यूएन की रिपोर्ट में खुलासा, भारत बन सकता है सबसे अधिक आबादी वाला देश
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि भारत वर्ष 2023 तक दुनिया की सबसे अधिक आबादी वाला देश बन सकता है। भारत चीन को सबसे अधिक आबादी होने की दिशा में पछाड़ सकता है। माना जा रहा है कि नवंबर 2022 तक दुनिया की आवादी आठ अरब हो सकती है। दुनिया की आबादी वर्ष 2030 में आबादी 8.5 बिलियन हो सकती है। जो वर्ष 2050 तक 9.7 बिलियन तक पहुंच सकती है।
Tags: United Nations, un report, population
Courtesy: ndtv.in
बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में लिया गया फैसला, अब होगी जातिगत जनगणना
बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुई सर्वदलीय बैठक में भाजपा समेत सभी दलों ने जातिगत जनगणना किए जाने को मंदूरी दी है। आने वाले दिनों में जातिगत जनगणना की जाएगी। राज्य कैबिनेट में इस संबंध में प्रस्ताव पारित किया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने कहा था कि जातिगत जनगणना का बिहार विधानसभा में पारित प्रस्ताव को भी पार्टी ने समर्थन दिया था। भाजपा कभी इसके विरोध में नहीं थी।
Tags: Bihar, Bihar Government, Bihar CM Nitish Kumar, population
Courtesy: NDTV News
गुवाहाटी में गृह मंत्री ने कहा- अगली होगी ई जनगणना, जो होगी 100 प्रतिशत सही
गृह मंत्रालय ने जनगणना को और भी ज्यादा साइंटिफिक बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों को जोड़ने का फैसला किया है। गुवाहाटी के अमीगांव पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अगली जनगणना ई-जनगणना होगी, जिसके तहत पूर्ण जनगणना की जा सकेगी, जोकि शत प्रतिशत सही होगी। यह 100 प्रतिशत पूर्ण गणना होगी और इसके आधार पर, अगले 5 वर्षों के लिए देश की विकास योजना बनाई जाएगी।
Tags: Home Minister, Amit Shah, Census, population
Courtesy: Aaj tak
गृह मंत्रालय जल्द शुरु करने जा रहा जनगणना की प्रक्रिया
जनगणना की प्रक्रिया की शुरुआत करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मार्च 11 को उत्तर प्रदेश समेत 10 राज्यों में जनगणना संचालन निदेशक नियुक्ति कर दी है। हालांकि जनगणना की प्रक्रिया कब शुरु होगी ये सरकार ने नहीं बताया है। ये प्रक्रिया वर्ष 2020 में होनी थी मगर कोविड 19 महामारी के कारण जनगणना की शुरुआत अबतक नहीं हो सकी है। मंत्रालय ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन किया ताकि इलेक्ट्रॉनिक रूप में डेटा इकट्ठा हो सके।
Tags: MHA, Home Ministry, Union Home Ministry, population
Courtesy: ABP Live
हिमाचल प्रदेश अपनी लक्षित आबादी का पूर्ण टीकाकरण करने वाला पहला राज्य बना: सरकार
एक आधिकारिक प्रवक्ता ने दिसंबर 4 को दावा करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश अपनी 100 प्रतिशत वयस्क आबादी को कोविड-19 के खिलाफ पूरी तरह से टीका लगाने वाला पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि 53,86,393 योग्य वयस्कों को दूसरी खुराक दी गई है, उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अगस्त के अंत तक वयस्क आबादी का 100 प्रतिशत पहली खुराक टीकाकरण हासिल करने वाला पहला राज्य भी है।
Tags: Himachal Pradesh, first state to fully vaccinate, population
Courtesy: India TV
नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में आया सामने, प्रतिस्थापन दर हुई अधिक
नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 2019-21 से सामने आया कि कुल प्रजनन दर की औसत संख्या प्रतिस्थापन दर नीचे आ गई है। सर्वे में पता चला कि रिप्लेसमेंट दर 2.1 है। इस सर्वे के मुताबिक बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड में कुल प्रजनन दर, प्रतिस्थापन दर से अधिक है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार में टोटल फर्टिलिटी रेट गिरी है। जम्मू कश्मीर 1.4 दर है, जो सबसे कम है।
Tags: TFR, National Family Health Survey, population
Courtesy: News 18 Hindi
सिंगापुर की आबादी में आई भारी गिरावट, देश में बचे लगभग 50 लाख लोग
सिंगापुर की कुल आबादी को लेकर सितंबर 28 को ताजा आंकड़े जारी किए गए हैं, जो काफी चिंताजनक है। आंकड़ों के मुताबिक जून 2021 में सिंगापुर की आबादी घटकर 50.45 लाख हो गई है। सिंगापुर की कुल आबादी में कुल 4.1 प्रतिशत गिरावट दर्ज की गई है। 1970 के बाद से ये गिरावट सबसे अधिक मानी गई है। वहीं नॉन रेजिडेंट आबादी में भी कोरोना और आर्थिक माहौल में चल रहे उठा पटक के कारण कमी देखने को मिली।
Tags: SINGAPORE, population, population control
Courtesy: abp news
सरकार के पास है जनगणना 2011 के जातीय आंकड़े
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने बुधवार को राज्यसभा में लिखित उत्तर में बताया कि सरकार के पास जनगणना 2011 के जातीय आंकड़े हैं परंतु आंकड़े पुराने होने के कारण उन्हें जारी नहीं किया जा रहा। दरअसल ये आंकड़े उपयोग करने योग्य नहीं है। बता दें कि केंद्रीय मंत्रिमंडल दिसंबर 24, 2019 को जनगणना 2021 की प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दे चुका है परंतु कोरोना महामारी के कारण यह प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।
Tags: Census, population, Caste, Union government
Courtesy: News 18 Hindi
घटती जनसंख्या को देखते हुए चीन ने तीन बच्चों की नीति को दी मंजूरी
चीन ने घटती जनसंख्या को देखते हुए तीन बच्चों की नीति को मंजूरी दे दी है। इस नीति के अनुसार प्रत्येक माता-पिता को तीन बच्चे पैदा करने की अनुमति होगी। 1950 के दशक के बाद से चीन की जनसंख्या सबसे धीमी दर से बढ़ी है। चीन विश्व की सबसे अधिक आबादी वाला देश है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट मुताबिक चीन में जहां आबादी में कमी आएगी, वहीं भारत 2027 तक दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा।
Tags: China, population, India, Increase
Courtesy: Live Hindustan
एक सरकारी चिकित्सक पर आश्रित है बिहार की 20 हजार आबादी
बिहार में चिकित्सक और आश्रित आबादी का अनुपात 1:20,000 है, जो कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानक से काफी कम है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक चिकित्सक और उसपर आश्रित आबादी का अनुपात 1:1000 होना चाहिए। बिहार में लगभग 13 करोड़ की जनसंख्या में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन(आईएमए) के अनुसार कोरोना की पहली लहर के दौरान करीब 39 चिकित्सकों ने और दूसरी लहर के दौरान 90 वरिष्ठ चिकित्सकों ने कोरोना से दम तोड़ा है।
Tags: Bihar, healthcare workers, population, WHO
Courtesy: Down To Earth