Greenman

फोटो: Navbharat Times

पर्यावरण: साइकिल यात्रा के जरिए लगाए 90,000 पौधे

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले ग्रीनमैन के नाम से विख्यात बाड़मेर निवासी राजपुरोहित अब तक 15 राज्यों और 4 केन्द्र शासित प्रदेशों में 22 हजार किमी यात्रा पूर्ण कर चुके हैं। अब तक उन्होंने 90 हजार पौधे लगाए हैं। उन्होंने कई वन्यजीवों को भी बचाया है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को प्रेरित करना, वन्यजीवों की सुरक्षा एवं सामाजिक सरोकार के कार्य कर जन जागरूकता लाना ही अपनी यात्रा का उद्देश्य बताया है।

शुक्र, 13 अगस्त 2021 - 08:50 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: environment, Green India, Cycle march, Cycle Yatra, Nature, Plantation drive, Tree Plantations

Courtesy: News18 Hindi

plantation

फोटो: The Better India

घर के कबाड़ को प्लांटर बना कर पेश कर रहें हैं ‘बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट’ का उदाहरण

नागपुर के रहने वाले संजय मधुकर पिछले 10 सालों से हर बेकार चीज़ में पौधे लगा रहे हैं। संजय ने बताया,"अक्सर घरों में छत को ‘डंपयार्ड’ की तरह इस्तेमाल किया जाता है। हमारे घर का भी यही हाल था, जिसे मैंने धीरे-धीरे हर कबाड़ को प्लांटर में बदल दिया।" यह गार्डन 1500 वर्ग फ़ीट में फैला ‘बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट’ का बेहतरीन उदाहरण है। संजय के बगीचे में सब्जियां, फल, सक्यूलेंट, अडेनियम, बोनसाई के अलावा ऑक्सीजन प्लांट भी है। 

रवि, 30 मई 2021 - 12:15 PM / by अंज़र हाशमी

Tags: Plantation drive, Fruits, vegetables, eco friendly