uttar pradesh police

फोटो: AmarUjala

तांत्रिक लेने जा रहा था समाधि, प्रसिद्धि पाने की योजना को पुलिस ने किया नाकामयाब

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक बुजुर्ग तांत्रिक को समाधि लेने से पुलिस ने रोक दिया है। तांत्रिक द्वारा तंत्र विद्या और प्रसिद्धि पाने के लिए ये घोषणा की गई थी कि वो समाधि लेने वाला है। समाधि लेने जाते समय ही पुलिस वहा पहुंची। पुलिस को देखते ही लोग इधर उधर हो गए। तांत्रिक ने बताया कि वो एक विद्या हासिल करने के लिए समाधि ले रहा है। तांत्रिक की समाधि के बारे में उसके परिवार में जारी नहीं थी।

शुक्र, 07 अक्टूबर 2022 - 08:50 PM / by रितिका

Tags: Tantrik, UP government, kushinagar, UP Police

Courtesy: NDTV News

Rape victim

फ़ोटो: IBEF

रेप पीड़िता ने की खुदकुशी, पुलिस की कार्यप्रणाली से थी परेशान: उत्तरप्रदेश

उत्तरप्रदेश के अंबेडकरनगर से रेप पीड़िता द्वारा खुदकुशी करने का मामले सामने आया है। इसका कारण पुलिस की कार्यप्रणाली से परेशान होना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सितंबर 16 को स्कूल से लौटते वक्त पीड़िता के साथ एक युवक ने बलात्कार किया था लेकिन 20 दिन के बाद भी पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई। अब घटना के बाद डीएम, सीडीओ, एसडीएम, एएसपी पीड़ित के गांव पहुंचे है और जांच अधिकारी मालीपुर थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

गुरु, 06 अक्टूबर 2022 - 09:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: uttarpradesh, Rape Victim, Suicide, UP Police

Courtesy: NDTV

pfi

फोटो: The Quint

पीएफआई के यूपी में खतरनाक मंसूबे, पुलिस पूछताछ में खुलासा

यूपी पुलिस को पीएफआई मामले की जांच में पता चला है कि पीएफआई लगभग से संबंधित 250 सेंटर्स या उससे जुड़े संगठन चल रहे थे। राज्य में ये सेंटर्स लखनऊ, बाराबंकी, बहराइच, आजमगढ़, गोण्डा, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मेरठ जैसे जिलों में संचालित थे। सदस्यों को शारीरिक रूप से भी दक्ष बनाया जाता था। पीएफआई में बम और विस्फोटक बनाने का काम सिखाया जाता था। गिरफ्तार लोगों को आईएसआईएस संबंधित दस्तावेज भी शामिल हुए है।

शुक्र, 30 सितंबर 2022 - 06:30 PM / by रितिका

Tags: PFI, UP Police, Uttar Pradesh

Courtesy: ABP Live

Gangrape

फ़ोटो: Telegraph

बरेली: गर्भवती महिला का सामूहिक बलात्कार, भ्रूण लेकर सास पहुंची थाने

उत्तरप्रदेश के बरेली से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक गर्भवती महिला से 3 लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया है। घटना इतनी भयावह है कि बलात्कार के बाद ही तीन महीने की गर्भवती महिला का गर्भपात हो गया। पीड़िता की सास भ्रूण लेकर एसएसपी के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंच गई। अब पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है और एसएसपी ने आश्वासन दिया है की जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

गुरु, 22 सितंबर 2022 - 04:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Gangrape, uttarpradesh, Pregnant woman, UP Police

Courtesy: Aajtak

Bribe

फ़ोटो: Wallpaper safari

गांजा चरस की तस्करी में फंसाने की धमकी देकर पुलिस वालों ने लूटा, अब उच्चाधिकारी ने किया सस्पेंड

उत्तरप्रदेश के नोएडा सेक्टर 57 से रक्षक के भक्षक बनने का एक मामला सामने आया है। दरअसल सेक्टर 57 चौकी के कुछ पुलिसकर्मियों ने बिसनपुरा निवासी नारायण तिवारी को गांजा चरस की तस्करी में फंसाने की बात कहते हुए 20000 लूट लिए। इसके बाद एडीसीपी नोएडा जोन आशुतोष द्विवेदी ने सेक्टर 57 के चौकी प्रभारी लोकेश शर्मा, हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार त्यागी, कांस्टेबल अंकित बालियान और सोनू कुमार को निलंबित कर दिया है।

