फोटो: DNA India
पैसेंजर और टूव्हीलर वाहनों की बिक्री में आई गिरावट
भारत में वर्ष 2021 में पैसेंजर वाहनों की थोक बिक्री 13% गिर गई है। देश में सिर्फ 2,19,421 यूनिट्स पैसेंजर वाहन ही बिके है। इसकी जानकारी जनवरी 14 को ऑटो उद्योग की संस्था सियाम ने दी है। इससे पूर्व दिसंबर 2020 में पैसेंजर वाहनों की बिक्री 2,52,998 यूनिट्स हुई थी। वहीं टूव्हीलर की बिक्री भी 11% भी कम हुई है। वर्ष 2021 में ये 10,06,062 यूनिट्स थी जबकि वर्ष 2020 में ये 11,27,917 यूनिट्स पर पहुंच गई थी।
Tags: Retail Auto Sales, Passenger Vehicle, Automobile sales
Courtesy: TV 9 Hindi
फोटो: DNA India
KIA Motors India ने देश का चौथा यात्री वाहन बन महिंद्रा एंड महिंद्रा को पछाड़ा
दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी किआ मोटर्स इंडिया देश का चौथा सबसे बड़ा यात्री वाहन निर्माता बन महिंद्रा एंड महिंद्रा को पीछे कर दिया है। किआ ने महिंद्रा को 1,058 यूनिट्स के छोटे अंतर के साथ पीछे कर बढ़त बनाई है, जिसमें कुल 15,380 गाड़ियों की बिक्री कर महिंद्रा पांचवें स्थान पर आ गया। किआ मोटर्स ने पिछले साल फरवरी 2020 में जहां 15,644 गाड़ियां बेचीं थी, तो वहीं इस साल इसी महीने में 16,702 गाड़ियों की बिक्री की है।
Tags: Kia Motors India, Mahindra&Mahindra Ltd., Car maker company, Anand Mahindra, Passenger Vehicle
Courtesy: MONEYCONTROL NEWS
फोटो: New Indian Express
पोस्ट लॉकडाउन पीरियड में ऑटो सेक्टर की हो रही है ग्रोथ - 2021फरवरी सेल्स रिपोर्ट
लॉकडाउन के बाद लोगों द्वारा पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बजाए खुद के वाहन को प्राथमिकता देने की वजह से ऑटो इंडस्ट्री में तेजी से बढ़ोत्तरी देखी गयी है। पैसेंजर वाहनों की बिक्री में सालाना 23% की ग्रोथ देखी गयी है, जिसमें लगभग 3.08 लाख पैसेंजर कार और एसयूवी फैक्ट्री से शोरूम आई है। पिछले महीने के रिकॉर्ड के मुताबिक मारुति सुजुकी ने सबसे ज्यादा 1,64,469 कारें बेच कर 11.8% की बढ़त की और साउथ कोरियाई कंपनी हुंडई मोटर्स ने कुल 61,800 कारें बेच 26.4% की… read-more
Tags: Growth Report, Passenger Vehicle, Maruti Suzuki, Hyundai Motors
Courtesy: Bhaskar News