Parambir Singh

फोटो: Latestly

महाराष्ट्र सरकार ने वापस लिए मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह के खिलाफ सभी आरोप

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परम बीर सिंह के खिलाफ सभी आरोप हटा दिए हैं। राज्य सरकार ने दिसंबर 2021 में जारी निलंबन आदेशों को भी रद्द कर दिया और कहा कि निलंबन की अवधि में वह ड्यूटी पर थे। महाराष्ट्र सरकार ने 2021 में सिंह के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की। महाराष्ट्र के गृह विभाग ने कहा कि सिंह के खिलाफ वर्तमान विभागीय कार्यवाही में आठ आरोप लगाए गए थे। 

शुक्र, 12 मई 2023 - 06:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Maharashtra Government, drops, all charges, former Mumbai police commissioner, Parambir singh

Courtesy: Dainik Bhaskar

Supreme Court

फोटो: TheLeaflet

परमबीर सिंह को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ़्तारी पर लगाई रोक

100 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 22 को इस मामले की सुनवाई के दौरान परमबीर सिंह की गिरफ़्तारी पर रोक लगा दी है। परमबीर सिंह के वकील ने कोर्ट में कहा कि मुंबई पुलिस से उनकी जान को खतरा है। इस दौरान उनके वकील ने कोर्ट को भरोसा दिलाया की परमबीर सिंह भारत में ही हैं। 

सोम, 22 नवंबर 2021 - 02:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Parambir singh, Supreme Court, Money laundering case, National

Courtesy: Zee News Hindi

Second Investigation Will Start Against Param Bir Singh

फोटो: Shortpedia

महाराष्ट्र सरकार ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को दी परमबीर सिंह के खिलाफ दूसरी जांच शुरू करने की मंजूरी

महाराष्ट्र सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोपों के संबंध में मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह के खिलाफ एक और जांच शुरू करने के लिए राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को अपनी सहमति दे दी है। पुलिस निरीक्षक अनूप डांग की शिकायत पर पूर्व शीर्ष पुलिस अधिकारी के खिलाफ एसीबी द्वारा एक अलग जांच की जा रही है। पुलिस निरीक्षक बीआर घाडगे द्वारा अप्रैल में दी गई शिकायत पर नई जांच शुरू की जा रही है।

मंगल, 21 सितंबर 2021 - 02:50 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Parambir singh, Maharashtra Government, FIR

Courtesy: One India

Parambir Singh

फोटो: India Today

मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट

महाराष्ट्र सरकार द्वारा गठित एक जांच आयोग ने सितंबर 7 को मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है। इससे पहले कई बार सम्मन दिए जाने के बावजूद वो जांच आयोग के सामने पेश नहीं हुए, इसके लिए उनपर कई बार जुर्माना भी लगाया गया। परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। जांच आयोग इसी मामले की जांच कर रहा है। 

मंगल, 07 सितंबर 2021 - 08:00 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Mumbai Police, Arrest Warrant, Parambir singh, Maharashtra

Courtesy: India.com

Parambir singh

फ़ोटो: Opindia

परमबीर सिंह ने महाराष्ट्र के मौजूदा डीजीपी पर लेटर लिखकर लगाये आरोप

मुम्बई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने अपने नए पत्र से हलचल मचा दी है जिसमें उन्होंने राज्य के मौजूदा डीजीपी संजय पांडे पर हमला बोला है। सिंह ने यह लेटर सीबीआई को लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगे केस को वापस लेने के लिए संजय ने उनपर दबाव बनाया था। साथ ही संजय ने यह कहा था कि अगर सिंह ऐसा करते है तो उनपर चल रही जांच बन्द हो जाएगी।

शनि, 01 मई 2021 - 03:35 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Parambir singh, sanjay pandey, Anil Deshmukh

Courtesy: Live hindustan

Supreme Court reject please of Anil Deshmukh

फोटो: Mid-Day

महाराष्ट्र: SC ने अनिल देशमुख के ख़िलाफ़ सीबीआई जाँच जारी रखने का दिया आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने अप्रैल 8 को महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की अपील को ख़ारिज करते हुए सीबीआई जाँच जारी रखने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अनिल देशमुख के ख़िलाफ़ लगाए गए आरोप काफ़ी गंभीर है। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के द्वारा लगाए गए आरोप के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने अप्रैल 5 को अनिल देशमुख के ख़िलाफ़ सीबीआई जाँच के आदेश दिए थे। हाईकोर्ट के इस फ़ैसले को चुनौती देते हुए अनिल देशमुख और महाराष्ट्र सरकार दोनों… read-more

गुरु, 08 अप्रैल 2021 - 08:24 PM / by Shruti

Tags: Maharashtra, Anil Deshmukh, Parambir singh, Maharashtra Government, Supreme Court

Courtesy: BBC News

Navab Malik

फ़ोटो: Indiatv.in

परमबीर सिंह किससे मिलें, इसका खुलासा जल्द करेंगे- नवाब मलिक

महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगे 100 करोड़ के उगाही के आरोपों को लेकर एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने बड़ा बयान दिया है। मलिक का कहना है कि एनसीपी नेता जानते हैं कि परमबीर सिंह दिल्ली जाकर किससे मिले थे और उनकी चिट्ठी की टाइमिंग ऐसी क्यों थी। मलिक ने कहा, "यह सब महाराष्ट्र सरकार को बदनाम करने की एक साजिश है व जल्द ही हम इसका खुलासा करेंगे।" बता दें कि परमबीर सिंह को मुम्बई पुलिस के कमिश्नर पद से हटा दिया गया है।

मंगल, 23 मार्च 2021 - 01:11 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Parambir singh, Maharastra, Anil Deshmukh, navab malik

Courtesy: Live Hindustan