SP Leader Swami Prasad Maurya

फोटो: UPTak

कुशीनगर में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के काफिले पर हुआ हमला, BJP समर्थकों पर आरोप

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में यूपी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथराव कर हमला किया गया। इस घटना में पथराव से कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। इस मामले का आरोप भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों पर लगाया गया है। यह घटना कुशीनगर के खलवा पट्टी गांव में हुई। स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि, उनके पिता पर बीजेपी के लोगों ने हमला कराया है। 

बुध, 02 मार्च 2022 - 11:30 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Samajwadi Party, Party leader, attacked, BJP MLA

Courtesy: NDTV India

Prashant Kumar

फ़ोटो: Politalks News

चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का कांग्रेस पर ज़बरदस्त प्रहार

विधानसभा चुनाव को लेकर देश में गर्म सियासी माहौल के बीच ममता बनर्जी के राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत कुमार ने कांग्रेस के विपक्ष का नेतृत्व करने की क्षमता पर सवाल उठाया है। किशोर ने कहा, जो पार्टी बीते 10 सालों में 90 % चुनाव हार गई है उसे विपक्ष के नेतृत्व का फ़ैसला लोकतांत्रिक तरीक़े से होने देना चाहिए। कुछ दिन पहले ममता बनर्जी ने भी कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिए बना उन पर प्रहार किया था।

शुक्र, 03 दिसम्बर 2021 - 08:56 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: TMC, Congress Party, Party leader

Courtesy: Prabhat Khabar

Piyush Goyal

फोटो:ANI

राज्यसभा में सदन के नेता होंगे पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राज्यसभा में भाजपा की ओर से सदन का नेता नियुक्त किया गया है। वे थावरचंद गहलोत की जगह लेंगे जो अब कर्नाटक के राज्यपाल है। 57 वर्षीय पीयूष गोयल को इस महत्वपूर्ण पद के लिए मॉनसून सत्र के ठीक पहले चुना गया है। पीयूष गोयल दो बार राज्यसभा के सदस्य भी रहे हैं। वर्तमान में उनके पास केंद्रीय मंत्रिमंडल में वाणिज्य और उद्योग, खाद्य एवं उपभोक्ता तथा कपड़ा मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों का दायित्व है। 

गुरु, 15 जुलाई 2021 - 02:20 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Piyush Goyal, rajya sabha, Party leader, BJP, Union government

Courtesy: Zee News Hindi