Swachata sarvekshan

फोटो: Nai Dunia

स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर को मिला पहला स्थान

स्वच्छता सर्वेक्षण में इंदौर लगातार छठी बार सबसे साफ शहर बना है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 की लिस्ट जारी हुई है। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर ये लिस्ट जारी हुई है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर गुजरात का सूरत और तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र का नवी मुंबई है। ये सूची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जारी की है।

शनि, 01 अक्टूबर 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: indore, draupadi murmu, President, sarvekshan

Courtesy: Zee News

congress

फोटो: India Today

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जी23 नेताओं की हुई बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए सितंबर 30 को अंतिम दिन है। इससे एक दिन पूर्व सितंबर 29 को कांग्रेस के जी23 नेताओं ने भी बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बैठक की गई। बैठक में चुनाव को लेकर चर्चा हुई जिसके बाद कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि अबतक किसी ने चुनाव के लिए नामांकन नहीं किया है। जी23 के नेता उम्मीदवार का नाम तय करेंगे।

शुक्र, 30 सितंबर 2022 - 06:10 PM / by रितिका

Tags: President, Congress Party, Congress, G23 congress

Courtesy: AajTak News

Mallikarjun khadge and Digvijay Singh

फ़ोटो: Patrika

कांग्रेस: मल्लिकार्जुन खड़गे लड़ेंगे अध्यक्ष पद का चुनाव, दिग्विजय देंगे समर्थन

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद चुनाव के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे चुनाव लडेंगे। खबरों के मुताबिक चुनाव लड़ने का एलान कर चुके दिग्विजय सिंह खड़गे को अपना समर्थन देंगे। अब अगर खड़गे के सामने सिर्फ शशि थरूर बचते है तो ऐसे में खड़गे का पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि सूत्रों की माने तो शशि थरूर के G23 समूह द्वारा भी मल्लिकार्जुन खड़गे को समर्थन देने की खबरें सामने आ रही है।

शुक्र, 30 सितंबर 2022 - 05:10 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Congress Party, Mallikarjun Kharge, Digvijaya Singh, President

Courtesy: News18hindi

Akhilesh yadav

फ़ोटो: Ndtv.com

निर्विरोध समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए अखिलेश यादव: उत्तरप्रदेश

उत्तरप्रदेश के लखनऊ में आयोजित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में पूर्व मुख्यमंत्री व दिग्गज नेता अखिलेश यादव को एक बार फिर पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है। अधिवेशन में उनकी ताजपोशी निर्विरोध रूप से हुई। यह तीसरी बार है जब वे पार्टी की कमान संभालने जा रहे हैं। हालांकि अखिलेश के नेतृत्व में पार्टी 2017 यूपी विधानसभा चुनाव, 2019 लोकसभा चुनाव और 2022 यूपी विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है जिसमें पार्टी को हार मिली है।

गुरु, 29 सितंबर 2022 - 06:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, President, uttarpradesh

Courtesy: Indiatv

Akhilesh yadav

फ़ोटो: Amar ujala

सपा: राष्ट्रीय अधिवेशन में होगी अखिलेश की ताजपोशी, प्रांतीय अधिवेशन में चुना जाएगा प्रदेश अध्यक्ष

समाजवादी पार्टी का सितंबर 28 के दिन प्रांतीय व सितंबर 29 के दिन राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है। यह अधिवेशन राजधानी लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर पार्क में होने वाला है जिसमें पदाधिकारियों की ताजपोशी के साथ साथ आगामी चुनावों को लेकर पार्टी हुंकार भरेगी। जानकारी है की राष्ट्रीय अधिवेशन में मौजूदा पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की तीसरी बार अध्यक्ष पद के लिए ताजपोशी हो सकती है। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी प्रांतीय अधिवेशन में होगी।

मंगल, 27 सितंबर 2022 - 06:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, session, President

Courtesy: News18hindi

Digvijay Singh

फ़ोटो: Opindia

दिग्विजय सिंह बन सकते हैं कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अपने ही बयान से दिए संकेत

कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में शामिल हो सकते है। दरअसल मीडिया के एक सवाल पर दिग्विजय ने कहा की 30 सितंबर तक का इंतजार कीजिए तब तक चीजें स्पष्ट हो जाएंगी और मेरे कई दोस्त मुझसे चुनाव लड़ने के लिए कह रहे है। दिग्विजय के साथ साथ चुनावी रेस में मल्लिकार्जुन खड़गे, मुकुल वासनिक व सोनिया गांधी के करीबी के सी वेणुगोपाल का नाम सामने आ रहा है।

मंगल, 27 सितंबर 2022 - 05:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Digvijaya Singh, Congress Party, President, Elections

Courtesy: Aajtak

Shashi Tharoor and Sonia Gandhi

फ़ोटो: Deccan herald

पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए थरूर को सोनिया गांधी ने दी हरी झंडी

कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी अध्यक्ष चुनाव में शशि थरूर की उम्मीदवारी को लेकर हरी झंडी दे दी है। लेकिन उन्होंने यह भी कहा है कि पार्टी कोई भी आधिकारिक उम्मीदवार नहीं देगी, यानी किसी को भी कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार नहीं बताया जाएगा। वहीं, सोनिया ने यह भी कहा है कि जो चाहे वो कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव में अपनी उम्मीदवारी कर सकता है। हालांकि थरूर ने इस मामले में कुछ नहीं कहा है।

मंगल, 20 सितंबर 2022 - 01:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Dr Shashi Tharoor, Sonia Gandhi, Congress Party, President

Courtesy: Live hindustan

G 20 nations

फ़ोटो: Outlook india

G 20 की अध्यक्षता करेगा भारत, होंगी करीब 200 बैठक

दुनिया के प्रमुख विकसित और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के एक अंतर-सरकारी मंच G 20 की अध्यक्षता अब भारत करेगा। जानकारी के अनुसार भारत दिसंबर 1, 2022 से नवंबर 30, 2023 तक यह अध्यक्षता करेगा जिसमें देश भर में 200 से अधिक G20 बैठकें आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि G 20 में 19 देश शामिल है जो की इस समूह के जरिए हर देश में अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था व कई अन्य चीजों पर काम करते है।

बुध, 14 सितंबर 2022 - 12:30 PM / by आकाश तिवारी

Tags: G 20 summit, India, President, meeting

Courtesy: Zeenews

Shashi Tharoor and Ashok Gehlot

फ़ोटो: Republic world

कांग्रेस: अशोक गहलोत से मिले शशि थरूर, बनना चाहते है पार्टी अध्यक्ष

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पार्टी के दिग्गज नेता अशोक गहलोत से मुलाकात की है। यह मुलाकात गुपचुप तरीके से हुई है। जानकारी के मुताबिक थरूर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहते हैं और इसीलिए वे खेमेबंदी में लगे हुए हैं। बता दें कि पार्टी अध्यक्ष पद के लिए सितंबर 22 को अधिसूचना जारी की जाएगी व सितंबर 24 को नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। अक्टूबर 17 को मतदान होगा।

सोम, 05 सितंबर 2022 - 02:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: ASHOK GEHLOT, Shashi Tharoor, Indian National Congress, President

Courtesy: Zeenews

Prithviraj Chavan

फ़ोटो: Opindia

कांग्रेस नेतृत्व को लेकर चिंता में चव्हाण, बोले-कठपुतली अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए

कांग्रेस पार्टी से नाराज़ चल रहे G 23 समूह के सदस्य व दिग्गज नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने पार्टी नेतृत्व को लेकर चिंता जताई है। आगामी अध्यक्ष चयन प्रक्रिया को लेकर उन्होंने कहा कि अगर कोई कठपुतली अध्यक्ष बनाया गया तो कांग्रेस बच नहीं पाएगी और सिर्फ अध्यक्ष पद नहीं, बल्कि सभी पदों के लिए चुनाव होना चाहिए। बता दें कि हाल ही में G 23 सदस्य गुलाम नबी आजाद ने पार्टी से इस्तीफा दिया है।

सोम, 29 अगस्त 2022 - 01:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Prithviraj Chavan, Indian National Congress, Puppet CM, President

Courtesy: Live hindustan