Piyush Goyal

फोटो: The Indian Express

ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म से जुड़ें बुनकर और कारिगर: पीयूष गोयल

केंद्रीय कपड़ा मंत्री पीयूष गोयल ने बुनकरों और हथकरघा व हस्तशिल्प क्षेत्रों के लिए बनाई गई योजनाओं पर ध्यान देने की बात कही है। मंत्रालय की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि कारिगरों को ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने योजनाओं को सरल बनाने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने की बात भी कही। उन्होंने बेहतर परिणामों पाने के लिए उन्होंने प्रभावशाली निगरानी और प्रौद्योगिकी के उपयोग पर जोर दिया।

रवि, 09 जनवरी 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: weavers, Piyush Goyal, e commerce

Courtesy: TheDepth News

Piyush Goyal

फोटो: Deccan Herald

निर्यात में ऐतिहासिक ऊंचाई हासिल करने की राह पर भारत : पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नवंबर 15 को कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में हर क्षेत्र में उछाल देखा जा रहा है और देश वस्तुओं और सेवाओं के निर्यात में ऐतिहासिक ऊंचाई हासिल करने की राह पर है। गोयल ने कहा कि भारत मार्च में समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष में 400 अरब अमेरिकी डॉलर का व्यापारिक निर्यात हासिल करने पर अग्रसर है। पीयूष गोयल ने कहा कि "भारत दुनिया का उद्योग और सेवा केंद्र बन सकता है।"

सोम, 15 नवंबर 2021 - 11:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Piyush Goyal, historic highs, Exports

Courtesy: Republic World

Coffee

फोटो: Economic Times

कॉफी उद्योग को कृषि मंत्रालय के तहत लाया जाएगा: पीयूष गोयल

केंद्र सरकार को कॉफी अधिनियम 1942 के प्रावधानों को संशोधित करना है, जो अनावश्यक खंडों को हटाकर भारत के कॉफी व्यापार में बाधा उत्पन्न करते हैं। कथित तौर पर, सितंबर 18 को कॉफी उद्योग के हितधारकों के साथ बैठक करते हुए, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने संगठन को बंद करने की चिंता को दूर कर दिया है। गोयल ने कहा, कॉफी को लाभ लेने के लिए कृषि मंत्रालय के अधीन लाया जाएगा।

रवि, 19 सितंबर 2021 - 05:50 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Coffee, Piyush Goyal, Central Government

Courtesy: NKM News

Bhut Jholakia

फोटो: Piyush Goyal Twitter

पहली बार लंदन पहुंची किंग चिली 'भूत जोलकिया'

नागालैंड की विश्वप्रसिद्ध मिर्च भूत जोलकिया पहली बार लंदन भेजी गई है। इसे घोस्ट पेपर, किंग चिली या राजा मिर्चा भी कहा जाता है। इसे दुनिया की सबसे तीखी मिर्च माना जाता है। इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया। पीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा, शानदार खबर! जिन लोगों ने भूत जोलकिया खाई है, सिर्फ वो ही इसका तीखापन जान… read-more

गुरु, 29 जुलाई 2021 - 12:35 PM / by रितिका

Tags: PM Modi, Piyush Goyal, london, Nagaland

Courtesy: Aajtak News

Piyush Goyal

फोटो:ANI

राज्यसभा में सदन के नेता होंगे पीयूष गोयल

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राज्यसभा में भाजपा की ओर से सदन का नेता नियुक्त किया गया है। वे थावरचंद गहलोत की जगह लेंगे जो अब कर्नाटक के राज्यपाल है। 57 वर्षीय पीयूष गोयल को इस महत्वपूर्ण पद के लिए मॉनसून सत्र के ठीक पहले चुना गया है। पीयूष गोयल दो बार राज्यसभा के सदस्य भी रहे हैं। वर्तमान में उनके पास केंद्रीय मंत्रिमंडल में वाणिज्य और उद्योग, खाद्य एवं उपभोक्ता तथा कपड़ा मंत्रालय सहित विभिन्न मंत्रालयों का दायित्व है। 

गुरु, 15 जुलाई 2021 - 02:20 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Piyush Goyal, rajya sabha, Party leader, BJP, Union government

