Petrol

फ़ोटो: Tribune India

एमपी में डीजल-पेट्रोल के सप्लाई में कटौती से तेल पम्प नहीं दे कर रहे उचित आपूर्ति

एमपी में डीजल-पेट्रोल के सप्लाई में कटौती की जा रही है। जिसके चलते तकरीबन 1000 पेट्रोल पम्प अब तेल की कमी से सूख रहे हैं। डीजल-पेट्रोल की खपत के हिसाब से एमपी में उसकी सप्लाई नही हो पाने के चलते आने वाले समय में इसकी समस्या का सामना वाहन चालकों को करना पड़ सकता हैं। डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार, प्रदेश में हर दिन 2.77 करोड़ लीटर पेट्रोल-डीजल की खपत होती है, लेकिन कंपनियां करीब 1 करोड़ लीटर ईंधन कम दे रही हैं। 

गुरु, 16 जून 2022 - 07:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: mp, Deisal, Petrol, Supply, Demand

Courtesy: Hindustan

Raj Thackeray

फोटो: Zee News

राज ठाकरे के जन्मदिन पर हुई पेट्रोल की बिक्री, ये रहा कारण

पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों के बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के जून 14 को मनाए गए जन्मदिन के अवसर पर औरंगाबाद की जनता को शानदार उपहार मिला है। इस मौके पर यहां की जनता को 54 रुपये लीटर पेट्रोल दिया गया। स्थानीय एमएनएस इकाई ने पंप मालिक को बकाया राशि का भुगतान किया। सस्ता पेट्रोल लेने के लिए पेट्रोल पंप पर एक किलोमीटर लंबी लाइन भी लगी रही।

बुध, 15 जून 2022 - 03:20 PM / by रितिका

Tags: MNS, MNS workers, Raj Thackeray, Petrol

Courtesy: News 18 Hindi

Cargo Ships

फ़ोटो: Mint

भारत ने श्रीलंका की सहायता के लिए भेजा 40000 टन पेट्रोल

भारत ने बेहद मुश्किल आर्थिक संकट से गुजर रहे पड़ोसी देश श्रीलंका को दी गई ऋण-सुविधा के तहत शनिवार को 40,000 टन पेट्रोल की एक अतिरिक्त खेप भेजी। पिछले महीने भारत ने श्रीलंका को ईंधन का आयात करने के लिए अतिरिक्त 50 करोड़ डॉलर की ऋण-सुविधा देने की घोषणा की थी। इस राशि का इस्तेमाल श्रीलंका को ईंधन आपूर्ति के लिए किया जाना है। श्रीलंका जरूरी वस्तुओं के आयात का भुगतान करने के लिए संघर्ष कर रहा है क्योंकि उसका विदेशी मुद्रा भंडार बेहद घट गया है। … read-more

सोम, 23 मई 2022 - 08:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: India, Petrol, Srilanka, LOAN

Courtesy: Abp Live

Cabinat

फ़ोटो: Hindustan Times

कैबिनेट ने बायोफ्यूल नीति में किया संशोधन, पेट्रोल में बढ़ेगी एथेनॉल की मात्रा

कैबिनेट ने बायोफ्यूल पर राष्ट्रीय नीति -2018 में संशोधन को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद अब देश के अंदर प्रयोग होने वाले पेट्रोल में एथेनाल की मात्रा बढ़ेगी। जिसके तहत अप्रैल 1 2023 से पेट्रोल में 20 फीसदी एथेनाल की मात्रा बढ़ाई जा सकेगी। ऐसे में किसानों को एथेनॉल के प्रमुख स्त्रोत गन्ने समेत अन्य फसलों को इस वर्ष से अधिक दाम मिलने तय हैं। केंद्र सरकार 2047 तक देश को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की योजना पर काम कर रही है। 

बुध, 18 मई 2022 - 06:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Cabinet, India, Biofuel, Petrol, Ethenol

