Mahua-moitra

फोटो: Samay Live

महुआ मोइत्रा मामला: 9 नवंबर तक के लिए स्थगित हुई लोकसभा की आचार समिति की बैठक

लोकसभा सचिवालय के एक नोटिस के अनुसार, लोकसभा आचार समिति की बैठक, जिसमें टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ कैश-फॉर-क्वेरी मामले के आरोपों पर एक मसौदा रिपोर्ट को अपनाना था, को 9 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। बैठक के लिए पहले सात नवंबर की तिथि निर्धारित की गयी थी। बैठक को पुनर्निर्धारित करने के लिए आधिकारिक तौर पर कोई कारण नहीं बताया गया है।

मंगल, 07 नवंबर 2023 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: mahua moitra case, loksabha ethics committee meeting, Postponed

Courtesy: Live Hindustan

Nitish Kumar

फोटो: Hindustan Times

स्थगित हुई 12 जून को होने वाली नीतीश कुमार की मेगा विपक्षी बैठक

12 जून को पटना में होने वाली विपक्षी दलों की पहली संयुक्त बैठक स्थगित कर दी गई है। कांग्रेस और डीएमके के अनुरोध पर बैठक टाल दी गई। कांग्रेस और डीएमके ने अपनी पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण अपने शीर्ष नेताओं को भेजने में असमर्थता का संकेत दिया। चर्चा बाद में करने की बात चल रही है ताकि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और कुछ अन्य महत्वपूर्ण विपक्षी हस्तियां शामिल हो सकें।

सोम, 05 जून 2023 - 01:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Nitish Kumar, mega opposition meeting, Patna, Postponed

Courtesy: India Today

Amit Shah

फोटो: Twitter

मणिपुर में अशांति के बीच 26 मई तक के लिए स्थगित हुआ अमित शाह का असम दौरा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया, मणिपुर में अशांति के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की यात्रा 11 से 26 मई तक स्थगित कर दी गई है। सरमा ने कहा कि शाह संकटग्रस्त मणिपुर में मौजूदा कानून व्यवस्था की स्थिति से निपटने में व्यस्त हैं। सरमा ने कहा, शाह ने उन्हें फोन करके स्थगन के बारे में सूचित किया। उन्होंने कहा, असम सरकार ने 9-11 मई तक वर्तमान राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ मनाने… read-more

मंगल, 09 मई 2023 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Amit Shah, assam visit, Postponed, manipur unrest

Courtesy: India TV News

NEET

फोटो: News Nation

मार्च 5 को होगी NEET-PG 2023 की परीक्षा: स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने फरवरी 10 को लोकसभा को बताया, स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक लोगों के लिए NEET-PG परीक्षा मार्च 5 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। कांग्रेस सदस्य गौरव गोगोई के एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी छूटा नहीं है, मंत्रालय ने उन सभी एमबीबीएस छात्रों के लिए कट-ऑफ तारीख… read-more

शनि, 11 फ़रवरी 2023 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Neet pg 2023, Postponed, स्वास्थ्य मंत्री, Mansukh Mandaviya

Courtesy: News 18

Cuet 2022

फोटो: Zee News

अगस्त 30 तक स्थगित कर दी गई CUET-UG चरण -4 की परीक्षा

उच्च शिक्षा नियामक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने जानकारी देते हुए बताया है कि केंद्र के लिए शहर की पसंद को समायोजित करने के लिए 11,000 उम्मीदवारों की परीक्षा 17-20 अगस्त से बढ़ाकर 30 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई है। हालांकि, अभी इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हुई है कि परीक्षा को केवल उन उम्मीदवार के लिए ताला गया है जो परीक्षा केंद्र बदलने की मांग कर रहे थे या सभी उम्मीदवारों के लिए टाली गई है। 

