Drone for fertilizers

फोटो: The Hindu Business Line

खेतों में ड्रोन से खाद और कीटनाशक का छिड़काव करेंगे यूपी के किसान

उत्तर प्रदेश के किसान अब आधुनिक ड्रोन तकनीक की मदद से खेतीबाड़ी कर सकेंगे। खेतीबाड़ी में ड्रोन तकनीक की मदद से अब कीटनाशकों, पानी में घुलनशील उर्वरकों और पोषक तत्वों का छिड़काव किया जा सकेगा। खास बात है कि एक एकड़ खेत में ये काम मात्र सात मिनट में हो सकेगा। ये तकनीक ना सिर्फ समय बचाती है बल्कि मैनुअल छिड़काव करने पर व्यक्ति रसायनों से होने वाली गंभीर बीमारियों से सुरक्षा भी देती है।

रवि, 04 सितंबर 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Farmers, Uttar Pradesh, Drone, Pesticide

Courtesy: NDTV News

Tea

फ़ोटो: Telegraph

विदेशी आयातकों ने अधिक कीटनाशक का हवाला दे भारत की चाय की खेप लौटाई

विदेशी आयातकों ने भारत की चाय की खेप को यह कहते हुए लौटा दिया है कि इसमें तय मात्रा से अधिक कीटनाशक हैं। इससे भारतीय निर्यातकों के लक्ष्य को धक्का लगा है। इस साल उनका लक्ष्य 30 करोड़ किलो चाय निर्यात करना है। भारतीय चाय निर्यातक संघ के अध्यक्ष अंशुमान कनोरिया ने यह जानकारी दी। गौरतलब है श्रीलंका में पैदा हुई परिस्थितियों के कारण वहां से चाय का निर्यात घट गया है जिसका लाभ भारत के व्यापारी उठाना चाह रहे हैं।

शुक्र, 03 जून 2022 - 07:02 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Export, tea, Pesticide, Import

Courtesy: Hindustan