Poonam Pandey and Sam Bombay

फोटो: Hindusan Times

पति द्वारा मारपीट करने पर अस्पताल में भर्ती हुई एक्ट्रेस पूनम पांडे

बॉलीवुड अभिनेत्री पूनम पांडे ने अपने पति सैम बॉम्बे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद सैम को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पूनम ने सैम के खिलाफ मारपीट करने की शिकायत की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सैम के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस को शिकायत करने के बाद पूनम पांडे भी अस्पताल में एडमिट हुई। उनके सिर, आंखों और चेहरे पर भी चोट लगने की खबर है।

मंगल, 09 नवंबर 2021 - 05:15 PM / by रितिका

Tags: Poonam Pandey, Actor, Sam Bombay

Courtesy: Aajtak News