Mehul Choksi

फोटो: Business Standard

भगोड़े मेहुल चोकसी को वापस लाने डोमिनिका पहुँचा भारतीय जेट

पीएनबी बैंक घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी को वापस भारत लाने के लिए भारतीय जेट डोमिनिका पहुँच गया है I इससे पहले मेहुल चोकसी एंटीगुआ से फरार होकर क्यूबा भागने की तैयारी में था, लेकिन डोमिनिका में उसे पकड़ लिया गया I भगोड़े मेहुल चोकसी को एंटीगुआ की नागरिकता प्राप्त है I एंटीगुआ ने डोमिनिका से मेहुल चोकसी को सीधे भारत को सौंपने का अनुरोध किया है I फिलहाल भगोड़ा कारोबारी मेहुल चोकसी अभी डोमिनिका पुलिस की गिरफ्त में है I

रवि, 30 मई 2021 - 01:15 PM / by अमन शुक्ला

Tags: PNB Scam, Mehul Choksi, India, Dominica

Courtesy: Amarujala News

Mehul Choksi

फोटो: Financial Express

ईस्टर्न कैरेबियन सुप्रीम कोर्ट ने मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर लगाई रोक

ईस्टर्न कैरेबियन सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण पर फिलहाल रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा कि मामले की सुनवाई खत्म होने तक भगोड़ा मेहुल चोकसी डोमिनिका में ही रहेगा। मामले की अगली सुनवाई दो जून को होनी है जिसके बाद ही उसके प्रत्यर्पण पर फैसला लिया जाएगा। इस दौरान मेहुल चोकसी को कड़ी निगरानी में रखा जाएगा, हालाँकि उसे अपने वकीलों से मिलने की छूट दी गई है।

शनि, 29 मई 2021 - 02:50 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Mehul Chowki, PNB Scam, India, Dominica

Courtesy: Zee News

Mehul choksi

फ़ोटो: News18

मेहुल चोकसी को एंटीगुआ से अपहरण कर ले जाया गया डोमिनिका, वकील ने किया दावा

पंजाब नेशनल बैंक में कर्ज धोखाधड़ी मामले में फरार मेहुल चोकसी के वकील ने दावा किया है कि मेहुल चोकसी को डोमनिका सीआईडी ने जबरन एंटीगुआ से डोमिनिका ले जाकर टॉर्चर किया है। वकील के अनुसार, मेहुल के शरीर पर चोट के कई निशान हैं। डोमिनिका की तरफ से एक बयान में कहा गया है कि वो अवैध तौर पर देश में घुसा इसलिए उसको हिरासत में लिया गया।

शुक्र, 28 मई 2021 - 03:40 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Mehul Choksi, bermuda, Dominica, PNB Scam

Courtesy: The Quint

Nirav modi

फ़ोटो: The Fortune

पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी को भारत लाने के लिए ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने लगाई मुहर

पंजाब नेशनल बैंक में घोटाले करके भारत से ब्रिटेन भागे नीरव मोदी को जल्द ही भारत लाया जाएगा। घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने जानकारी दी है कि नीरव मोदी के भारत प्रत्यर्पण पर ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने मुहर लगा दी है। वहीं, मोदी को भारत लाने के बाद महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के ऑर्थर रोड स्थित जेल में रखा जाएगा। हालांकि वह गृह मंत्रालय के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दे सकते है।

शनि, 17 अप्रैल 2021 - 02:19 PM / by आकाश तिवारी

Tags: PNB Scam, nirav modi, Britain

Courtesy: Outlook Hindi News

Nirav Modi

फोटो: The Indian Express

नीरव मोदी को मुंबई की आर्थर रोड़ जेल की इस बैरक में रखा जाएगा, मिलेंगी सभी सुविधाएं

पंजाब नेशनल बैंक से 14,500 करोड़ रूपये की धोखाधड़ी मामले में नीरव मोदी को ब्रिटेन की वेस्टमिनिस्टर कोर्ट ने भारत लाने की मंजूरी दे दी है। कोर्ट के जज ने यह कहते हुए फैसला सुनाया कि नीरव मोदी के खिलाफ पर्याप्त सबूत है। नीरव मोदी को भारत लाने के बाद मुंबई की आर्थर रोड़ जेल के बैरक नंबर 12 में रखा जाएगा। आपको बता दें कि यह बैरक एक हाई- सिक्योरिटी सेल है जिसमे हर तरह की सुविधाएं मौजूद है। अगस्त 2020 में वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने बैरक नंबर-12 का वीडियो… read-more

रवि, 28 फ़रवरी 2021 - 01:15 PM / by अक्षित कुमार वेदयान

Tags: nirav modi, PNB Scam, Arthur Road Jail, Punjab National Bank

Courtesy: Dainik Bhaskar

PNB Scam

फोटो: DNA India

पीएनबी फ्रॉड: ब्रिटिश कोर्ट ने नीरव मोदी को भारत प्रत्यर्पण के लिए दी मंजूरी

पीएनबी फ्रॉड मामले में वांछित हीरा कारोबारी नीरव मोदी को भारत प्रत्यर्पण के लिए मंजूरी मिल गयी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटिश कोर्ट ने नीरव मोदी को किसी भी तरह की राहत देने से इनकार कर दिया, इसके साथ ही कोर्ट ने उसके मानसिक रूप से बीमार होने की दलील भी खारिज करते हुए उसके मुंबई की ऑर्थर रोड जेल की बैरक नंबर-12 को सही बताया है। फोर्ब्स के अनुसार नीरव मोदी की 2017 में कुल संपत्ति 11700करोड़ रुपए थी, जबकि लोन फ्रॉड 14 हजार करोड़ से अधिक… read-more

गुरु, 25 फ़रवरी 2021 - 06:58 PM / by Shruti

Tags: PNB Scam, nirav modi, British Court, Arthur Road Jail

Courtesy: Haribhoomi News