उत्तर प्रदेश में सरकारी दफ्तरों में प्लास्टिक की बोतलों के इस्तेमाल पर रोक, मुख्य सचिव ने जारी किए दिशा-निर्देश
उत्तर प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक को खत्म करने और पर्यावरण की रक्षा के लिए कागज की बर्बादी से बचने के अपने चल रहे प्रयासों में, योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने सरकारी विभागों को बैठकों में प्लास्टिक की पानी की बोतलों का उपयोग नहीं करने और सॉफ्ट कॉपी का भी उपयोग करने का निर्देश दिया है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने सरकारी विभागों को संदेश दे दिया है। अब बैठकों में पानी की बोतलों का इस्तेमाल नहीं किया जायेगा।
Tags: Uttar Pradesh, bans, plastic bottles, Govt Offices, guidelines
Courtesy: Live Hindustan
जनवरी एक से सिक्किम में बोतल बंद पानी पर लगेगा पूर्ण प्रतिबंध
सिक्किम में नए साल से बोतल बद पानी को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री पीएस तमांग ने अक्टूबर दो को गांधी जयंती के मौके पर अपने संबोधन में इस बात की घोषणा की है। संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतिबंध लगाने के बाद प्राकृतिक संसाधनों से पानी के इंतजाम किए जाने की बात कही है। प्लास्टिक बोतल में उपलब्ध पानी की तुलना में प्राकृतिक संसाधनों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले पानी को मुख्यमंत्री ने अधिक स्वास्थ्यवर्धक बताया है।
Tags: Sikkim, Nature, plastic bottles, CM Prem Sing Tamang
Courtesy: Hindustan news
प्लास्टिक बोतलों को रीसाइकल कर बनाया गया Vanilla फ्लेवर
एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जोआना सैडलर और उनकी वैज्ञानिकों की टीम ने प्लास्टिक बोतलों से वनीला फ्लेवर बनाने का तरीका खोज निकाला है। इस तकनीक में पहले बोतलों से म्यूटेंट एंजाइम बनाये गए, जिसे टेरेफ्थेलिक एसिड भी कहते हैं। इस एसिड को वनीला की खुशबू और स्वाद देने के लिए इंजीनियर्ड ई कोलाई बैक्टीरिया का इस्तेमाल किया गया। बता दें, दुनिया में हर मिनट में 10 लाख प्लास्टिक बोतलें बेची जाती है, लेकिन सिर्फ 14 फीसदी ही रीसाइकल हो पाती हैं।
Tags: vanilla, Ice Cream, plastic bottles, Recycle
Courtesy: ZeeNews
प्लास्टिक की कोल्ड ड्रिंक बोतल में पानी पीने से हो सकता हैं नुकसान
भारत में कई लोग प्लास्टिक की कोल्ड ड्रिंक बोतल में पीने का पानी भरकर फ्रिज में ठंडा करके पीते हैं। जिससे कई नुकसान हो सकते हैं। जबकि बॉटल्स को एक बार इस्तेमाल करके फेंक देना चाहिए क्योकि प्लास्टिक की बोतल में पानी रखने से इसमें फ्लोराइड और आर्सेनिक जैसे कई तत्व पैदा हो जाते हैं जो शरीर के लिए हानिकारक होते हैं जिससे डायबिटीज, मोटापा, फर्टिलिटी जैसी समस्याएँ हो सकती है।
Tags: plastic bottles, Cold Water, Summers, Reuse plastic bottle, SIDE EFFECT
Courtesy: Zee News