Murder

फ़ोटो: Dainik bhaskar

प्रयागराज: एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, हत्यारों ने कमरे में भी लगाई आग

उत्तरप्रदेश के प्रयागराज से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या करके कमरे को आग लगा दी गई। घटना थरवई के खैवजपुर गांव की है, जिसमें मृतकों में राम कुमार यादव, पत्नी कुसुम देवी, बेटी मनीषा, बहू सविता, पौत्री मीनाक्षी शामिल हैं। हमले में घायल हुई एक अन्य पौत्री साक्षी जिंदा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या का कारण अभी पता नहीं चला है।

शनि, 23 अप्रैल 2022 - 01:01 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Prayagraj, murder, uttarpradesh

Courtesy: Amar Ujala News

Prayagraj Devotees Took Dip In The Ganges

फोटो: Prabhat Khabar

माघ पूर्णिमा के मौके पर प्रयागराज में करीब 10 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

कोरोना वायरस महामारी के बीच फरवरी 17 को प्रयागराज में माघ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सुबह 9 बजे तक लगभग 2.15 लाख श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में डुबकी लगाई। मेला अधिकारियों के मुताबिक माघ पूर्णिमा को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। मेला प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया, लोगों के देर शाम तक गंगा में स्नान करने की संभावना है। 

गुरु, 17 फ़रवरी 2022 - 02:14 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Prayagraj, devotees, maghi purnima

Courtesy: ABP Live

Prayagraj

फोटो: Greater Jammu

मौनी अमावस्या पर 10 लाख श्रद्धालुओं ने लगाईं प्रयागराज में गंगा में डुबकी

मौनी अमावस्या पर जनवरी 31 को प्रयागराज में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में पवित्र स्नान किया। मेला अधिकारियों ने सोमवार को कहा, मंगलवार को यहां नदियों के संगम पर डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 50 लाख पार कर जाने की उम्मीद है। मौनी अमावस्या के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन ने अलर्ट मोड जारी किया है। सोमवार को कमिश्नर, जिलाधिकारी और एसएसपी ने व्यवस्थाओं का परीक्षण किया। प्रयागराज में सुरक्षा के मद्देनज़र जगह जगह पर पुलिसबल तैनात हैं… read-more

मंगल, 01 फ़रवरी 2022 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Prayagraj, devotees, Administration

Courtesy: Bhaskar News

Dharama Sansad

फोटो: Tribune India

प्रयागराज में हुई धर्म संसद में भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की उठी मांग

प्रयागराज में एक बार फिर धर्म संसद में मुसलमानों के खिलाफ जहर उगला गया है। इसके साथ ही वहां मौजूद साधु-संतों ने सरकार से मांग की है कि देश को हिन्दू राष्ट्र बनाया जाये। संतो ने सरकार से धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाने को कहा और स्वामी यति नरसिंहानंद और जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिजवी को जेल से रिहा किए जाने की भी मांग की। महामंडलेश्वर प्रभुदानंद ने इस्लाम को जिहादी बिल्ली बताते हुए हिंदुओ को कबूतर बताया। 

रवि, 30 जनवरी 2022 - 11:30 AM / by अजहर फारूक

Tags: India, Hindu dharam sansad, Prayagraj, waseem rizvi

Courtesy: Aaj Tak

Pm modi

फोटो: india Global business

आज प्रयागराज का दौरा करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर 21 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का दौरा करेंगे और एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान पीएम मोदी स्वंय सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के अकाउंट में एक हजार करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही पीएम 202 सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन मैन्युफैक्चिरिंग यूनिट का भी शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा पीएम एक लाख एक हजार लाभार्थियों को सीएम कन्या सुमंगला योजना के तहत 20.20 करोड़ रुपए की धनराशि भी ट्रांसफर करेंगे।… read-more

मंगल, 21 दिसम्बर 2021 - 09:20 AM / by अजहर फारूक

Tags: Prayagraj, PM Modi, Yogi Adityanath, National

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Airport Flight

फोटो: The Financial Express

प्रयागराज से इंदौर के लिए शुरु हई फ्लाइट सेवा

प्रयागराज में अक्टूबर 31 से नई हवाई सेवा की शुरुआत हुई है, जिसके बाद इंदौर का सफर आसान हुआ है। अब प्रयागराज से कुल 12 शहरों की उड़ान संभव हो गई है। इस सेवा का शुभारंभ नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मिलकर किया। जानकारी के मुताबिक यूपी में वर्ष 2017 में सिर्फ दो एयरपोर्ट थे वहीं अब कुल नौ एयरपोर्ट से फ्लाइट संचालन होता है। 

