फोटो: Punjab Kesari
टीएमसी पर बरसे जेपी नड्डा, पार्टी को बताया 'आतंक, माफिया, भ्रष्टाचार': पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने टीएमसी को 'आतंक, माफिया और भ्रष्टाचार' के लिए खड़ी पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा, "चूंकि पश्चिम बंगाल में पीएमएवाई का ऑडिट किया जा रहा है, इसलिए बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई हैं। नड्डा ने कहा, भाजपा 'ममता बनर्जी के जंगल राज' को समाप्त करेगी। नड्डा ने कहा कि महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद पश्चिम बंगाल महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले में 'शीर्ष' पर है… read-more
Tags: West Bengal, JP Nadda, TMC, party, terror mafia, corruption
Courtesy: Amar Ujala News
फ़ोटो: the print
भाजपा पर लगातार वार कर रहे हैं स्वामी, बोले - अब सब मोदी के हाथ में है
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी अपनी ही पार्टी पर लगातार निशाना साध रहे है। इस बार उन्होंने पार्टी के संसदीय बोर्ड में हुए फेरबदल को लेकर बोलते हुए कहा कि अब पदाधिकारियों के चयन के लिए पार्टी और संसदीय दल के चुनाव नहीं होते है। वहीं, पीएम मोदी पर तंज करते हुए उन्होंने कहा है कि अब पार्टी के सब फैसले पीएम मोदी के हाथ में होते हैं।
Tags: Subramanian Swamy, PM Narendra Modi, BJP, party
Courtesy: Amar Ujala News
फोटो: The Economic Times
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सोशल मीडिया खातों पर तिरंगे की तस्वीर नहीं लगाने पर भाजपा ने किया बचाव
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने सोशल मीडिया खातों पर तिरंगे की तस्वीर नहीं लगाने के लिए हो रही आलोचना पर भाजपा ने उसका बचाव किया है। पार्टी ने कहा कि आरएसएस देशभक्ति से ओतप्रोत है और हमेशा देश की सेवा के लिए प्रयासरत रहता है। आरएसएस पहले ही 'हर घर तिरंगा' और 'आजादी का अमृत महोत्सव' कार्यक्रमों को समर्थन दे चुका है।
Tags: RSS, Social Media, party, Flag
Courtesy: Navbharat Times
फोटो: TOI
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ के सर्वे में विदेश सचिव लिज ट्रस ऋषि सुनक से आगे
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में विदेश सचिव लिज ट्रस भारतीय मूल के पूर्व ब्रिटिश मंत्री ऋषि सुनक पर अपनी बढ़त को बरकरार रखा है। लिज ट्रस ने नए YouGov सर्वे के अनुसार प्रधानमंत्री पद की दौड़ में पूर्व चांसलर ऋषि सुनक से 24 अंकों की बढ़त हासिल कर ली है। पार्टी से सदस्यों द्वारा दोनों में से एक को अब 4 अगस्त से सितंबर की शुरुआत तक चलने वाले मतपत्र में प्रधानमंत्री पद के लिए चुना जाएगा।
Tags: Liz trus, Rishi Sunak, YouGov, party
Courtesy: Jagran
फ़ोटो: BBC
एम्बर हर्ड से केस जीतने के बाद वाराणसी रेस्टोरेंट में जॉनी डेप ने की पार्टी, लाखों रुपये की दी टिप
मशहूर ह़ॉलीवुड स्टार जॉनी डेप एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। केस के फैसले के बाद जानी ने ब्रिटेन में बर्मिंघम के एक करी हाउस में डिनर किया और लाखों रुपए की टिप दी। पता चला है कि दोनों ने करी के लिए हजारों रुपए का भुगतान किया और वेटर को एक मोटी 49 लाख रुपए की मोटी टिप दी। जॉनी ने एक वाराणसी रेस्तरां में भारतीय भोजन, कॉकटेल और गुलाब शैंपेन का स्वाद चखा।
Tags: Jhonney Depp, Amber Heard, party, UK
Courtesy: Hindustan
फ़ोटो: OpIndia