रवि, 18 सितंबर 2022 - 09:11 AM / by आकाश तिवारी

Tags: uttarpradesh, Noida, Bribe, UP Police

Courtesy: News18hindi

Namaz

फ़ोटो: Navbharattimes

बिजनौर के खेल मैदान में पढ़ी गई नमाज़, मामले की जांच में जुटी पुलिस

उत्तरप्रदेश के बिजनौर के एक खेल मैदान में दो दर्जन से अधिक मुस्लिम युवकों ने नमाज़ अदा की है। यह मामला गांधी मूर्ति झंडा चौक के पास स्थित मैदान का बताया जा रहा है, जिसके बाद नमाज़ पढ़ने वाले युवकों की तलाश में बिजनौर पुलिस जुट गई है। गौरतलब है की नमाज पढ़ने का वीडियो एक राहगीर युवक ने बना लिया था जिसके बाद मामला सामने आया है। वहीं, एसपी ने जानकारी दी की जांच सीओ को सौंपी गई है।

शुक्र, 09 सितंबर 2022 - 05:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Bijnor, uttarpradesh, namaz, UP Police

Courtesy: News18hindi

Murder

फ़ोटो: ipleaders

पत्नी का कत्ल कर लाश के पास सोता रहा हत्यारा पति

उत्तरप्रदेश के सहारनपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी से सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां के रहने वाली होमगार्ड जवान घरेलू विवाद के चलते डंडे से पीट पीटकर अपनी पत्नी लक्ष्मी की हत्या कर दी और फिर लाश को सामने रखकर रातभर सुकून से सोता रहा। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल से मृतिका का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। निगम कर्मचारी आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शुक्र, 09 सितंबर 2022 - 02:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: uttarpradesh, murder, homeguards, UP Police

Courtesy: Aajtak

Encounter team

फ़ोटो: Amar ujala

मैनपुरी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो अपराधी गिरफ्तार: यूपी

उत्तरप्रदेश के मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई है। दरअसल बिजली तार चोरी के मामले में पुलिस दो नामजद बदमाशों की तलाश कर रही थी। बदमाशों की खबर मिलने पर पुलिस पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को घायल कर गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों की पहचान सुखवीर और सतेंद्र के रूप में हुई है।

सोम, 29 अगस्त 2022 - 04:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: UP Police, Gangster, Encounter, Injured

Courtesy: Amar ujala

Srikant Tyagi

फोटो: Rewa Riyasat

श्रीकांत त्यागी को मिली जमानत, अब भी जेल से आने का रास्ता साफ नहीं

नोएडा ओमैक्स सोसायटी मामले में महिला के साथ बदसलूकी करने वाले श्रीकांत त्यागी को तीन मामलों में जमानत मिल गई है, जिसमें महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला भी शामिल है। हालांकि अभी वो जेल से बाहर नहीं आ सकेगा क्योंकि पुलिस ने उस पर गैंगस्टर एक्ट लगाया है। बता दें कि पुलिस ने मेरठ से चार लोगों समेत श्रीकांत त्यागी को गिरफ्तार किया था। यूपी पुलिस ने श्रीकांत पर 25,000 रूपये का इनाम भी घोषित किया था। 

शुक्र, 26 अगस्त 2022 - 07:55 PM / by रितिका

Tags: Srikant Tyagi, Bail, interim bail, UP Police

Courtesy: NDTV News

UP Police

फोटो: Jansatta

प्रशासन का नया फैसला, लखनऊ में पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान नहीं कर सकेंगे मोबाइल उपयोग

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पुलिस कर्मी अब ड्यूटी के दौरान मोबाइल को अनावश्यक रूप से उपयोग नहीं कर सकेंगे। इसमें सेल्फी लेना, गेम खेलना, वीडियो देखना आदि शामिल है। विधान भवन, लोकभवन, सचिवालय, मुख्यमंत्री आवास, हाईकोर्ट, अन्य महत्वपूर्ण कोर्ट, वीआईपी ड्यूटी और महत्वपूर्ण स्थानों पर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए ये फैसला मान्य होगा। प्रशासन ने वीवीआईपी ड्यूटी में तैनाती के दौरान पुलिसकर्मी सेल्फी लेते हैं जिससे सुरक्षा चूक होने की संभावना… read-more

रवि, 21 अगस्त 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Uttar Pradesh, UP Police, Lucknow

Courtesy: News 18 Hindi