Courtesy: Abp Live

Crude oil

फ़ोटो: The Financial Express

देश में पेट्रोल डीजल हो सकता है महंगा, 115 डॉलर प्रति बैरल पहुँचा क्रूड ऑयल

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दामों में फिर से उछाल दिख रहा है। ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 115 डॉलर प्रति बैरल के पार जा पहुंची है, जो 28 मार्च के बाद सबसे ज्यादा है। माना जा रहा है कि यूरोपीय यूनियन द्वारा रूस से कच्चे तेल के आयात पर बैन का समर्थन करने की वजह से कच्चे तेल की कीमतें 7 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर जा पहुंची हैं। 

मंगल, 17 मई 2022 - 08:00 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Petrol, Diesal, Crude, Hike

Courtesy: Abp Live

Petrol Diesel Price

फोटो: Business Today

तेल कंपनियां जल्द बढ़ा सकती है पेट्रोल और डीजल के भाव

पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनाव मार्च सात को समाप्त होने के बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी होने की संभावना बढ़ गई है। वैश्विक बाजार में क्रूड ऑयल के दाम 14 वर्षों के रिकॉर्ड स्तर पर है। ऐसे में तेल कंपनियां कभी भी फ्यूल की कीमत बढ़ा सकती है। बता दें कि अंतिम बार पेट्रोल डीजल के दान नवंबर, 2021 में बढ़े थे, जिसके बाद कई राज्यों में डीजल पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

सोम, 07 मार्च 2022 - 05:45 PM / by रितिका

Tags: Petrol, Petrol diesal price, Diesel rate, fuel prices hike

Courtesy: AajTak News

Petrol

फोटो: Mint

पाकिस्तान में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे पेट्रोल के दाम

पाकिस्तान की जनता ‘भयानक महंगाई’ से जूझ रही है। पाकिस्तान वित्त मंत्रालय ने पेट्रोल के दाम 10 से 20 रुपए तक बढ़ा दिए है। इस संबंध में सरकार ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है। डीजल की कीमत भी 9.53 रुपए तक बढ़ी है। सरकार द्वारा कीमत बढ़ाने से एक लीटर पेट्रोल के लिए 159.86 रुपए का भुगतान करना पड़ रहा है। सरकार ने जेट फ्यूल के रेट भी 11 रुपए बढ़ा कर 140.65 रुपए कर दिया है।

बुध, 16 फ़रवरी 2022 - 06:01 PM / by रितिका

Tags: Pakistan, Petrol, Petrol Price

Courtesy: TV9Hindi

Petrol diesel

फोटो: Zee News

जारी हुआ पेट्रोल डीजल का नया भाव, जाने आज की कीमतेंं

पेट्रोल और डीजल की नई कीमतेंं फरवरी 5 को जारी कर दी गई हैं। इसके मुताबिक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह सिलसिला बीते 94 दिनों से जारी है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। इसके अलावा मुंबई में ईंधन सबसे महंगा है। वहां का पेट्रोल अभी भी 110 और डीजल 94 रुपये के करीब है।

शनि, 05 फ़रवरी 2022 - 12:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Petrol, Diesel, Crude Oil, India

Courtesy: Aaj Tak

Petrol diesel

फोटो: Zee News

जारी हुआ पेट्रोल डीजल का नया भाव, जाने आज की कीमतेंं

पेट्रोल और डीजल की नई कीमतेंं फरवरी चार को जारी कर दी गई हैं। इसके मुताबिक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह सिलसिला बीते 93 दिनों से जारी है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। इसके अलावा मुंबई में ईंधन सबसे महंगा है। वहां का पेट्रोल अभी भी 110 और डीजल 94 रुपये के करीब है।

शुक्र, 04 फ़रवरी 2022 - 11:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, Petrol, Diesel, Crude Oil

Courtesy: Aaj Tak

Petrol Diesel Rate

फोटो: Zee News

बीते 3 महीने से स्थिर बनी हुई हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतेंं

पेट्रोल और डीजल की नई कीमतेंं फरवरी तीन को जारी कर दी गई हैं। इसके मुताबिक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यह सिलसिला बीते 92 दिनों से जारी है। फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर में बिक रहा है। इसके अलावा मुंबई में ईंधन सबसे महंगा है। वहां का पेट्रोल अभी भी 110 और डीजल 94 रुपये के करीब है।

गुरु, 03 फ़रवरी 2022 - 12:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Petrol, Diesel, Crude Oil

Courtesy: Aaj Tak