Indian Railways

फोटो: Dainik Bhasker

त्रिपुरा, उत्तर-पूर्व के कुछ हिस्सों के लिए जुलाई 22 से शुरू होगी ट्रेन सेवा

असम के लुमडिंग-बदरपुर खंड में भारी भूस्खलन के कारण दो महीने से अधिक समय से निलंबित ट्रेन सेवा यात्रियों के लिए  त्रिपुरा और उत्तर पूर्व के कुछ हिस्सों में फिर से शुरू होने वाली है। पहले दिन कंचनजंघा एक्सप्रेस कोलकाता के सियालदह स्टेशन से अगरतला के लिए रवाना होगी। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने कहा कि डाउन ट्रेन सेवा अगले दिन जुलाई 23 से शुरू होगी।

रवि, 17 जुलाई 2022 - 10:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Train service, Passengers, Tripura parts, North East, resume-

Courtesy: Navbharat Times

Corona Virous

फोटो: Zee Biz

COVID-19: आने वाली प्रत्येक उड़ान के यात्रियों को करवानी होगी रैंडम RT-PCR स्क्रीनिंग: केंद्र

केंद्र ने जून 29 को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आने वाली प्रत्येक उड़ान से यात्रियों की यादृच्छिक आरटी-पीसीआर स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने को कहा। केंद्र ने यह भी कहा कि सभी सकारात्मक नमूनों को जीनोमिक अनुक्रमण के लिए भेजा जाना चाहिए। लगभग दो प्रतिशत यात्रियों का परीक्षण करने का कदम तब आया है जब भारत पिछले कुछ दिनों में लगातार 10,000 से अधिक कोरोना वायरस मामलों की रिपोर्ट कर रहा है।

गुरु, 30 जून 2022 - 11:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: states and union territories, rt pcr test, Passengers, Flights

Courtesy: NDTV Hindi

Patna Airport

फोटो: NDTV News

पटना स्पाइसजेट फ्लाइट: बीच हवा में इंजन में आग लगने के बाद दिल्ली जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की एक उड़ान आज तकनीकी खराबी के कारण विमान में आग लगने की सूचना देने के बाद पटना हवाई अड्डे पर लौट आई। उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान के इंजन में आग लगने की सूचना मिली। कई मिनट हवा में मँडराने के बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। स्पाइसजेट विमान ने लगभग 12.10 बजे उड़ान भरी थी। विमान में यात्रा कर रहे 185 यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। 

रवि, 19 जून 2022 - 03:50 PM / by सपना सिन्हा

Tags: patna airport, spicejet flight, Fire, Passengers

Courtesy: Jansatta News

Indian Railways

फोटो: Patrika

जून 10 से शुरू होंगी भारतीय रेलवे की मानसून स्पेशल ट्रेनें

भारतीय रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए जून 10 से अक्टूबर 31 तक कोंकण रेलवे नेटवर्क से चलने वाली सभी ट्रेनों के लिए मानसून स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत करेगा। यात्री केआरसीएल ऐप के माध्यम से या कोंकण रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन ट्रेन की स्थिति चेक कर सकते हैं। लोको पायलटों निर्देश दिया गया है कि भारी बारिश के दौरान ट्रेन की गति 40 किमी प्रति घंटे तक सीमित रखी जाये।

बुध, 08 जून 2022 - 02:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Indian Railways, monsoon special trains, Passengers

Courtesy: Sgminfotech Online

Sowfall In Kedarnath Badrinath Dham

फोटो: News24Online

केदारनाथ-बदरीनाथ धाम में बर्फ गिरने से बढ़ी ठण्ड, यात्रियों ने जलाए अलाव

केदारनाथ और बदरीनाथ में लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण लगातार दूसरे दिन भी मौसम खराब रहा। मई 22 को बदरीनाथ के पहाड़ों पर बर्फबारी और धाम में बारिश हुई जबकि, केदारनाथ धाम में दोपहर तक बारिश के बाद बर्फबारी हुई। यात्रियों को ठण्ड से बचाने के लिए तीन जगहों पर अलाव जलाए गए। उधर, बदरीनाथ में कड़ाके की ठण्ड के बावजूद रविवार शाम तक 13,718 लोगों ने बदरी विशाल के दर्शन किए। 

सोम, 23 मई 2022 - 01:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: snowfall, Kedarnath, Badrinath Dham, Passengers

