Food India

फोटो: India TV News

3 से 5 नवंबर तक होगा वर्ल्ड फूड इंडिया का दूसरा संस्करण, प्रह्लाद पटेल ने की घोषणा

वैश्विक मेगा फूड इवेंट, वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 का दूसरा संस्करण 3 से 5 नवंबर तक नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी 3 नवंबर को प्रगति मैदान में भारत मंडपम में कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। वर्ल्ड फूड इंडिया के इस संस्करण में नीदरलैंड 'साझेदार देश' होगा। जबकि जापान और वियतनाम 'फोकस' होंगे। पटेल ने कहा, अबतक 23 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों और 16… read-more

गुरु, 19 अक्टूबर 2023 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: world food india, second edition, pragati maidan, New Delhi

Courtesy: Zee Biz

Tunnel

फ़ोटो: Mint

दिल्ली का प्रगति मैदान का सुरंग रहेगा आज यातायात के लिए बंद, सुविधाओं को बेहतर करने के लिए यह फैसला

दिल्ली के प्रगति मैदान में जिस सुरंग का हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था। उसे रविवार को आम लोगों के लिए बंद किया गया है। सुरंग को यातायात के लिए खोल दिया गया है, लेकिन अगर आम जनता की जरूरत से जुड़ी ऐसी बहुत सी सुविधाएं हैं जो अभी वहां मौजूद नहीं है। इन्ही सब बातों को ध्यान में रखते हुए आईटीपीओ ने सुरंग में समुचित इंतजाम की रूपरेखा तैयार की है।

रवि, 26 जून 2022 - 02:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Delhi, pragati maidan, ITPO, Traffic

Courtesy: Amar ujala

pragati maidan Tunnel

फोटो: Daily News 360

यातायात के लिए खुली दिल्ली की प्रगति मैदान सुरंग

दिल्ली के प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना की नवनिर्मित सुरंग को आज यातायात के लिए खोल दिया गया। कुछ दिनों के लिए परीक्षण के आधार पर सुरंग सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक यातायात के लिए खुलेगी। इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "सुरंग में आज सुबह वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। ट्रैफिक पुलिस और पीडब्ल्यूडी के अधिकारी वाहनों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखेंगे ताकि सब कुछ सुचारू रूप से चल सके।"

सोम, 20 जून 2022 - 04:35 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Delhi, Tunnel, pragati maidan, started, PM Modi

Courtesy: India TV

Pragati Maidan

फोटो: DNA India

पीएम मोदी ने प्रगति मैदान टनल और 5 अंडरपास का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून 19 को दिल्ली की जनता को प्रगति मैदान टनल और पांच अडंरपास की सौगात दी है। इस 920 करोड़ रुपये से अधिक में बने कुल छह लेन के कॉरिडोर के जरिए प्रगति मैदान के विशाल बेसमेंट में पार्किंग तक पहुंचा जा सकता है। पीएम ने कहा कि ये नया भारत है जो समस्याओं का समाधान करता है। देश में स्टेट ऑफ द आर्ट की सुविधाएं दी जा रही है।

रवि, 19 जून 2022 - 12:40 PM / by रितिका

Tags: PM Modi, PM Narendra Modi, Underpass, pragati maidan

Courtesy: AajTak News

PM Modi

फोटो: India TV News

पीएम मोदी आज करेंगे छह लेन वाले प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर प्रोजेक्ट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना की मुख्य सुरंग और पांच अंडरपास का उद्घाटन करेंगे। इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना प्रगति मैदान पुनर्विकास परियोजना का एक अभिन्न अंग है, जिसे पूरी तरह से केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित 920 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया गया है। मुख्य सुरंग प्रगति मैदान से गुजरने वाले पुराना किला रोड के माध्यम से रिंग रोड को इंडिया गेट से जोड़ती है।

रवि, 19 जून 2022 - 09:15 AM / by सपना सिन्हा

Tags: pragati maidan, integrated transit corridor project, inauguration, PM Modi, Delhi

Courtesy: ABP Live

PM Narendra Modi

फोटो: The Economic Times

प्रगति मैदान इंटिग्रेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी जून 19 को प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि ये कॉरिडोर आईटीओ में स्थित है जिसमें एक मुख्य सुरंग है, जिसमें 5 अंडरपास हैं। इस कॉरिडोर के शुरू होने से ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। ये कॉरिडोर प्रगति मैदान पुनर्विकास प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इस कॉरिडोर को बनाने में 920 करोड़ रुपये की लागत आई है। इससे लोगों का समय भी बचेगा।

शुक्र, 17 जून 2022 - 03:35 PM / by रितिका

Tags: PM Modi, PM Modi Government, integrated Corridor, pragati maidan

Courtesy: Zee News

PM Modi

फोटो: Amrit Vichar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया 'बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो 2022' का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी के प्रगति मैदान में बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो- 2022 का उद्घाटन किया। प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो- 2022 दो दिवसीय कार्यक्रम है जो 9 और 10 जून को आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन जैव प्रौद्योगिकी विभाग और जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (बीआईआरएसी) द्वारा किया जा रहा है। यह बीआईआरएसी की… read-more

गुरु, 09 जून 2022 - 12:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: PM Narendra Modi, inaugurated, biotech startup expo 2022, pragati maidan

Courtesy: Patrika News

PM Modi

फोटो: Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून 9 को दिल्ली में करेंगे बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो 2022 का उद्घाटन

प्रधान मंत्री मोदी जून 9 जून को सुबह 10:30 बजे प्रगति मैदान, नई दिल्ली में बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो - 2022 का उद्घाटन करेंगे। बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो - 2022 दो दिवसीय कार्यक्रम है जो जून 9 और 10 को आयोजित किया जा रहा है। इसका आयोजन जैव प्रौद्योगिकी विभाग और जैव प्रौद्योगिकी उद्योग अनुसंधान सहायता परिषद (बीआईआरएसी) द्वारा किया जा रहा है। यह बीआईआरएसी की स्थापना के दस साल पूरे होने के… read-more

बुध, 08 जून 2022 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: PM Narendra Modi, inaugurate, biotech startup expo 2022, pragati maidan

Courtesy: TV9 Bharatvarsh