Aligadh

फोटो: Latestly

नगर निकाय ने पारित किया अलीगढ़ के नाम परिवर्तन का प्रस्ताव

उत्तर प्रदेश के एक और शहर अलीगढ़ का नाम जल्द ही बदला जा सकता है। अलीगढ़ के मेयर प्रशांत सिंघल ने नवंबर 7 को कहा कि अलीगढ़ का नाम बदलने का प्रस्ताव अलीगढ़ नगर निगम द्वारा पारित कर दिया गया है और अब इसे यूपी सरकार को भेजा जाएगा। अलीगढ़ के मेयर ने कहा, “कल एक बैठक में, अलीगढ़ का नाम बदलकर हरिगढ़ करने का प्रस्ताव पेश किया गया। सभी पार्षदों ने एक स्वर से इसका समर्थन किया"

बुध, 08 नवंबर 2023 - 09:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Proposal, change name, Aligarh, passed, municipal corporation

Courtesy: Udaipur Kiran

Women Reservation Bill

फोटो: India TV News

लोकसभा ने 454-2 वोटों से पारित किया ऐतिहासिक महिला आरक्षण विधेयक

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत कोटा प्रदान करने वाला ऐतिहासिक महिला आरक्षण विधेयक - नारी शक्ति वंदन अधिनियम - लोकसभा में पारित हो गया है। यह पहला विधेयक है जिसे नए संसद भवन में पेश किया गया और देश की चुनावी प्रक्रिया में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पारित किया गया। दिनभर चली बहस के बाद बिल को पक्ष में 454 और विरोध में दो वोट पड़े। आज इसे राज्यसभा में पेश किया जाएगा… read-more

गुरु, 21 सितंबर 2023 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: women reservation bill, passed, loksabha

Courtesy: Aajtak News

Finance Bill-2023

फोटो: Navbharat Times

लोकसभा में विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच पास हुआ वित्त विधेयक 2023

लोकसभा ने आज 'द फाइनेंस बिल 2023' को विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच पारित कर दिया। सीतारमण ने विधेयक पेश करते हुए कहा, "मैं पेंशन के मुद्दे पर गौर करने और आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए राजकोषीय विवेक बनाए रखते हुए कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा करने वाला दृष्टिकोण विकसित करने के लिए वित्त सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने का प्रस्ताव करती हूं।"

शुक्र, 24 मार्च 2023 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: finance bill 2023, passed, loksabha bill, Nirmala Sitharaman

Courtesy: India TV News

Rajasthan Assembly Session

फोटो: Dainik Bhasker

सितंबर 19 को फिर से शुरू होगा राजस्थान विधानसभा का सत्र

रविवार अगस्त 21 को जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राजस्थान विधानसभा का सातवां सत्र 19 सितंबर को फिर से शुरू होगा। सत्र का पहला भाग 28 मार्च को स्थगित कर दिया गया था। विधानसभा सचिव महावीर प्रसाद शर्मा द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि सत्र 19 सितंबर को फिर से शुरू होगा। सत्र के दौरान पन्द्रवीं विधानसभा के सातवें सत्र की बैठक का आयोजन किया जायेगा जिसमे कई महत्वपूर्ण विधायक शामिल हो सकते हैं।

रवि, 21 अगस्त 2022 - 08:00 PM / by सपना सिन्हा

Tags: rajasthan assembly session, held from september, important bills, passed

Courtesy: One India

Rajasthan

फोटोः Scroll.in

राजस्थान में अब होगा बाल विवाह रजिस्ट्रेशन

राजस्थान विधानसभा में सितंबर 17 को भाजपा के विरोध के बावजूद अनिवार्य विवाह पंजीकरण कानून 2009 के अधिनियम में सुधार करके राजस्थान बाल विवाहों का अनिवार्य पंजीकरण विधेयक 2021 पास कर दिया गया है। संसदीय कार्य मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि पहले केवल जिला अधिकारी ही विवाह का पंजीकरण कर सकता था, किन्तु अब जिला अधिकारी और ब्लाक अधिकारी भी विवाह का पंजीकरण कर सकते हैं।भाजपा ने इसे काला कानून का नाम दिया है।

शनि, 18 सितंबर 2021 - 03:01 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Rajasthan, compulsory registration, marriages amendment bill 2021, passed