India china border

फ़ोटो: DNA India

पेंगोंग झील पर बन रहे दूसरे पुल को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय का बयान

भारत चीन सीमा पर विवादित जगह पेंगोंग लेकर पर चीन ने दूसरे पुल का निर्माण शुरू कर दिया, जिसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने मामले को लेकर बयान जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा, "जिस स्थान पर निर्माण कार्य किया जा रहा है, वह क्षेत्र दशकों से उसके कब्जे में है और भारत ऐसे घटनाक्रम पर नजर रखता है।" विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा है कि इस मामले पर रक्षा मंत्रालय बेहतर टिप्पणी कर सकता है।

शुक्र, 20 मई 2022 - 10:50 AM / by आकाश तिवारी

Tags: pengong lake, China India border, Foreign Ministry

Courtesy: Zee News

Pengong lake

फ़ोटो: Indian express

पेंगोंग झील पर पुल का अवैध निर्माण कर रहा है चीन

भारत और चीन के हमेशा से सीमा को लेकर कई विवाद रहे है और अब सैटेलाइट फोटो से नई खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक चीन भारत के खिलाफ साजिश रचकर लद्दाख के पेंगोंग झील पर एक पुल का अवैध रूप से निर्माण कर रहा है। दरअसल इसी वर्ष जनवरी में इसी झील पर चीन ने 8*315 मीटर लंबे पुल का निर्माण किया था और अब ठीक इसी के बगल में चीन दूसरा पुल बना रहा है।

गुरु, 19 मई 2022 - 11:01 AM / by आकाश तिवारी

Tags: INDIA CHINA BORDER ISSUE, pengong lake, bridge

Courtesy: Aajtak News