EVM

फोटो: Deccan Herald

पांच राज्यों के कुल 32% उम्मीदवारों पर दर्ज हैं गंभीर आपराधिक मामले: ADR

चुनाव सुधार हिमायती समूह, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्‍स ने मार्च 15 को जारी रिपोर्ट में बताया कि हाल ही में हुए पांच राज्यों के चुनावों में कुल 219 यानी 32% उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज है। रिपोर्ट में सामने आया कि विधानसभा चुनावों में जीतने वाले 45% उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए है। जीतने वाले 87% यानी 598 उम्मीदवार करोड़पति है। इस विश्लेषण में कुल 690 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया है।

बुध, 16 मार्च 2022 - 12:01 PM / by रितिका

Tags: politics, Report, Election Results, Assembly Elections

Courtesy: NDTV News

Charanjit Singh channi

फोटो: The News Air

राहुल गांधी ने किया ऐलान, पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी ही होंगे सीएम पद के उम्मीदवार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब के लुधियाना में फरवरी 6 को वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा, चरणजीत सिंह चन्नी ही पंजाब में कांग्रेस का सीएम पद का चेहरा होंगे। उन्होंने कहा, चन्नी गरीबी को समझते हैं। इसलिए पंजाब की जनता को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। इस ऐलान के बाद चन्‍नी ने राहुल गांधी को शुक्रिया करते हुए कहा, हम सब मिलकर पंजाब के लिए काम करेंगे।

सोम, 07 फ़रवरी 2022 - 09:30 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: politics, Elections, Chief Minister

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Amit Shah

फोटो: DNA India

शासन अखिलेश के हाथ में है तो गुंडाराज होगा: अमित शाह

यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मजबूत करने गृहमंत्री अमित शाह ने जनवरी 27 को मथुरा में प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने पिछली यूपी सरकारों पर जमकर बोला। उन्होंने कहा बीजेपी की सरकार के बाद बाहुबली पुलिस से डरकर सरेंडर करने लगे हैं। जब इन पर गाज गिरती है तो अखिलेश यादव के पेट में दर्द होता है। पहले बिजली नहीं आती थी, अब बिजली 24 घंटे आती है। शासन अगर अखिलेश के हाथ में है तो गुंडाराज होगा।

शुक्र, 28 जनवरी 2022 - 09:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: politics, Amit Shah, BSP, Samajwadi Party

Courtesy: ABP News

Deputy CM Randhawa

फोटो: Asianet News Hindi

पंजाब कांग्रेस में सिद्धू के आरोपों पर डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा ने की गृह मंत्रालय छोड़ने की पेशकश

पंजाब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू बिक्रम मजीठिया मामले में अपनी ही सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। उनके बयानों से तंग आकर प्रदेश के डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने जनवरी 2 को सिद्धू को अति महत्वाकांक्षी बताते हुए गृह मंत्रालय छोड़ने की पेशकश की है। मंत्री भारत भूषण आशु ने भी सिद्धू के काम करने के अंदाज पर नाराजगी जताते हुए सिद्धू को कांग्रेस का कल्चर सीखने की भी नसीहत दी।

सोम, 03 जनवरी 2022 - 10:01 AM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: politics, Nationalist Congress Party, deputy cm, Resignation

Courtesy: Amarujala News

PM Modi

फोटो: Mint

पीएम मोदी का यूएई का दौरा हुआ रद्द

पीएम नरेंद्र मोदी जनवरी में संयुक्त अरब अमीरात जाने वाले थे, मगर उन्होंने अपना दौरा रद्द कर दिया है। ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच ये फैसला लिया गया है। उनकी ये यात्रा जनवरी छह से शुरु होने वाली थी। अगर पीएम मोदी जनवरी में इस यात्रा पर जाते यो नए साल में ये उनका पहला विदेश दौरा होता। भारत में अबतक 781 ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले सामने आ चुके है।