Courtesy: Zee News Hindi

New special train has started today

फ़ोटो: Times of India

मुम्बई से पुणे के लिए चली स्पेशल ट्रेन, सुविधा ऐसी भूल जाएंगे फ्लाइट का सफर

कोंकण रेलवे ने मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन शनिवार से चलाने का फैसला किया है। इस स्पेशल ट्रेन में कुर्सियों से लेकर टॉयलेट भी बिल्कुल अत्याधुनिक बने हुए हैं। ट्रेन के कोच की छत में भी शीशे लगे हैं, अगर ट्रेन में सफर के वक्त बारिश आती है तो ये खास अनुभव देता है। साथ ही कोच में बड़ी-बड़ी खिड़कियां बनी हुई हैं, जिससे आप आराम से बाहर का नज़ारा देख सकते हैं। इसमें ऑब्जर्वेशन लाउंज भी बनाया गया है।

शनि, 26 जून 2021 - 05:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Deccan express, Piyush Goyal, Mumbai, Pune Municipal Corporation

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Indian railway

फ़ोटो: Wallpaper cave

रेलवे के निजीकरण को लेकर कामगार व प्रशासन के बीच भारी मतभेद

सरकारी संपत्ति भारतीय रेलवे की निजीकरण की नीतियों को लेकर रेलवे के कर्मचारी व खुद रेलवे बोर्ड के बीच भारी मतभेद है। रेलवे में किसी भी प्रकार के छोटे या बड़े निजीकरण का रेलवे कर्मचारी खुलकर विरोध कर रहे हैं। वहीं रेल मंत्री ने पहले ही साफ कर दिया है कि रेलवे का निजीकरण नहीं होगा। लेकिन फिर भी रेलवे 150 ट्रेनें निजी निवेश के बाद चलवाना चाहता है जिसको लेकर कर्मचारियों के बीच भारी असंतोष है। बता दें कि रेलवे के सभी यूनियन आंदोलन की चेतावनी भी दे… read-more

रवि, 28 मार्च 2021 - 09:02 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Indian Railways, Piyush Goyal, Privatisation

Courtesy: Amar ujala

Piyush goyal

फ़ोटो: The Print

रेलवे भारत की संपत्ति है और उसका कभी निजीकरण नहीं होगा: रेलमंत्री पीयूष गोयल

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने सदन में मार्च 16 के दिन निजीकरण के उठ रहे सवालों का जवाब दिया। रेलवे के निजीकरण की बात से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि, "यात्रियों को अच्छी सुविधाएं मिलें, रेलवे के जरिये अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले, ऐसे कार्यों के लिये निजी क्षेत्र का निवेश देशहित में होगा।" साथ ही गोयल ने विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा और देश की संपत्ति के निजीकरण को सिरे से नकारते हुए कहा कि विपक्षी आरोप लगाते हैं कि सरकारी संपत्ति का निजीकरण… read-more

बुध, 17 मार्च 2021 - 10:30 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Indian Railways, Piyush Goyal, Privatisation

Courtesy: Punjab kesari

Chinab Bridge

फोटो: Wiki Media

जम्मू-कश्मीर: चेनाब नदी पर बन रहे विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का काम हुआ पूरा

जम्मू-कश्मीर को भारत के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाले रिआसी जिले में चेनाब नदी पर बन रहे विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल के मुख्य आर्च के दो हिस्सों को रेलवे कर्मचारियों ने दिन-रात मेहनत करके सफलतापूर्वक जोड़ दिया है। इसे ऐतिहासिक पल बताते हुए केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया व खुशी जताई साथ ही जल्दी काम खत्म होने की सूचना भी दी। बता दें की नदी तल से 359 मीटर ऊंचा यह पुल पेरिस के एफिल टॉवर से भी 30 मीटर ऊंचा है।

मंगल, 16 मार्च 2021 - 01:55 PM / by अमर नाथ झा

Tags: Jammu and Kashmir, Indian Railways, Chenab Bridge, Piyush Goyal

Courtesy: Live Hindustan

Kisan neta

फ़ोटो: Getty images

किसानों ने जाहिर की मंत्रियों से नाराज़गी, कहा-हम उनके साथ भोजन नहीं करेंगे

किसान संगठन के नेता व केंद्र सरकार के बीच जनवरी 4 के दिन 7वें दौर की वार्ता हुई जहां किसान नेताओं ने अपनी नाराज़गी जताते हुए केंद्रीय मंत्रियों संग भोजन करने से मना कर दिया। जानकारी के अनुसार किसान नेताओं ने रेल मंत्री पीयूष गोयल व कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के साथ लंगर का भोजन करने से मना कर दिया। नेताओं ने कहा कि मंत्री गण अपना खाएं व हम अपना खाना खाएंगे। बता दें कि जनवरी 8 के दिन अब 8वे दौर की वार्ता होनी है।

मंगल, 05 जनवरी 2021 - 12:58 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Farmer's Bill, Farmers' Protest, Piyush Goyal, rakesh tikait

Courtesy: Aajtak news