Yogi Rojgar

फोटो: News Nation

यूपी सरकार वाराणसी में जल्द खोलेगी स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी

उत्तर प्रदेश सरकार बहुत जल्द वाराणसी में राज्य में पहला कौशल विकास विश्वविद्यालय बनाने वाली है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि, वाराणसी में भूमि अधिग्रहण के लिए विभिन्न हितधारकों से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "व्यवहार्यता अध्ययन भी जारी है, और भूमि चयन प्रक्रिया अगले छह महीनों में पूरी होने की संभावना है।" कौशल विकास मिशन की स्थापना करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है।

रवि, 04 सितंबर 2022 - 11:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: UP government, planning, Open, skill development university, Varanasi

Courtesy: Live Hindustan

Best Tourist Places

फोटो: Holiday Rider

होली पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये टूरिस्ट प्लेस

होली की छुट्टियां एन्जॉय करने के लिए सबसे बेस्ट जगह बरसाना है। यहाँ की लट्ठमार होली पूरी दुनिया में मशहूर है। होली का मज़ा लेने के लिए आप मथुरा और वृंदावन भी जा सकते हैं। इन जगहों पर वसंत पंचमी के दिन से होली की शुरुआत हो जाती है। होली के मौके पर आप घूमने के लिए पश्चिम बंगाल में मौजूद शांतिनिकेतन भी जा सकते हैं। यहां पर तीन दिनों तक होली का उत्सव मनाया जाता है। 

शुक्र, 18 मार्च 2022 - 01:00 PM / by सपना सिन्हा

Tags: holi, best tourist places, planning

Courtesy: Nari Punjab Kesari

Meesho IPO

फोटो: The Financial Express

IPO लाने की तैयारी में जुटी फेसबुक के निवेश वाली मीशो

भारतीय स्टार्टअप कंपनी मीशो (Meesho) IPO लाने की तैयारी में है। फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स और सॉफ्टबैक ग्रुप Meesho का IPO 2023 की शुरुआत में आ सकता है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक कंपनी 2022 के अंत तक लिस्टिंग की तैयारी में जुटी है। कंपनी भारतीय और अमेरिकी, दोनों बाजारों में लिस्टिंग के लिए मूल्यांकन कर रही है। Meesho अगले साल जनवरी तक आवेदन जारी करेगा। हालांकि, ऑफिशियल तौर पर कंपनी की ओर से कुछ नही बताया गया है।

शनि, 05 मार्च 2022 - 05:30 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: IPO, meesho, planning, Facebook, Investment

Courtesy: Aaj Tak