Pragya Thakur

फ़ोटो: NDTV

भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने नूपर शर्मा का किया समर्थन, कहा सच बोलना बगावत है तो हम भी हैं बागी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के मामले में प्रतिक्रिया देते हुए उनका समर्थन किया है। प्रज्ञा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, "हमें भी तकलीफ होती है, साहब जब लोग हमारे देव को फव्बारा कहते हैं।" उन्होंने आगे कहा कि अगर सच कहना बगावत है तो समझो हम भी बागी हैं, जय सनातन जय हिंदुत्व। हालांकि, प्रज्ञा सिंह ठाकुर का रिएक्शन कुछ देर बाद आया है।

शुक्र, 10 जून 2022 - 05:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: mp, Bhopal, Pragya Thakur, Nupur Sharma

Courtesy: Amar ujala

Pragya Thakur

फोटो: India Today

अज़ान को लेकर फिर शुरू हुई सियासत, प्रज्ञा ठाकुर ने दिया विवादित बयान

अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाली बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर अज़ान को लेकर दिए गए बयान से चर्चा में बनी हुई हैं। उन्होंने राम मंदिर के लिए हुये एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि सुबह पांच बजे से बहुत जोर-जोर से आवाजें आती हैं। आवाजें लगातार चलती रहती हैं जिससे नींद खराब होती है। बहुत से लोग बीमारियों से ग्रस्त होते हैं, उनका भी बीपी बढता है। इससे साधुओं की साधना में विघ्न पड़ता है।

गुरु, 11 नवंबर 2021 - 12:25 PM / by अजहर फारूक

Tags: azaan, Pragya Thakur, Loudspeaker, BJP

Courtesy: Zee News

Pragya Thakur

फोटो: NEW INDIAN EXPRESS

प्रज्ञा ठाकुर के 'गौमूत्र' वाले बयान पर शुरु हुआ घमासान

गौमूत्र पीने से कोविड-19 ना होने के भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर के दावे पर सियासत जारी है। मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने  मई 19 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन को पत्र लिखकर वैज्ञानिक तौर पर उपचार होने का सवाल पूछा। शर्मा ने बताया कि, ‘‘निश्चित ही गौमाता को हम मां मानते हैं लेकिन गौमूत्र उपचार के दावे से देश की गरीब जनता को गुमराह नहीं करना चाहिए।"

गुरु, 20 मई 2021 - 09:42 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Pragya Thakur, BJP, Indian National Congress, Indian Politics

Courtesy: NDTV HINDI

Sadhvi pragya

फ़ोटो: Getty images

भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर एक बार फिर विवादों में, शूद्रों को लेकर दिया बयान

अपने बयानों को लेकर हमेशा घेरें में रहने वाली भारतीय जनता पार्टी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है ,जिसे जातिगत भेदभाव के आधार पर देखा जा रहा है। अपने बयान में साध्वी ने कहा-"क्षत्रिय को क्षत्रिय कहो तो बुरा नहीं लगता, ब्राह्मण को ब्राह्मण कह दो बुरा नहीं लगता। वैश्य को वैश्य कह दो बुरा नहीं लगता, शूद्र को शूद्र कह दो बुरा लग जाता है। कारण क्या है? क्योंकि समझ नहीं पाते।" उनके इस बयान पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी… read-more

रवि, 13 दिसम्बर 2020 - 01:12 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Pragya Thakur, BJP Leader, Caste

Courtesy: Aajtak news