Supreem Court

फोटो: India TV News

राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा उद्घाटन पर निर्देश की मांग करने वाली याचिका पर आज सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट आज जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करेगा। इसमें निर्देश दिया गया है कि इस सुविधा का उद्घाटन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया जाना चाहिए। इससे पहले गुरुवार, 25 मई को 28 मई को होने वाले नए संसद भवन के उद्घाटन के संबंध में शीर्ष अदालत में एक जनहित याचिका दायर की गई थी। जनहित याचिका में कहा गया है कि लोकसभा सचिवालय ने उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति को आमंत्रित नहीं करके संविधान का उल्लंघन किया है। 

शुक्र, 26 मई 2023 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: parliament new building, Supreme Court, hears pil, inauguration, President

Courtesy: Jagran News

Droupadi_Murmu

फोटो: Wikimedia

आज से शुरू हो रहा है राष्ट्रपति का केरल, तमिलनाडु, लक्षद्वीप का छह दिवसीय दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप की अपनी छह दिवसीय यात्रा की शुरुआत करेंगी। दोपहर को कोच्चि पहुंचने पर मुर्मू देश के पहले स्वदेश निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत का दौरा करेंगी। अधिकारियों ने बताया कि बाद में वह यहां भारतीय नौसेना के गनरी स्कूल आईएनएस द्रोणाचार्य को प्रेसिडेंट्स कलर प्रदान करेंगी। वह कौडियार में आयोजित एक समारोह में डिजिटल यूनिवर्सिटी केरल (… read-more

गुरु, 16 मार्च 2023 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: President, Visit, Tamilnadu, Kerala, Lakshadweep

Courtesy: Univarta

R.Dhruvanarayan

फोटो: The Hindu

KPCC के कार्यकारी अध्यक्ष आर. ध्रुवनारायण का निधन

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष 62 वर्षीय आर. ध्रुवनारायण का आज सुबह मैसूर में निधन हो गया। डीआरएमएस अस्पताल के डॉक्टर मंजुनाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि चामराजनगर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व सांसद श्री ध्रुवनारायण को आजर सुबह दिल का दौरा पड़ा और मैसूरु में उनके आवास पर उनका निधन हो गया। सांसद प्रताप सिंह ने ध्रुवनारायण के निधन पर शोक प्रकट… read-more

शनि, 11 मार्च 2023 - 01:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Karnataka Congress, President, dhruvnarayan, dies, Cardiac arrest

Courtesy: Live Hindustan

PM Modi

फोटो: NDTV News

लोकसभा में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस का जवाब देंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकसभा में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देंगे। जनवरी 31 को लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण के साथ संसद के बजट सत्र की शुरुआत हुई। भाषण के दौरान, राष्ट्रपति ने कोविड-19 संकट के बीच सरकार की उपलब्धियों, विशेष रूप से महामारी से लड़ने और किसानों और महिलाओं की सहायता के लिए उठाए गए कदमों… read-more

बुध, 08 फ़रवरी 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: PM Modi, reply, Debate, motion of thanks, President

Courtesy: Janta Se Rishta

Mulayam Singh Yadav

फ़ोटो: Zeenews.in

दिवंगत मुलायम सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग, सपा प्रवक्ता ने लिखा राष्ट्रपति को पत्र

समाजवादी पार्टी के संस्थापक व देश के दिग्गज नेता दिवंगत मुलायम सिंह यादव को अब भारत रत्न देने की मांग उठ रही है। समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आईपी सिंह ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर दिवंगत नेता को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की है। इस पत्र में सिंह ने लिखा-"धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव वो नाम है जो ‘भारत रत्न’ की शोभा बढ़ाने का काम करेगा"।गौरतलब है की अक्टूबर 10 के दिन मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है।

बुध, 12 अक्टूबर 2022 - 07:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Letter, mulayam singh yadav, Bharat Ratna, President

Courtesy: News18hindi

Shashi Tharoor

फ़ोटो: Hindustan times

अपनी ही पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे है शशि थरूर

कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद चुनाव में नामांकन दाखिल करने वाले शशि थरूर प्रचार के लिए मुंबई पहुंचे हैं। यहां उन्होंने पार्टी के कुछ नेताओं का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए कहा है कि वे नहीं चाहते कि थरूर अध्यक्ष बने। वहीं, उन्होंने अध्यक्ष पद के दूसरे उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे के गुट पर भी कई आरोप लगाए। जिसमें उन्होंने कहा कि मेरे नॉमिनेशन पेपर पर सिग्नेचर करने वाले 5-10 लोगों पर दबाव डाला गया है।

सोम, 10 अक्टूबर 2022 - 07:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Dr Shashi Tharoor, Congress Party, President, Mallikarjun Kharge

Courtesy: Indiatv

Swachata sarvekshan

फोटो: Nai Dunia

स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को मिला पहला स्थान

स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर लगातार छठी बार सबसे साफ शहर बना है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की लिस्ट जारी हुई है। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर ये लिस्ट जारी हुई है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर गुजरात का सूरत और तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र का नवी मुंबई है। ये सूची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जारी की है।

शनि, 01 अक्टूबर 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: indore, draupadi murmu, President, sarvekshan

Courtesy: Zee News

congress

फोटो: India Today

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जी23 नेताओं की हुई बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सितंबर 30 को अंतिम दिन है। इससे एक दिन पूर्व सितंबर 29 को कांग्रेस के जी23 नेताओं ने भी बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बैठक की गई। बैठक में चुनाव को लेकर चर्चा हुई जिसके बाद कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि अबतक किसी ने चुनाव के लिए नामांकन नहीं किया है। जी23 के नेता उम्मीदवार का नाम तय करेंगे।

शुक्र, 30 सितंबर 2022 - 06:10 PM / by रितिका

Tags: President, Congress Party, Congress, G23 congress

Courtesy: AajTak News

Mallikarjun khadge and Digvijay Singh

फ़ोटो: Patrika

कांग्रेस: मल्लिकार्जुन खड़गे लड़ेंगे अध्यक्ष पद का चुनाव, दिग्विजय देंगे समर्थन

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे चुनाव लडेंगे। खबरों के मुताबिक चुनाव लड़ने का एलान कर चुके दिग्विजय सिंह खड़गे को अपना समर्थन देंगे। अब अगर खड़गे के सामने सिर्फ शशि थरूर बचते है तो ऐसे में खड़गे का पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि सूत्रों की माने तो शशि थरूर के G23 समूह द्वारा भी मल्लिकार्जुन खड़गे को समर्थन देने की खबरें सामने आ रही है।

शुक्र, 30 सितंबर 2022 - 05:10 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Congress Party, Mallikarjun Kharge, Digvijaya Singh, President

Courtesy: News18hindi

Akhilesh yadav

फ़ोटो: Ndtv.com

निर्विरोध समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए अखिलेश यादव: उत्तरप्रदेश

उत्तरप्रदेश के लखनऊ में आयोजित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में पूर्व मुख्यमंत्री व दिग्गज नेता अखिलेश यादव को एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। अधिवेशन में उनकी ताजपोशी निर्विरोध रूप से हुई। यह तीसरी बार है जब वे पार्टी की कमान संभालने जा रहे हैं। हालांकि अखिलेश के नेतृत्व में पार्टी 2017 यूपी विधानसभा चुनाव, 2019 लोकसभा चुनाव और 2022 यूपी विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है जिसमें पार्टी को हार मिली है।

गुरु, 29 सितंबर 2022 - 06:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, President, uttarpradesh

Courtesy: Indiatv