Rajnath Singh

फोटो: News Nation

राजनाथ सिंह ने कहा भारत का हिस्सा है पोओके

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जुलाई 24 को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बताया है। उन्होंने कहा कि हिंदू देवी सरस्वती के मंदिर के अवशेष भी यहां है। मां शारदा को भारत में पूजा जाता है। जम्मू कश्मीर के दौरे पर गए राजनाथ ने कहा कि पीओके भारत का हिस्सा है और हिस्सा रहेगा। उन्होंने कहा भारत मुंहतोड़ जवाब देने वाला देश है।

सोम, 25 जुलाई 2022 - 01:40 PM / by रितिका

Tags: Rajnath Singh, Defence Minister, kashmir, POK pakistan

Courtesy: news 18

AIMIM Chief Owaisi

फोटो: Asianet News Hindi

हिजाब विवाद को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान को लगाई फटकार

कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद को लेकर भारत में लड़कियों की शिक्षा और हिजाब पर लेक्चर देने वाले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने करारा जवाब दिया। उत्तर प्रदेश में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान से कहा कि,अपने काम से काम रखें। जो देश मलाला की रक्षा नहीं कर सका, उसे भारत को शिक्षा पर लेक्चर नहीं देना चाहिए।

गुरु, 10 फ़रवरी 2022 - 12:30 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Hijab Row, Controversy, POK pakistan, AIMIM Chief

Courtesy: NEWS18

गिलगित-बाल्टिस्तान

Photo: Bhaskar Hindi

पाकिस्तान गिलगित-बाल्टिस्तान खाली करे, POK में बदलाव मंजूर नहीं: भारत

भारतीय भू-भाग गिलगित-बाल्टिस्तान को पाकिस्तान ने अंतरिम राज्य घोषित कर दिया है। पाकिस्तान ने गिलगित-बाल्टिस्तान में नवम्बर में चुनावो का भी ऐलान किया है। इस घटनाक्रम पर नवंबर 1 को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि पीओके में किसी भी तरह का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने मानव अधिकारों के उल्लंघन की बात कहते हुए पाकिस्तान से अपने अवैध कब्जे वाले सभी क्षेत्रों को तुरंत खाली करने का आह्वान भी किया हैं।

रवि, 01 नवंबर 2020 - 10:55 PM / by नृपेन्द्र मिश्रा

Tags: POK pakistan, Gilgit-Baltistan, Foreign Ministry, पाकिस्तान

Courtesy: Navbharat TImes

Imran Khan

फोटो: The Times

सऊदी अरब ने पाकिस्तान के नक़्शे से Pok और गिलगित-बाल्टिस्तान को हटाया

पाकिस्तान ने कश्मीर (Pok) और गिलगित-बाल्टिस्तान पर कब्ज़ा कर लिया है। परंतु, अब सऊदी अरब ने पाकिस्तान के नक़्शे से इन दोनों को हटा दिया है। Pok के कार्यकर्ता अमजद अयूब मिर्जा ने अक्टूबर 28 को एक तस्वीर शेयर करके ट्वीट में लिखा कि, ''भारत के लिए सऊदी अरब का दिवाली तोहफा- पाकिस्तान के नक्शे से गिलगित-बाल्टिस्तान और कश्मीर को हटाया।''

गुरु, 29 अक्टूबर 2020 - 04:44 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Pakistan, POK pakistan, Saudi Arabia

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

Arif alvi

फ़ोटो: Pakistanpolitics.in

भारत की आपत्ति के बाद भी 15 नवंबर को गिलगित बाल्टिस्तान में चुनाव करवाएगा पाकिस्तान

भारत-पाक के बीच विवादित स्थल कहे जाने वाले गिलगिट-बाल्टिस्तान पर भारत की कड़ी आपत्ति के बाद भी पाकिस्तान ने वहां विधानसभा चुनावों का एलान कर दिया है और चुनाव की तारीख 15 नवंबर तय की गई है। इस बात की जानकारी गिलगिट-बाल्टिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ़ अल्वी ने आधिकारिक बयान जारी कर दी है। बता दें कि रणनीतिक रूप से गिलगित-बाल्टिस्तान भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर का हिस्सा है।

शुक्र, 25 सितंबर 2020 - 02:21 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Pakistan, POK pakistan, Gilgit-Baltistan

Courtesy: Amar ujala