फोटो: Mint
राजस्थान संकट के बीच अशोक गहलोत को मिली क्लीन चीट, तीन नेताओं के खिलाफ होगी कार्रवाई
राजस्थान में उपजे राजनीतिक संकट के बीच पर्यवेक्षकों ने अशोक गहलोत को क्लीन चीट दी है। पर्यवेक्षकों ने रिपोर्ट सोनिया गांधी को सौंपी है। रिपोर्ट में सियासी संकट के लिए अशोक गहलोत को जिम्मेदार नहीं माना गया है। पर्यवेक्षकों ने कहा कि जिन नेताओं ने अलग बैठक बुलाई थी उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। ये कार्रवाई विधायक शांति धारीवाल, चीफ व्हिप डॉ महेश जोशी, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ के खिलाफ हो सकती है।
Tags: Rajasthan, Rajasthan Government, Political crisis
Courtesy: AajTak News
फोटो: Hindustan
बिहार में टूटा भाजपा-जेडीयू का गठबंधन, नीतीश देंगे इस्तीफा
बिहार में अगस्त नौ को सियासी भूचाल आ गया है क्योंकि भाजपा और जेडीयू के बीच गठबंधन टूट गया है। इसका ऐलान नीतीश कुमार कर चुके है। माना जा रहा है कि शाम तक नीतीश कुमार शाम तक इस्तीफा दे सकते है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में नीतीश कुमार ने 45 सीटों, भाजपा ने 77 सीटों पर जीत हासिल की थी।
Tags: Bihar Politics, Political crisis, JDU
Courtesy: ndtv
फोटो: OpIndia
मुख्यमंत्री बनने के इच्छुक नहीं थे एकनाथ शिंदे, खुद दी जानकारी
महाराष्ट्र के मुख्यमत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि वो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे। जुलाई तीन को विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सभी भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद कर रहे थे। मगर सीएम बनना उनकी नियति थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनना बड़ी बात है क्योंकि को पार्टी के छोटे से कार्यकर्ता है।
Tags: Eknath Shinde, Maharashtra Government, Maharashtra, Political crisis
Courtesy: News 18 Hindi
फोटो: Free Press Journal
उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे को पार्टी के सभी पदों से हटाया, पार्टी विरोधी गतिविधि को लेकर लिया एक्शन
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे शिवसेना के बागी विधायकों और भाजपा का समर्थन लेकर मुख्यमंत्री पद संभाल चुके है। मगर उद्धव ठाकरे ने शिंदे को पत्र लिखकर उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए उन्हें पार्टी के सभी प्रमुख पदों से हटा दिया है। लेटर में ठाकरे ने लिखा कि आप पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए है। आपने शिवसेना की सदस्यता छोड़ी है, इसलिए आपके खिलाफ ये कार्रवाई की जा रही है।
Tags: Uddhav Thackeray, Maharashtra Government, Maharashtra CM, Political crisis
Courtesy: AajTak News
फोटो: Zee News
राजनीतिक उठा पटक के बीच मुंबई में लागू हुई निषेधाज्ञा
मुंबई में पुलिस ने राजनीतिक दलों और नेताओं के कार्यालयों और उनके आवास पर भारी पुलिस बल तैनात किया है। वहीं हालात पर काबू पाने के लिए मुंबई पुलिस आयुक्त संजय पांडेय की अगुवाई में हुई बैठक में तय हुआ कि सतर्कता बरती जाए। वहीं मुंबई में निषेधाज्ञा को जुलाई 10 के लिए बढ़ाया गया है। महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट के बीच पुलिस को सतर्कता बरतने के निर्देश मिले है।
Tags: Mumbai, Mumbai Police, prohibition, Political crisis
Courtesy: NDTV News
फोटो: Mint
श्रीलंका में बंद के कारण राष्ट्रपति ने लगाया आपातकाल
श्रीलंका में आए आर्थिक संकट के कारण राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षा ने आपातकाल लागू कर दिया है। देश की सुरक्षा और आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति के रखरखाव के उद्देश्य से ये फैसला हुआ है। देश में अप्रैल एक से ये फैसला लागू हो गया है। गौरतलब है कि देश दिवालिया होने की कगार पर है, जिस कारण लोग राष्ट्रपति के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे है। पूरे देश में तनाव का माहौल बना हुआ है।
Tags: Srilanka, Srilanka Government, Political crisis, emergency
Courtesy: AajTak News