president

फोटो: News Nation

राष्ट्रपति ने दी 76 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी, 4 कीर्ति चक्र मरणोपरांत, 11 शौर्य चक्र शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 77वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अगस्त 14 को 76 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी।  इनमे मरणोपरांत चार कीर्ति चक्र और सुरक्षा बलों के जवानों के लिए 11 शौर्य चक्र शामिल हैं। पांच शौर्य चक्रों का नामकरण मरणोपरांत किया गया है। रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता दिवस 2023 की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मियों को 76 वीरता पुरस्कारों को मंजूरी दी है।

मंगल, 15 अगस्त 2023 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: President, approves, 76 gallantry awards, 4-kirti chakras, posthumously

Courtesy: ABP Live

Former Defence Minister Manohar Parrikar

फोटो: Shortpedia

मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित हुए पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर

पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को नवंबर 8 को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उनके बेटे उत्पल पर्रिकर को मिला। केंद्र सरकार ने जनवरी 2020 में पद्म पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा की थी। लेकिन COVID-19 प्रोटोकॉल के कारण, पुरस्कार सोमवार को वितरित किया गया। गोवा के मुख्यमंत्री और रक्षा मंत्री रहे मनोहर पर्रिकर का मार्च 17, 2019 को बीमारी के कारण निधन हो गया।

मंगल, 09 नवंबर 2021 - 11:10 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Former Defence Minister Manohar Parrikar, awarded padma bhushan, posthumously

Courtesy: Navbharat Times