फोटो: 1Mg
सेहत के लिए फायदेमंद होता है अनानास
अनानास में कैल्शियम की भरपूर मात्रा मौजूद होती है जो हड्डियों को मजबूत बनाने और दर्द से राहत दिलाने में सहायक होती है। अनियमित पीरियड्स की समस्या को दूर करने के लिए अनानास के 25 से 50 मिली. रस में एक चम्मच शहद और अदरक का रस मिलाकर नियमित रूप से सेवन करें। इसका सेवन करने से पीरियड्स नियमित हो जाते हैं। अनानास के जूस में ब्रोमेलैन, एंजाइम्स पाए जाते हैं जो सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
Tags: pineapple, periods, strong bones
Courtesy: Nari Punjab Kesari
फोटो: Har Zindgi
महिलाओं की सेहत के लिए फायदेमंद होता है कच्चा पपीता
कच्चे पपीते में एंजाइम्स और न्यूट्रिएंट्स की भरपूर मात्रा पायी जाती है, जो महिलाओं को पीरियड्स में होने वाले दर्द से आराम दिलाती है। कच्चे पपीते का सेवन महिलाओं के शरीर में ऑक्सीटोसिन और प्रोस्टाइग्लैंडीन नाम के हार्मोन का लेवल को बढ़ता है, जो पीरियड्स में होने वाले दर्द को कम करने में सहायक होता है। यूरिन इंफेक्शन की समस्या में कच्चे पपीते का सेवन फायदेमंद होता है। यह शरीर में इंफेक्शन पैदा करने वाले बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है।
Tags: raw papaya, periods, urine infection, vitamin
Courtesy: Punjab Kesari
फोटो: India TV
पीरियड्स के दर्द को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खा
पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के लिए 10 से 15 करेले की पत्तियों को लेकर पीस लें। अब इन्हे निचोड़ कर इनका रस निकाल लें। इसमें काली मिर्च पीसकर मिलाएं। अब इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर पी लें। करेले की पत्तियों में विटामिन सी, विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो हर तरह के दर्द से छुटकारा दिलाने में सहायक होते हैं। ये काढ़ा डायबिटीज और सिर दर्द दूर करने के साथ रोगप्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है।
Tags: bitter guard, periods, vitamins
Courtesy: Newstrack
फोटो: Vasundhara Fertility
हर साल मई 8 को मनाया जाता है विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस
मई 28 को हर साल विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस यानी वर्ल्ड मेन्सट्रुअल हाइजीन डे मनाया जाता है। साल 2014 में पहली बार इस दिवस को मनाया गया था। इस वर्ष 'वर्ल्ड मेन्सट्रुअल हाइजीन डे' का थीम 'मासिक धर्म स्वच्छता और स्वास्थ्य में जांच, निवेश निर्धारित किया गया है। यह दिवस इसलिए मनाया जाता है ताकि लड़कियों और महिलाओं को पीरियड्स के दौरान आने वाली चुनौतियों और कठिनाइयों के विषय में जागरूक किया जा सके।
Tags: world menstrual hygiene day, womens, periods
Courtesy: Newstrack Live
फोटो: news nation tv
National Girl Child Day- पीरियड्स को लेकर मानुषी करेंगी महिलाओं को जागरूक
पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर जनवरी 24 को 'नेशनल गर्ल्स चाइल्ड-डे' के मौके पर एक नए अभियान की शुरुआत कर रही हैं। इस अभियान के तहत मानुषी लोगों को छोटी बच्चियों के अधिकारों की रक्षा के प्रति जागरुक करेंगी। इस अभियान में मानुषी महिलाओं को पीरियड्स के दौरान रखी जाने वाली स्वच्छता और स्वास्थ्य शिक्षा के प्रति भी जागरुक करेंगी। मानुषी ने बताया कि, 'ये जागरूकता अभियान साफ-सफाई क्यों जरूरी है इसे बताने के लिए चलाया जा रहा है"
Tags: Manushi Chhillar, National Girl Child Day, periods
Courtesy: panjab kesari
फोटो: CNN.com
स्कॉटलैंड- महिलाओं को मुफ्त में मिलेंगे सभी पीरियड प्रोडक्ट्स
महिलाओं की पीरियड्स के दौरान सभी परेशानियों को ध्यान में रखते हुए, स्कॉटिश पार्लियामेंट ने पीरियड्स प्रोडक्ट्स को लेकर एक बिल पास किया है। इस बिल के अनुसार स्थानीय प्रशासन को पीरियड प्रोडक्ट्स को मुफ्त में उपलब्ध कराना होगा। स्कॉटिश संसद सदस्य मोनिका लेनन ने कहा है कि, ''अब सार्वजनिक जीवन में जैसे पीरियड्स पर चर्चा होती है, यह एक बड़ा बदलाव है।'' मोनिका लेनन ने साल 2016 के बाद पीरियड्स पॉवर्टी को खत्म करने के लिए एक अभियान शुरू किया था, जिसकी… read-more
Tags: Scotland, periods, Menstruation, Women Safety
Courtesy: INDIA.COM