Vice President

फोटो: News18

भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा- किसी सांसद को आपराधिक मामलों में छूट नहीं

भारत के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने कहा कि नायडु ने उच्च सदन को बताया "विशेषाधिकारों में से एक यह है कि एक सांसद को सत्र या समिति की बैठक शुरू होने से 40 दिन पहले और उसके 40 दिन बाद सिविल मामले में गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। हालांकि, आपराधिक मामलों में, सांसद एक आम नागरिक से अलग पायदान पर नहीं होते हैं। सांसद को सत्र के दौरान या अन्यथा आपराधिक मामले में गिरफ्तार होने से छूट नहीं मिलता है।

शुक्र, 05 अगस्त 2022 - 07:46 PM / by Pranjal Pandey

Tags: parliament, mp, Vice President, Crime

Courtesy: Jagran

 Nirmala Sitharaman

फोटो: Jansatta

वित्त मंत्री ने लोकसभा में दी जानकारी, अस्पताल के बेड-आईसीयू में नहीं लगेगा जीएसटी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जानकारी दी कि अस्पतालों के बेड या आईसीयू में केंद्र सरकार ने किसी तरह का जीएसटी लागू नहीं किया है। सरकार ने प्रति दिन 5000 रुपये से अधिक की कीमत वाले बेड़ों पर जीएसटी लगाया है। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष द्वारा महंगाई के मुद्दे पर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के बीच ये जानकारी साझा की है। विपक्ष का कहना है कि अस्पतालों में इलाज अब महंगा हो गया है।

बुध, 03 अगस्त 2022 - 01:00 PM / by रितिका

Tags: Finance Minister, loksabha, Nirmala Sitharaman, parliament

Courtesy: Zee News

Nityanand Rai

फोटो: First Post

सरकार ने दिया चीनी नागरिकों को भारत छोड़ने का नोटिस

केंद्र सरकार ने लोकसभा में जानकारी दी है कि बीते दो वर्षों में भारत आए 81 चीनी नागरिकों देश छोड़ने का नोटिस दिया है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय नेबताया कि 117 लोगों को वर्ष 2019 और 2021 के बीच वीजा शर्त, नियमों के उल्लंघन करने के लिए डिपोर्ट किया गया है। सरकार ने इस सूची में 726 चीनी नागरिकों को शामिल किया था, जिसमें से 81 को देश छोड़ने को कहा गया है।

बुध, 03 अगस्त 2022 - 12:15 PM / by रितिका

Tags: loksabha, monsoon session, parliament, Nityanand rai

Courtesy: ABP Live

Tiranga Yatra

फोटो: Dainik Bhaskar

लाल किले से सांसद तक निकली जाएगी तिरंगा रैली

संस्कृति मंत्रालय द्वारा अगस्त तीन को 'तिरंगा बाइक रैली' का आयोजन किया जाएगा। ये जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दी है। ये रैली सांसदों के साथ लाल किले से संसद तक निकली जाएगी, जिसमें हर पार्टी के सांसद से शामिल होने की अपील की है। देश भर में युवा शाखा भी तिरंगा बाइक रैली का आयोजन करेगी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अगस्त 13 से 15 के बीच जनता को घर पर तिरंगा फहराने की अपील की है।

मंगल, 02 अगस्त 2022 - 01:00 PM / by रितिका

Tags: Tiranga Yatra, PM Narendra Modi, Bike Rally, parliament, Prahlad Joshi

Courtesy: ndtv

Nancy Pelosi

फोटो: BBC

चीन ने अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी की ताइवान यात्रा पर दी धमकी, कहा- सेना देगी दखल

अमेरिकी संसद हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की स्पीकर नैंसी पेलोसी की एशिया यात्रा को लेकर क्षेत्र में तनाव तेजी से बढ़ गया है। चीन ने धमकी दी कि अगर पेलोसी ताइवान का दौरा करती हैं तो उसकी सेना 'खाली नहीं बैठेगी'। नैंसी पेलोसी और उनके साथ सांसदों का एक दल सोमवार को सिंगापुर पहुंचा है। नैंसी पेलोसी एक सैन्‍य व‍िमान C-40C से वॉशिंगटन से रवाना हुई हैं। ताइवान पर चीन अपना दावा करता है जो हालिया तनाव का कारण है।

सोम, 01 अगस्त 2022 - 08:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: America, parliament, Taiwan, SINGAPORE, nancy pelosi

