Parliament

फोटो: Divya Himachal

सरकार 18 से 22 सितंबर तक विशेष संसदीय सत्र बुलाएगी, प्रह्लाद जोशी ने की घोषणा

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने अगस्त 31 को एक्स पर कहा कि सरकार ने 18 से 22 सितंबर तक पांच दिनों के लिए "संसद का विशेष सत्र" बुलाया है। पांच बैठकें होंगी और सत्र नये संसद भवन में आयोजित होने की संभावना है। जोशी ने कहा, "संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर तक बुलाया जा रहा है, जिसमें 5 बैठकें होंगी। अमृत काल के बीच संसद में सार्थक चर्चा और बहस की उम्मीद है।"

शुक्र, 01 सितंबर 2023 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Central Government, session of parliament, Prahlad Joshi

Courtesy: Prabhat Khabar

Tiranga Yatra

फोटो: Dainik Bhaskar

लाल किले से सांसद तक निकली जाएगी तिरंगा रैली

संस्कृति मंत्रालय द्वारा अगस्त तीन को 'तिरंगा बाइक रैली' का आयोजन किया जाएगा। ये जानकारी केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दी है। ये रैली सांसदों के साथ लाल किले से संसद तक निकली जाएगी, जिसमें हर पार्टी के सांसद से शामिल होने की अपील की है। देश भर में युवा शाखा भी तिरंगा बाइक रैली का आयोजन करेगी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अगस्त 13 से 15 के बीच जनता को घर पर तिरंगा फहराने की अपील की है।

मंगल, 02 अगस्त 2022 - 01:00 PM / by रितिका

Tags: Tiranga Yatra, PM Narendra Modi, Bike Rally, parliament, Prahlad Joshi

Courtesy: ndtv

Rahul Gandhi

फोटोः BBC

कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी ने की राहुल गांधी की आलोचना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चीन के साथ गतिरोध को लेकर सितंबर 24 को पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'मिस्टर 56-इंच चीन से डरते हैं।'। इसके बाद कैबिनेट में संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि राहुल गांधी की बातों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। उन्हें इतिहास या भविष्य का कुछ नहीं पता है। भारतीयों को गर्व है कि भारत एक वैश्विक नेता के रूप में उभर रहा है।  

शनि, 25 सितंबर 2021 - 04:10 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Prahlad Joshi, Rahul Gandhi, PM Modi, politics