शनि, 13 अगस्त 2022 - 01:15 PM / by सपना सिन्हा

Tags: ugc nta, Postponed, cuet ug 2022, phase-4

Courtesy: Amar Ujala News

UGC NET Phase 2 Postponed

फोटो: India TV News

स्थगित हुई यूजीसी-नेट चरण 2 की परीक्षा! नई तिथियां, जानिये अन्य विवरण

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने बताया कि उसने यूजीसी-नेट परीक्षा के दूसरे चरण को स्थगित कर दिया है। यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार ने कहा, परीक्षाओं का आयोजन सितंबर 20 से 30 के बीच किया जायेगा। कुमार ने कहा, "द्वितीय चरण पहले 12, 13 और 14 अगस्त को आयोजित होने वाला था। हालांकि, अब यूजीसी-नेट दिसंबर 2021 और जून 2022 की अंतिम चरण की परीक्षा 20 से 30 सितंबर के बीच आयोजित की जाने वाली है। जिसमें 64… read-more

मंगल, 09 अगस्त 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Ugc net, phase 2, Postponed, jagdish kumar

Courtesy: Latestly News

Jersey Postponed The Release Date

फोटो: Zee News

शाहिद कपूर की जर्सी' को मिली नई रिलीज डेट

शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' पहले अप्रैल 14 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, जो अब अप्रैल 22 को सिनेमाघरों में उतरेगी। केजीएफ: अध्याय 2 के रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस संग्रह के टकराव से बचने के कारण फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया है। निर्माताओं ने घोषणा करते हुए बताया कि, "जर्सी अब 22 अप्रैल को रिलीज होगी"। शाहिद के अलावा, फिल्म में मृणाल ठाकुर भी नज़र आएँगी। बता दें कि, फिल्म जर्सी, एक तेलुगु… read-more

सोम, 11 अप्रैल 2022 - 03:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Jersey, Postponed, Release Date

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

UP MLC election

फोटो: Dainik Bhaskar

यूपी में MLC की 36 सीटों के चुनाव की तारीखें में किया गया बदलाव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग ने एमएलसी की 36 सीटों के लिए होने वाले चुनाव की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब प्रदेश में मार्च 15 से नामांकन, अप्रैल 9 को मतदान और अप्रैल 12 को परिणाम आएंगे। माना जा रहा कि राजनैतिक दलों के विधानसभा चुनाव में व्यस्त होने की वजह से चुनाव आयोग को फैसला बदलना पड़ा। पहले फरवरी 4 से 11 तक नामांकन, मार्च 3 को मतदान और मार्च 12 को मतगणना होनी थी।

सोम, 07 फ़रवरी 2022 - 01:01 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Election Commission, UP Legislative Council, nominations, Postponed

Courtesy: NEWS18

RBI MPC Meeting Postponed

फोटो: India TV News

आरबीआई ने लता मंगेशकर के निधन पर स्थगित की मौद्रिक नीति समिति की बैठक

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रविवार को भारत रत्न की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए महाराष्ट्र में फरवरी 7 को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के मद्देनजर दर-निर्धारण मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक को एक दिन के लिए पुनर्निर्धारित करने की घोषणा की। बैठक 8-10 फरवरी, 2022 के लिए निर्धारित की गई है। स्थगन के साथ, बैठक अब 8 फरवरी से शुरू होगी और परिणाम 10 फरवरी को घोषित किया जाएगा।

सोम, 07 फ़रवरी 2022 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: RBI, monetary policy committee meeting, Postponed

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

UPPSC PCS Main 2021 Postponed

फोटो: Times Now News

UPPSC PCS Main 2021: COVID के कारण मार्च 23 मार्च तक स्थगित हुई परीक्षा

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यूपी पीसीएस परीक्षा राज्य में COVID-19 मामलों में स्पाइक के कारण स्थगित कर दी गई है। आयोग ने एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है, जिसमें मार्च, 2022 के लिए परीक्षा की नई तारीखों के बारे में सभी को सूचित किया गया है। अधिक विवरण आधिकारिक वेबसाइट - uppsc.up.nic.in पर देखे जा सकते हैं। UPPSC PCS Main 2021 परीक्षा अब… read-more

गुरु, 20 जनवरी 2022 - 04:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: uppsc pcs main 2021, Postponed, official notice

Courtesy: News 18