Zelensky

फोटो: Zee News

युद्ध की तबाही की आती तस्वीरों के बीच जेलेंस्की ने प्रसिद्ध फैशन मैगजीन Vogue के लिए तस्वीरें खिंचवाई

युद्ध की तबाही की आती तस्वीरों के बीच जेलेंस्की ने प्रसिद्ध फैशन मैगजीन  Vogue के लिए तस्वीरें खिंचवाई है। इन तस्वीरों में राष्ट्रपति जेलेंस्की यूक्रेन की फर्स्ट लेडी Olena Zelenska के साथ दिख रहे हैं। ये तस्वीरें वोग मैगजीन के ऑनलाइन एडिशन के लिए खिंचवाई गई है। हालांकि कई लोगों ने इसकी निंदा की है। भारत के भी कई ट्विटर यूजर ने इस फोटोशूट पर सवाल उठाए हैं।

बुध, 27 जुलाई 2022 - 08:46 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Ukraine, War, photoshoot, Vogue

Courtesy: Amar ujala

Ranveer Singh

फोटो: HerZindagi

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ न्यूड फोटोशूट मामले में केस दर्ज


बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ न्यूड फोटोशूट मामले में मुंबई में केस दर्ज हुआ है। एक एनजीओ ने चेंबूर पुलिस थाने में अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। एनजीओ का कहना है कि अभिनेता ने महिलाओं की भावना को ठेस पहुंचाई है। उनके इस शूट से युवा भी भ्रष्ट हो रहे है। आईपीसी की धारा 292,293,509 के तहत ये मामला दर्ज हुआ है।

मंगल, 26 जुलाई 2022 - 05:27 PM / by रितिका

Tags: photoshoot, IPC, Mumbai Police, Ranveer Singh

Courtesy: ndtv

Pakistani Model Photoshoot

फ़ोटो: The Times Of India

सिख समुदाय की नाराजगी के बाद पाकिस्तानी मॉडल ने मांगी माफी

पाकिस्तानी मॉडल ने हाल ही में करतारपुर के श्री दरबार साहिब गुरुद्वारा में बिना सिर ढके फोटोशूट कराया था। जिसके बाद सिख समुदाय उनसे नाराज था। सिख समुदाय की नाराजगी को देखते हुए सौलेहा इम्तियाज ने माफी मांगते हुए कहा की उनका उद्देश्य किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। ग़ौरतलब है कि भारतीय पत्रकार रविंदर सिंह रॉबिन ने ट्विटर पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान और धार्मिक मामलों के मंत्रालय को टैग करते हुए इस मामले की शिकायत की थी।

मंगल, 30 नवंबर 2021 - 08:15 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: photoshoot, gurudwara, Kartarpur Sahib

Courtesy: NDTV nEWS

Urvashi rautela

फोटो: Axis24

अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी के गाने खुदा गवाह पर पोज देती दिखी उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे वह इराकी लुक में दिखाई दे रहीं हैं। वीडियो शेयर करते हुए उर्वशी ने लिखा, "तू मुझे कुबूल, मैं तुझे कुबूल, इस बात का गवाह खुदा, खुदा गवाह?" वीडियो में उर्वशी एक घोड़े पर सवार होकर अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी के गाने खुदा गवाह पर शानदार पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। बता दें, हाल ही में उर्वशी रौतेला की बगदाद स्ट्रीट मैगजीन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर… read-more

सोम, 05 अप्रैल 2021 - 11:35 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: urvashi rautela, Bollywood, bagdad street magzine, photoshoot

Courtesy: Ndtv