बुध, 29 दिसम्बर 2021 - 06:20 PM / by रितिका

Tags: Omicron Strain, Omicron cases, politics, PM Modi

Courtesy: Zee News

Dinesh Mongia

फोटो: Popular Bio

बीजेपी में शामिल हुए पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया

पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश मोंगिया ने दिसंबर 28 को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। दिनेश मोंगिया आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। दिनेश मोंगिया को 2007 के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का मौका नहीं मिल था जिसके बाद उन्होंने 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। 

मंगल, 28 दिसम्बर 2021 - 05:01 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Dinesh Mongia, BJP, politics

Courtesy: News 18 Hindi

Shivraj Singh Chouhan

फोटो: TV9 Bharatvarsh

मध्यप्रदेश में रद्द हुए पंचायत चुनाव, ओमिक्रॉन बना बाधा

मध्यप्रदेश सरकार ने ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए पंचायत चुनाव को रद्द कर दिया है। मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक में पंचायत मंत्री महेश सिंह सिसोदिया ने पंचायत चुनाव को रद्द करने का प्रस्ताव पेश किया। इस बैठक में पंचायत चुनाव को रद्द करने का प्रस्ताव पास कर दिया गया है। देश में बढ़ते ओमिक्रॉन के मामलों को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है। 

रवि, 26 दिसम्बर 2021 - 06:15 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Madhya Pradesh, Panchayat Elections, omicron, politics

Courtesy: India TV News

Narendra Singh Tomar

फोटो: Telegraph India

कृषि कानूनों पर नरेंद्र सिंह तोमर ने दिया विवादित बयान

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वापस हुए कृषि कानूनों पर महाराष्ट्र में दिसंबर 24 को एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कृषि कानूनों की वापसी पर बात करते हुए कहा कि हम पीछे जरूर हटे हैं, लेकिन फिर आगे बढ़ेंगे। नरेंद्र सिंह तोमर के इस बयान के बाद एक बार फिर कृषि कानूनों की वापसी की अटकलें लगाई जा रही हैं। इससे पहले किसान आंदोलन के भारी दबाव के कारण सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने… read-more

शनि, 25 दिसम्बर 2021 - 07:50 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Narendra Singh Tomar, Farm Laws, politics

Courtesy: NDTV News

BS Rajewal

फोटो: The Economic Times

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले किसान संगठनों ने बनाई अपनी पार्टी, लड़ेंगे चुनाव

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले किसान आंदोलन में शामिल तमाम किसान संगठनों में से 22 किसान संगठनों ने एक राजनीतिक पार्टी बनाई है, जिसे संयुक्त समाज मोर्चा का नाम दिया गया है। बीएस राजेवाल के नेतृत्व में यह पार्टी सभी 117 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। किसान नेताओं ने दिसंबर 25 को इस बात की पुष्टि की है। संयुक्त समाज मोर्चा भविष्य में आम आदमी पार्टी के साथ भी गठबंधन कर सकती है। 

शनि, 25 दिसम्बर 2021 - 05:55 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Sanyukt Samaj Morcha, Punjab, politics, National

Courtesy: News 18 Hindi

CM Charanjit Singh Channi

फोटो: The Indian Express

पंजाब सरकार ने छोटे किसानों को दिया बड़ा तोहफा

पंजाब सरकार ने पांच एकड़ तक की जमीन वाले किसानों के दो लाख तक के कर्ज को माफ कर राज्य के छोटे और सीमांत किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। इसी के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने किसान आंदोलन के विरोध में पंजाब में किसानों पर दर्ज हुई सभी एफआईआर को भी रद्द करने का ऐलान किया है। पंजाब सरकार के फैसले के तहत किसानों पर दर्ज हुई सभी एफआईआर दिसंबर 31 तक रद्द कर दी जाएंगी। 

शुक्र, 24 दिसम्बर 2021 - 03:10 PM / by अमन शुक्ला

Tags: CM Charanjit Singh Channi, Punjab, Farmers, politics

Courtesy: Amar Ujala News