Sajith Premadasa

फोटो: Navbharat Times

श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पूर्व साजिथ प्रेमदासा ने वापस लिया नामांकन

आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका में राष्ट्रपचि चुनाव का आयोजन जुलाई 20 को किया जाना है। चुनाव से एक दिन पूर्व जुलाई 19 को दिग्गज नेता साजिथ प्रेमादासा ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। अब राष्ट्रपति पद की रेस में सिर्फ तीन नाम शेष बचे है। बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 225 सासंदों द्वारा मतदान किया जाएगा। श्रीलंका में राजनीतिक संकट के बीच लोग काफी विरोध प्रदर्शन कर रहे है।

मंगल, 19 जुलाई 2022 - 05:45 PM / by रितिका

Tags: Srilanka, president election, Srilanka crisis, Srilanka Government

Courtesy: Zee News

Akhilesh Yadav

फोटो: India Today

अखिलेश यादव ने शिवपाल व ओपी राजभर पर बोला हमला, कहा- जिनको जाना है जा सकते हैं

अखिलेश यादव ने सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर और अपने चाचा शिवपाल यादव पर खुलकर हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि जाने वाले को कोई रोक नही सकता। दिल्ली से चिट्ठी पॉलिटिक्स की गई। चाचा से चिट्ठी लिखवाई गईं।सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के गठबंधन तोडऩे पर अखिलेश ने कहा कि जिन पार्टी को जो फैसला लेना है वो ले सकते हैं। बता दें राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की एकता तार-तार हो गई है।

सोम, 18 जुलाई 2022 - 07:05 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Akhilesh Yadav, shivpal yadav, Op Rajbhar, president election

Courtesy: Hindustan

PM Modi

फोटो: Outlook

पीएम मोदी ने सांसदों से की चर्चा में शामिल होने की अपील

सांसद का मानसून सत्र जुलाई 18 से शुरू हो गया है। इस सत्र की शुरुआत के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों से अपील की कि सभी सांसद गहराई से विचार करने और चर्चा करें। संसद में खुले दिमाग से बातचीत होनी चाहिए। बता दें कि संसद का मानसून सत्र अगस्त 12 तक जारी रहेगा। सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हो रहा है।

सोम, 18 जुलाई 2022 - 05:05 PM / by रितिका

Tags: PM Modi, monsoon session, Parliament Session, president election

Courtesy: news 18

Draupadi Murmu

फोटो: HerZindagi

जनता दल सेक्युलर का ऐलान, द्रौपदी मुर्मू को देगी समर्थन

राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की दावेदारी मजबूत हो गई है। अब जनता दल (सेक्युलर) ने भी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी जनता दल (सेक्युलर) विधायक दल के उप नेता बंदीप्पा काशेमपुर ने दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी की बैठक में ये फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता डी कुमारस्वामी और प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सी.एम. इब्राहिम मौजूद थे।

शनि, 16 जुलाई 2022 - 03:01 PM / by रितिका

Tags: draupadi murmu, president election, Janata Dal Secular, Elections

Courtesy: ABP Live

President Election

फोटो: India TV

राष्ट्रपति चुनाव से पहले करेगी अहम बैठक बीजेपी

राष्ट्रपति चुनाव जुलाई 18 को होना है इससे पूर्व जुलाई 16 को भाजपा अपने सभी सांसदों के साथ रात्रिभोज का आयोजन करने जा रही है। इस भोज में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। सभी सासंदों की एक बैठक भी संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में भाजपा के सभी सांसदों को चुनाव में वोट डालने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद एक बैठक जुलाई  17 को भी आयोजित होगी।

बुध, 13 जुलाई 2022 - 08:38 PM / by रितिका

Tags: president election, BJP, draupadi murmu

Courtesy: ndtv.in

Droupadi Murmu

फोटो: Bhaskaras Sets

राष्ट्रपति चुनाव: आंध्र के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने किया एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने जून 23 को एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिया। मुर्मू जीतने पर यह पद संभालने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी। राज्य सरकार के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, सीएम जगन का मानना ​​​​है कि यह एससी, एसटी, बीसी और अल्पसंख्यक समुदायों के प्रतिनिधित्व पर हमेशा जोर देने के अनुरूप है। सूत्रों के मुताबिक आज द्रौपदी मुर्मू के नामांकन में आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी शामिल… read-more

शुक्र, 24 जून 2022 - 09:15 AM / by सपना सिन्हा

Tags: president election, Jagan Mohan Reddy, nda candidate, Droupadi Murmu

Courtesy: ABP Live

Yashwant Sinha

फोटो: Deccan Herald

राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार होंगे यशवंत सिन्हा

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने आज कहा कि पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा का नाम विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में प्रस्तावित किया गया है। बता दें कि विपक्षी दलों की पिछली बैठक में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने भी एनसीपी प्रमुख शरद पवार के नाम का प्रस्ताव रखा था, लेकिन पवार ने इस दावे को मानने से इनकार कर दिया। इसके अलावा गोपाल कृष्ण गांधी का नाम भी सामने आया था।

मंगल, 21 जून 2022 - 04:45 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Yashwant Sinha, opposition candidate, president election

Courtesy: Jagran News