Traveling with pets

फोटो: CNN

भारतीय रेलवे के इन नियमों को मानकर अपने पेट्स के साथ कीजिए सफर

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को उनके पेट्स के साथ सफर करने के लिए कुछ नियम तय किए है। पेट्स के साथ सफर करने के लिए फर्स्ट क्लास ऐसी की टिकट लेनी होगी। यात्री के पास पेट्स की चैन, काॅलर, और खाना पानी साथ होना चाहिए। पेट्स का फिटनेस और वैक्सीन सर्टिफिकेट होना चाहिए। संबंधित अधिकारी से अपने पेट्स को बुक करवाना होगा। यात्री को वाणिज्यिक अधिकारी को पत्र भी लिखना होगा ताकि कैबिन मिल सके। 

बुध, 20 अप्रैल 2022 - 07:00 PM / by Varun Sharma

Tags: Indian Railway, Travel, Passengers, Pets

Courtesy: Jagran

Camila Elle

: Daily Star

आलीशान जिंदगी जीते हैं इस महिला के पालतू जानवर

अमेरिकी मॉडल कैमिला एले फ्लोरिडा में अपने चार पालतू जानवरों के साथ रहती है। इनके पास तीन बिल्ल्यां और एक कुत्ता है। कैमिला पेट्स खाने पर हर महीने हजारों रुपये खर्च करती है। बिल्लियों के बालों को सेट करने में एक लाख रुपये लगते है। जानवरों की फिटनेस के लिए उनके पास एक ट्रेडमिल भी है। जानवरों के लिए उनके पास लाखों रुपये के खिलौने भी है।

शनि, 30 अक्टूबर 2021 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Pets, Lifestyle, Grooming

Courtesy: News 18 Hindi

Murla venkateswarlu

फोटो: Twitter

66 वर्षों से पूरी कमाई लगाकर स्ट्रीट डॉग्स की देखभाल कर रहा है ये शख्स

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 71 वर्षीय मुरला वेंकटेश्वरलू अपने 'आश्रम' में बीमार और बेसहारा कुत्तों को चिकित्सा सहायता प्रदान कर रहे हैं। अपने इस अनोखे आश्रम में मुरला अपनी पूरी कमाई कुत्तों के इलाज पर खर्च कर देते हैं। मुरला का कहना है कि वह पांच वर्ष की आयु से ऐसा कर रहे हैं। इसमें पहले उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता था। किंतु अब लोग प्रतिमाह 80 हजार से एक लाख रुपये तक सहयोग कर रहे है।

रवि, 26 सितंबर 2021 - 09:00 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: stray dogs, Human Interest stories, Pets, Social Worker

Courtesy: Jagran News

Dog waiting his owner for last three weeks

फ़ोटो: TV9 Bharatvarsh

इंसान और जानवर का ऐसा प्रेम देखकर पसीज जाएगा आपका दिल

मैक्सिको में एक कुत्ता अपने मालिक का तीन हफ्तों से खदान के बाहर इंतज़ार कर रहा है। दरअसल इस कुत्ते के मालिक की इस जगह पर हुए विस्फोट में मौत हो चुकी है। लेकिन कुत्ते को अभी भी अपने मालिक के वापस लौटने का इंतजार है। इस कुत्ते को 53 साल के गोंजालो क्रूज ने गोद लिया था। दोनों हर दिन एक साथ ही खदान तक आते थे। लोगों का कहना है कि यहां बैठकर ये अपना दुख जाहिर करता है।

रवि, 27 जून 2021 - 07:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: Mexico, dog, Pets, mine

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Viral video of a dog

फ़ोटो: NDTV

कुत्ते की दिल जीतने वाली वीडियो हुई वायरल

सोशल मीडिया पर एक कुत्ते का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे वो कुत्ता बिखरे हुए खिलौनों को बास्केट में डाल रहा है, फिर प्लेट में खाने की चीजें रख रहा है और फिर घर के बाहर रखे थैले का सामान लाकर घर में रख रहा है। लोग इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को अबतक 2 लाख से ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। एक यूजर ने कमेंट किया कि वो इसके लिये अपनी जान भी दे सकता है।

बुध, 23 जून 2021 - 02:15 PM / by अजहर फारूक

Tags: Viral video, Social Media, dogs, Pets

Courtesy: NDTV