फोटो: India TV
चंडीगढ़ में संपन्न हुई राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी
बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और पत्रलेखा नवंबर 15 को चंडीगढ़ के ओबेरॉय रिसोर्ट में शादी के पवित्र बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने परिजनों और खास दोस्तों की मौजूदगी में हिन्दू रीति रिवाज के साथ शादी की। इसके बाद से बॉलीवुड से दोनों के लिए बधाइयां आनी शुरू हो गई हैं। आयुष्मान खुराना, प्रियंका चोपड़ा, दीया मिर्जा, भूमि पेडनेकर, सोनम कपूर और मलाइका अरोड़ा समेत तमाम हस्तियों ने दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं।
Tags: Rajkummar Rao, patralekha, weddings, Bollywood
Courtesy: Amar Ujala news
फोटो: Zoom TV
राजकुमार राव ने की अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड पत्रलेखा से सगाई
बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे राजकुमार राव ने नवंबर 13 को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रैंड पत्रलेखा से सगाई कर ली है। सगाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। राजकुमार राव की सगाई चंडीगढ़ के ओबेरॉय रिजॉर्ट में हुई। उनकी सगाई में परिवार वालो के अलावा बॉलीवुड से फराह खान, हुमा कुरैशी और साकिब सलीम मौजूद रहे। नवंबर 14 को दोनो शादी भी कर लेंगे।
Tags: Rajkummar Rao, patralekha, Marriage, Viral video
Courtesy: NDTV NEWS