Courtesy: News18

Protest

फोटो: The Independent

इराक में पीएम पद के उम्मीदवार के नामांकन के विरोध में संसद भवन में घुस गए प्रदर्शनकर्ता

इराक में शिया धर्मगुरु मुक्तदा अल-सदर के सैकड़ों समर्थक प्रधानमंत्री पद के लिए मोहम्मद शिया अल-सुदानी के नामांकन के विरोध में बगदाद में इराकी संसद भवन में घुस गए। गृह मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया कि दंगा नियंत्रण पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और चेतावनी दी, लेकिन प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच कोई झड़प नहीं हुई।

शनि, 30 जुलाई 2022 - 07:32 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Iraq, protest, parliament, बगदाद

Courtesy: Amar ujala

Petrol Price Hiked

फोटो: Jagran Images

2021-22 में 78 गुना बढे पेट्रोल के दाम, 76 मौकों पर बढ़ी डीजल की कीमत, केंद्र ने संसद को दी जानकारी

आप पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने जुलाई 25 को महंगाई और कमोडिटी की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, पेट्रोल की कीमतों में 78 गुना और डीजल की कीमतों में 76 गुना बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने राज्यसभा में अपने प्रश्न के लिए सरकार के जवाब के रूप में आंकड़ों का हवाला दिया। उन्होंने कहा, सरकार ने "2016 और 2022 के बीच ईंधन पर लगाए गए उत्पाद शुल्क के माध्यम से 16 लाख करोड़… read-more

मंगल, 26 जुलाई 2022 - 09:20 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Raghav Chadha, aap party, petrol price hiked, parliament

Courtesy: Aapki Baat

Monsoon Session

फोटो: Indian Express

संसद के मॉनसून सत्र के दौरान लोकसभा में हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला ने चार सदस्‍यों को किया निलंबित

संसद के मॉनसून सत्र के दौरान लोकसभा में हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला ने सख्‍त रुख अपनाया है। उन्‍होंने हंगामा कर रहे कांग्रेस के चार सदस्‍यों को निलंबित कर दिया है। यह चारों कांग्रेसी सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित किए गए हैं। ज्योतिमणी, माणिक टैगोर, टीएन प्रथापन और राम्या हरिदास को सस्‍पेंड किया गया है। बता दें, विपक्षी सांसदों के लगातार हंगामे के बीच दोपहर 2.30 बजे लोकसभा की कार्यवाही स्थगित करते हुए स्‍पीकर ने कड़े कदम उठाने के संकेत दिए थे… read-more

सोम, 25 जुलाई 2022 - 06:01 PM / by Pranjal Pandey

Tags: parliament, MONSOON, Om Birla, SUSPEND

Courtesy: Hindustan

Manish Tiwari

फोटो: Prabhasakshi

विषम परिस्थितियों में संसद की कार्यवाही बाधित हो- मनीष तिवारी

कांग्रेस के नेता एवं सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि संसद की कार्यवाही बाधित होने पर सांसदों को आत्ममंथन करना चाहिए। संसद की कार्यवाही को बाधित करना वैध रणनीति है जिसका उपयोग विषम परिस्थितियों में किया जाना चाहिए। हालांकि इसे आम प्रक्रिया नहीं करनी चाहिए। स्थगन का दोष कांग्रेस को मढ़ना दुर्भाग्यपूर्ण और अवसरवाद है। भाजपा ने भी वर्ष 2004 और 2014 के दौरान संसद की कार्यवाही बाधित की थी।

सोम, 25 जुलाई 2022 - 12:50 PM / by रितिका

Tags: Manish Tiwari, Congress, parliament, BJP

Courtesy: news 18

Youtube

फोटो: The Wire

केंद्र सरकार ने बैन किए 78 यूट्यूब चैनल

केंद्र सरकार ने 78 यूट्यूब चैनल को बैन कर दिया है। ये जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने लोकसभा में साझा की है। केंद्र सरकार ने यह कार्रवाई आईटी एक्ट 2000 की धारा 69-अ के उल्लंघन के आरोप में की है। सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा की सरकार बीते दो वर्षों में 560 यूट्यूब यूआरएल बंद कर चुकी है। इनकी व्यूअरशिप लगभग 68 करोड़ से अधिक थी।

गुरु, 21 जुलाई 2022 - 12:50 PM / by रितिका

Tags: Anurag Thakur, parliament, monsoon session

Courtesy: ABP Live