Courtesy: Live Hindustan

Chardham Yatra

फोटो: India.com

पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारण चारधाम यात्रा में आई रूकावट

चार धाम यात्रा के दौरान बारिश और पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारण बद्रीनाथ धाम जा रहे लगभग 830 यात्रियों को पांडुकेश्वर बैरियर पर रोक दिया गया है। इनके रुकने और खाने पीने की व्यवस्था गोविन्द घाट गुरूद्वारे में की गई है। केदारनाथ की पहाड़ियों पर अचानक मौसम बदलने से बर्फ़बारी और बारिश हो रही है। इसके अलावा उत्तरकाशी, टेहरी, पौड़ी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में भी बारिश हो रही है।

मंगल, 17 मई 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttarakhand, chardham yatra 2022, Passengers, rain, snowfall, Badrinath Dham

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Traveling with pets

फोटो: CNN

भारतीय रेलवे के इन नियमों को मानकर अपने पेट्स के साथ कीजिए सफर

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को उनके पेट्स के साथ सफर करने के लिए कुछ नियम तय किए है। पेट्स के साथ सफर करने के लिए फर्स्ट क्लास ऐसी की टिकट लेनी होगी। यात्री के पास पेट्स की चैन, काॅलर, और खाना पानी साथ होना चाहिए। पेट्स का फिटनेस और वैक्सीन सर्टिफिकेट होना चाहिए। संबंधित अधिकारी से अपने पेट्स को बुक करवाना होगा। यात्री को वाणिज्यिक अधिकारी को पत्र भी लिखना होगा ताकि कैबिन मिल सके। 

बुध, 20 अप्रैल 2022 - 07:00 PM / by Varun Sharma

Tags: Indian Railway, Travel, Passengers, Pets

Courtesy: Jagran

Indigo Flight

फोटो: India TV News

इंडिगो फ्लाइट में यात्री के फोन में आग लगने के बाद यात्रियों में दहशत

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अप्रैल 14 गुरुवार को डिब्रूगढ़ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो ए320 नियो विमान वीटी-आईजेवी उड़ान 6ई-2037 ने एक यात्री के मोबाइल फोन से धुआं और चिंगारी निकलने की सूचना दी। उन्होंने कहा, "एक केबिन क्रू ने 30 सी पर बैठे एक यात्री के मोबाइल फोन से धुआं और चिंगारी देखी। केबिन क्रू ने केबिन फायर एक्सटिंग्यूशर का… read-more

शुक्र, 15 अप्रैल 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: phone catches fire, Passengers, indigo flight

Courtesy: ZEE News

Spicejet Flight Collides With Electric Pole

फोटो: You Tube

दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्रियों को लेकर स्पाइसजेट की फ्लाइट बिजली के खंभे से टकराई

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर विमान में सवार यात्रियों के साथ स्पाइसजेट का एक विमान बिजली के खंभे से टकरा गया। घटना विमान के पुशबैक के दौरान हुई। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने कहा कि घटना के बाद विमान को बदल दिया गया और यात्रियों को दूसरी उड़ान में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। एयरलाइन के अनुसार, उड़ान एसजी 160 दिल्ली से जम्मू के लिए प्रस्थान करने वाली थी।

सोम, 28 मार्च 2022 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: spicejet flight, Passengers, electric pole

Courtesy: Live Hindustan

Cordelia Cruise

फ़ोटो: TV9 Bharatvarsh

मुंबई-गोवा लग्जरी क्रूज जहाज कार्डेलिया में 2000 यात्रियों में से 66 यात्री पाए गए कोरोना संक्रमित

गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने जनवरी 3 को कहा कि मुंबई से गोवा जा रहे कार्डेलिया क्रूज शिप के एक क्रू मेंबर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अब सभी यात्रियों का RT-PCR टेस्ट किया गया। परीक्षण किए गए 2000 नमूनों में से 66 यात्रियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। जहाज को फिलहाल मोरमुगाओ पोर्ट क्रूज टर्मिनल, वास्को के पास रोक दिया गया है। किसी को भी जहाज पर चढ़ने और उतरने की अनुमति नहीं है।

मंगल, 04 जनवरी 2022 - 10:25 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Cordelia Cruises, Passengers, corona positive, RTPCR Test

Courtesy: Jagran News