polar bear

फोटो: The Guardian

ग्लोबल वार्मिंग के कारण पोलर बीयर को करना पड़ रहा हिरण का शिकार

ग्लोबल वार्मिंग का असर अब पोलर बीयर के खानपान पर पड़ने लगा है। हाल ही में एक पोलर बीयर को रेंडियर का शिकार करते हुए देखा गया है, जो इसके व्यवहार के अनुरुप नहीं है। जबकि आमतौर पर पोलर बीयर सील और मछलियों का आहार करते है। इस घटना की जानकारी के बाद वैज्ञानिकों ने नोटिस किया कि बीते कुछ दशकों में भालुओं ने समुद्री तट पर भटकना शुरु किया है। इन्हें खाने के लिए भटकना पड़ रहा है।

रवि, 23 जनवरी 2022 - 08:35 PM / by रितिका

Tags: Polar bears, Reindeer, global warming

Courtesy: Navbharat Times

Polar bear

फोटो: Wikipedia

साल 2100 तक पिघल जाएगी आर्कटिक सागर की बर्फ, नष्ट हो जाएंगे यह सभी जीव

ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन को देखते हुए वैज्ञानिकों ने एक स्टडी की है, जिसमे दावा किया है कि साल 2100 तक आर्कटिक सागर की सारी बर्फ पिघल जाएगी। इसके बाद यहां मौजूद पोलर बीयर, पेंगुइन्स, वॉलरस और इन जैसे ही ना जाने कितने जीवों की प्रजातियां खत्म हो जाएंगी। इन सब जीवो में भी सबसे ज्यादा खतरा पोलर बीयर को ही है, क्योंकि उसका जीवन सिर्फ बर्फ पर ही निर्भर है। 

शनि, 16 अक्टूबर 2021 - 10:10 AM / by अजहर फारूक

Tags: arctic cirlce, Polar bears, wolrus, penguin

Courtesy: Zee News

Polar beer Hotel

फोटो: Al Jazeera

चीन में खुला दुनिया का पहला ‘पोलर बियर’ होटल

उत्तर-पूर्व चीन के हार्बिन पोलरलैंड थीम पार्क में दुनिया का पहला पोलर बियर होटल खोला गया है। इस होटल में 21 कमरे हैं जिनमे रहने वाले लोगों को दुर्लभ ध्रुवीय भालुओं को देखने का मौका मिलेगा। बता दें,  2008 से लुप्तप्राय प्रजाति में शामिल इन ध्रुवीय भालुओं की सुरक्षा, परिसर के तापमान और वायु गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है। हालांकि, कई संरक्षणवादी संगठन इस होटल का विरोध करते हुए लोगों से यहाँ नहीं रहने का आग्रह कर रहे हैं।

सोम, 15 मार्च 2021 - 08:00 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Polar bears, China, Endangered Species, theme parks

Courtesy: Livehindustan