नेपाल के नाइट क्लब में दिखे राहुल गांधी, वीडियो हुआ वायरल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का नाइट क्लब में बीयर पीते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। राहुल गांधी अपने एक करीबी की शादी के लिए काठमांडू की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं। भाजपा नेताओं द्वारा राहुल गांधी के पार्टी करने के वायरल वीडियो की आलोचना भी हुई है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा जब राजस्थान के जोधपुर में हिंसा हो रही है, इस पर चिंता व्यक्त करने के… read-more
Tags: Rahul Gandhi, Night Club, party, Nepal
Courtesy: Aajtak
फ़ोटो: Deccan Herald
प्रशांत किशोर बना सकते हैं खुद की पार्टी, बिहार चुनाव से करेंगे शुरुआत
प्रशांत किशोर ने अपनी अलग पार्टी बनाने के संकेत दिए हैं। मई 2 को किए ट्वीट में उन्होंने जनता के बीच जाने की बात कही है। प्रशांत किशोर ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, जनता के बीच जाने का समय आ गया है। इसकी शुरुआत बिहार से होगी। हालांकि अभी उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह पार्टी कब लॉन्च करेंगे और उनकी पार्टी का नाम क्या होगा। वैसे ट्वीट से देखें तो यह तय है कि पार्टी की शुरुआत बिहार से होगी।
Tags: Prashant Kishor, Tweet, Bihar Election, party
Courtesy: Hindustan
फोटो: CNBC
महिला पत्रकारों से फ्लर्ट करते थे माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स की आदतों का खुलासा करते हुए उनके ऊपर दो किताबें लिखने वाले जेम्स वॉलेस ने बताया कि गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के सदस्यों के साथ घर में नग्न पार्टी किया करते थे, जिनमें स्ट्रिपर्स को बुलाया जाता था। वॉलेस ने खुलासा किया कि गेट्स महिला पत्रकारों से फ़्लर्ट किया करते थे। वॉलेस के मुताबिक इन्हीं आदतों के चलते गेट्स और मेलिंडा के बीच दरार आयी होगी और उन्होंने तलाक लेने का निर्णय लिया होगा।
Tags: Bill Gates, Bill and Melinda Gates Divorce, james wallace, party
Courtesy: News18
फ़ोटो: Indiatv.in
कांग्रेस छोड़ने वाले अशोक तंवर ने किया अपनी पार्टी का एलान, "अपना भारत मोर्चा" है नाम
कांग्रेस नेता व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से अनबन के बाद कांग्रेस पार्टी से अलग होने वाले नेता अशोक तंवर ने अपनी नई पार्टी बना ली है। "अपना भारत मोर्चा" नामक पार्टी का एलान तंवर ने फरवरी 25 के दिन जोर शोर से किया व पार्टी के लिए हुंकार भी भरी। छात्र राजनीति से सियासत में उतरने वाले नेता अशोक तंवर ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी का लक्ष्य सिर्फ हरियाणा व अन्य राज्यों में राजनीतिक कदम रखना नहीं होगा बल्कि राष्ट्रीय स्तर… read-more
Tags: Ashok tanwar, Haryana, party, National Politics
Courtesy: Punjab kesari
फ़ोटो: Getty images
23 वर्ष की हुई तृणमूल कांग्रेस,1 जनवरी 1998 में राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता बनर्जी ने किया था गठन
आज से 23 वर्ष पूर्व जनवरी 1, 1998 में कांग्रेस पार्टी से अलग होकर पश्चिम बंगाल की मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस का गठन किया था। इस अवसर पर पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं को विशेष संदेश देते हुए कहा-"टीएमसी आज 23 साल की हो गई है। यह सफर पहली जनवरी 1998 को शुरू हुआ था। हमारे सालों का संघर्ष काफी लंबा रहा है, लेकिन इस समय के दौरान हमने केवल लोगों के लिए प्रतिबद्ध होने के अपने उद्देश्य को प्राप्त करना… read-more
Tags: mamta banerjee, TMC, party
Courtesy: Aajtak