President election draupadi murmu

फोटो: The Economic Times

राष्ट्रपति चुनाव के लिए जुलाई 21 को होगी मतगणना

राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना जुलाई 21 को संसद में सुबह 11 बजे से की जाएगी। संसद भवन के मतगणना कमरा नम्बर 63 में वोटों की गिनती होगी। चुनाव में कुल 730 वोट पड़े है। एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का चुनाव में जीतना लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मुर्मू को कम से कम 65% वोच जरुर मिलेंगे। वहीं विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के जीतने की संभावनाएं बेहद कम है।  

गुरु, 21 जुलाई 2022 - 09:01 AM / by रितिका

Tags: draupadi murmu, Yashwant Sinha, President elections, president election 2022

Courtesy: ABP Live

Draupadi Murmu

फोटो: One India

राष्ट्रपति चुनाव 2022: द्रौपदी मुर्मू जुलाई 14 को करेंगी गोवा का दौरा

आगामी राष्ट्रपति चुनाव को देखते हुए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 14 जुलाई को विधायकों का समर्थन लेने गोवा जाएंगी। प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद गौडे ने कहा कि, मुर्मू 14 जुलाई को विधायकों से मिलने गोवा पहुंचेंगी। उन्होंने कहा, "यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम सभी विधायकों से उन्हें वोट देने की अपील करें। हम उनका समर्थन करने के लिए सभी विधायकों के संपर्क में रहेंगे।"

शुक्र, 08 जुलाई 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: president election 2022, Droupadi Murmu, visit goa

Courtesy: Live Hindi Khabar

Draupadi Murmu

फोटो: Zee News

राष्ट्रपति चुनाव 2022: आज नामांकन दाखिल करेंगी एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू

भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए द्वारा नामित राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। प्रधानमंत्री मोदी आज नामांकन के लिए उनके नाम का प्रस्ताव करेंगे, जिसका समर्थन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। मुर्मू पार्टी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल करेंगी। द्रौपदी मुर्मू ने जून 23 को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित… read-more

शुक्र, 24 जून 2022 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: president election 2022, nda candidate, nomination filing, Droupadi Murmu

Courtesy: Times Now Hindi

Draupadi Murmu

फोटो: Mint

द्रौपदी मुर्मू जून 25 को भरेंगी नामांकन, जुलाई 18 को होगा मतदान

एनडीए ने राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाया है, जो कि जन 25 को नामांकन भरेंगी। नामांकन के दिन भाजपा ने जून 24 और 25 को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि जून 29 है। बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव जुलाई 18 को होगा जबकि मतगणना जुलाई 21 को की जाएगी।

बुध, 22 जून 2022 - 03:03 PM / by रितिका

Tags: bjp candidate, President, president election 2022, NDA

Courtesy: News 18 Hindi

PM Modi

फोटो: India TV News

राष्ट्रपति चुनाव 2022: संसदीय बोर्ड की बैठक करेगी भाजपा; आज अपना उम्मीदवार चुनने की संभावना

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज संसदीय बोर्ड की बैठक करने वाली है, जहां पार्टी जुलाई 18 को होने वाले चुनाव के लिए अपनी पसंद को अंतिम रूप दे सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल रूप से बैठक में शामिल होने की संभावना है। चुनाव की निगरानी के लिए भाजपा ने पहले ही 14 सदस्यीय प्रबंधन टीम का गठन कर लिया है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इस टीम के संयोजक हैं। 

मंगल, 21 जून 2022 - 09:15 AM / by सपना सिन्हा

Tags: president election 2022, BJP, parliamentary board meeting, Candidate

Courtesy: News 18

Presidential Election 2022

फोटो: BBC News

राष्ट्रपति चुनाव: फारूक अब्दुल्ला ने 'सम्मानपूर्वक वापस लिया' अपना नाम

नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार के रूप में विचार के लिए अपना नाम वापस ले लिया है। उन्होंने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर को नेविगेट करने में योगदान देना चाहेंगे जो "एक महत्वपूर्ण मोड़ से गुजर रहा है"। अब्दुल्ला ने हालांकि, अगले महीने होने वाले चुनावों के लिए अपने उम्मीदवार के रूप में अपना नाम प्रस्तावित करने के लिए विपक्षी नेताओं को… read-more

शनि, 18 जून 2022 - 04:40 PM / by सपना सिन्हा

Tags: president election 2022, Farooq Abdullah, withdraws name, Jammu and Kashmir

Courtesy: ABP Live