सोम, 01 नवंबर 2021 - 08:05 PM / by रितिका

Tags: Prayagraj, Airport, Jyotiraditya Scindia, Shivraj Singh Chouhan

Courtesy: News 18 Hindi

pitru paksha

फोटोः Navbharat Times

प्रयागराज में सितंबर 20 से शुरू होगा पिंडदान

भारत में पितृ पक्ष सितंबर 21 और पूर्णिमा तिथि पर दिवंगत हुए लोगों का श्राद्ध सितंबर 20 से आरंभ किया जाएगा। देवरहा बाबा आश्रम के स्वामी रामेश्वर प्रपन्नाचार्य शास्त्री का कहना है कि पिंडदान की परंपरा केवल प्रयाग, काशी और गया में ही होती है। प्रयाग में 12 माधव होते हैं जिसके कारण यहां पिंडदान का अधिक महत्व माना जाता है। पितरों के श्राद्ध कर्म की शुरुआत यहां मुंडन संस्कार से आरंभ होती है। 

रवि, 19 सितंबर 2021 - 07:50 PM / by Surbhi Shaw

Tags: pitru paksha, pind daan, Prayagraj, shradh

Investigation of blast

फोटो: 24 CityNews

अयोध्या राम मंदिर का फैसला देने वाले रिटायर्ड जज के घर के बाहर हुई बमबाजी

सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज अशोक भूषण के उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित उनके पैतृक निवास के बाहर अगस्त 23 को बमबाजी का मामला सामने आया है। जहां उनके भाई अधिवक्ता अनिल भूषण रहते हैं। मामले में बाइक सवार बदमाशों द्वारा बमबाजी करी गई है। पुलिस द्वारा धमाके की वजह पटााखे फोड़ना बताई जा रही है, साथ ही आगे की जांच जारी होने की जानकारी दी गई है। न्यायाधीश अशोक भूषण ने अयोध्या राम मंदिर का फैसला सुनाया था।

मंगल, 24 अगस्त 2021 - 08:45 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Retired Judge, Prayagraj, Justice, Attack

Courtesy: Jagran

Flood in 400 village of uttar pradesh

फोटो: UNICEF

यूपी में 400 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में, खतरे के निशान से ऊपर बह रही है गंगा

यूपी में लगातार हो रही बारिश से 16 जिलों के 400 से ज़्यादा गांव बुरी तरह बाढ़ की चपेट में है। वाराणसी में गंगा विनाशकारी रूप धारण कर चुकी है। वहां गंगा खतरे के निशान से 12 सेमी ऊपर बह रही है। गंगा के कारण वरुणा नदी भी उफान पर है, जिससे 10 हज़ार से ज़्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं प्रयागराज की अधिकतर गलियों में संड़कें पानी में डूब चुकी है। यहां नाव तैरती दिख रही है।

सोम, 09 अगस्त 2021 - 06:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Mansoon season, Prayagraj, Ganga, Varanasi

Courtesy: Dainik Bhaskar

dead bodies

फोटो: The Indian Express

रायबरेली और प्रयागराज में गंगा किनारे रेत में दफन मिलीं सैकड़ों लाशें

उत्तर प्रदेश के रायबरेली और प्रयागराज में गंगा के किनारे सैकड़ों लाशें रेत में दफन मिलीं हैं। इससे पहले यूपी के ही कानपुर, उन्नाव, कन्नौज, गाजीपुर और बलिया में भी इसी तरह गंगा किनारे सैकड़ों लाशें मिलीं थी। इस बारे में परिजनों से पूंछने पर उन्होंने बताया कि अंतिम क्रिया के लिए पैसे नहीं थे, इसीलिए लाशों को इस तरह दफन कर दिया था। ये लाशें यहां पिछले एक महीने के अंदर ही दफन की गई हैं।

शनि, 15 मई 2021 - 11:30 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Uttar Pradesh, Rae Bareli, Kanpur, Prayagraj

Courtesy: Dainik Bhaskar