अगले हफ्ते पटना जाऊंगा, पप्पू यादव सहित स्थानीय दल हमसे बात करना चाहते हैं।"

मंगल, 13 अक्टूबर 2020 - 12:09 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Bihar Assembly Elections, Shivsena, Pappu Yadav

Courtesy: News18hindi

Pappu yadav and chandrashekhar azad

फ़ोटो: Puridunia.com

बिहार के चुनावी मैदान में एक और गठबंधन, पप्पू यादव और चंद्रशेखर ने मिलाया हाथ

बिहार के चुनावी मैदान में अब एक और गठबंधन का एलान हुआ है। दरअसल बिहार में जातीय समीकरण को देखते हुए पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी, चंद्रशेखर आज़ाद की आजाद समाज पार्टी और बीएमपी एवं डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया ने साथ आने का फैसला लिया है। इस गठबंधन को प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक अलायंस नाम दिया है। पप्पू यादव ने कहा कि, "बिहार को कैसे बचाया जाए, उसके लिए यह गठबंधन है और आप मत सोचिए कि यह अंतिम है।"

मंगल, 29 सितंबर 2020 - 10:09 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Pappu Yadav, Bihar Assembly Elections, Grand Alliance

Courtesy: Aajtak news

Tej pratap yadav

फ़ोटो: Ndtv.com

भीड़ जुटाने के आरोप में बिहार के दिग्गज नेताओं के खिलाफ दर्ज की गयी एफआईआर

राष्ट्रीय जनता दल नेता तेजस्वी यादव ,तेजप्रताप यादव एवं जन अधिकार पार्टी सुप्रीमो पप्पू यादव पर भीड़ जुटाने के आरोप में बिहार की राजधानी पटना में एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल सितंबर 25 के दिन राजद नेता एवं जन अधिकार पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा पारित नए कृषि बिल के विरोध में सड़क पर प्रदर्शन करने के साथ ट्रैक्टर रैली भी की थी। दोनों नेताओं ने कोरोना के चलते प्रतिबंधित किये गए क्षेत्रों से रैली निकाली थी और यह कानून के विरुद्ध है।

शनि, 26 सितंबर 2020 - 06:50 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Pappu Yadav, RJD, Bihar

Courtesy: Aajtak news

Pappu Yadav

फोटो: सोशल मीडिया

बिहार चुनाव 2020: पप्पू यादव की जाप पार्टी युवाओं और महिलाओं को दे रही है टिकट, बिहार की डेढ़ सौ सीटों पर अकेली लड़ेगी चुनाव

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जाप पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर 150 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। साथ ही अन्य सीटों पर सामान्य विचारधारा वाली पार्टी के साथ गठबंधन भी किया है। युवा और महिलाओं को 80 प्रतिशत सीट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी बहुत जल्द प्रतिज्ञा पत्र जारी करेगी और सितंबर के अंतिम सप्ताह में उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।

शनि, 29 अगस्त 2020 - 02:48 PM / by अमर नाथ झा

Tags: Bihar Assembly Elections, Bihar Elections, Pappu Yadav

Courtesy: Prabhat Khabar