लोगों की जान बचाने में असरदार नहीं है प्लाज्मा थैरेपी: चिकित्सकीय विशेषज्ञ
खबरों के मुताबिक जल्द ही प्लाज्मा थैरेपी को चिकित्सकीय प्रबंधन दिशानिर्देशों से हटाया जाएगा। विशेषज्ञों के अनुसार 11,588 मरीजों पर इसका परीक्षण करने के बाद पाया गया है कि प्लाज्मा थैरेपी मरीजों को जिंदगी बचाने में कारगर साबित नही हो रही है। शोधकर्ताओं की मानें तो यह कोरोना का ख़तरा कम करने की जगह वायरस के नए स्वरूप को जन्म दे सकता है। वहीं विशेषज्ञों ने प्लाज्मा थैरेपी को अवैज्ञानिक करार दिया है।
Tags: plasma therapy, Plasma, covid treatment, Covid-19
Courtesy: Amarujala News
गिरफ़्तार हुआ प्लाज्मा की कालाबाज़ारी करने वाला साहिल
उत्तर प्रदेश के नोयडा में प्लाज्मा की कालाबाजारी करने वाले साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक यूनिट प्लाज्मा भी बरामद किया है। आरोपी लैब से कम दाम पर प्लाजमा लेकर ज़रूरतमंंदों को 30-32 हजार में बेचता था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया है। इससे पहले भी ग्रेटर नोएडा पुलिस दो आरोपियो को प्लाजमा तस्करी के लिए गिरफ्तार कर चुकी है।
Tags: Plasma, Plasma Donation, Black market, Noida
Courtesy: Falana Dikhana