Gold

फ़ोटो: The Economic Times

कमजोर मांग के चलते सोने चांदी के भाव में गिरावट, जानें कीमत

कमजोर मांग के चलते सर्राफा बाजार में सोने चांदी के भाव में गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली में सोने की कीमत 176 रुपये की गिरावट के साथ 50,649 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसका कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में होने वाली गिरावट को माना जा रहा है।  चांदी की वायदा कीमतों में 193 रुपये की गिरावट हुई। इसके बाद कीमत 60,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। 

बुध, 29 जून 2022 - 07:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: gold, Silver, Price, down, Market

Courtesy: Jagran

Mahindra Scorpio

फोटो: Dharatal tv

लॉन्च हुई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन एसयूवी, जानिए कीमत

घरेलू ऑटो प्रमुख महिंद्रा एंड महिंद्रा (एमएंडएम) ने जून 27 को सभी नई स्कॉर्पियो-एन एसयूवी को पांच वेरिएंट में लॉन्च किया, जो उन्नत आधुनिक सुविधाओं और नवीनतम तकनीक से लैस है। इसकी कीमत 11.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। कंपनी ने कहा कि नवीनतम एसयूवी के लिए बुकिंग जुलाई 30 से ऑनलाइन और साथ ही महिंद्रा डीलरशिप पर शुरू होगी, जबकि डिलीवरी आगामी त्योहारी सीजन से शुरू होगी।

मंगल, 28 जून 2022 - 02:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Mahindra Scorpio, suv 2022, Launched, Price, booking

Courtesy: Amar Ujala News

Crude Oil

फ़ोटो: The Economic Times

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट, 119 से घटकर 113 डॉलर प्रति बैरल पहुँचा दाम

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में आज कच्चे तेल के दाम में बड़ी गिरावट देखी जा रही है और ये संकेत भारतीय बाजार के लिए अच्छा है। हालांकि देश में आज पेट्रोल डीजल के दाम में कोई कटौती नहीं की गई है। पिछले चार दिनों में महंगे क्रूड की कीमत 119 डॉलर प्रति बैरल से घट कर 113 डॉलर से नीचे आ गई है। बाजार में जुलाई माह के लिए क्रूड के सौदे 109 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहे हैं।

मंगल, 21 जून 2022 - 04:40 PM / by Pranjal Pandey

Tags: International, Oil, Market, Crude Oil, Price

Courtesy: Jagran

Kharif Crops

फ़ोटो: Agri Punjab

खरीफ़ की फसल पर एमएसपी को 5 से 20 फीसदी तक बढ़ाएगी सरकार

देश के करोड़ों किसानों को जल्द की सरकार राहत दे सकती है। कृषि में बढ़ती लागत और बढ़े हुए कृषि उपकरण के दाम के कारण महंगाई की मार झेल रहे किसानों को राहत देने के लिए सरकार खरीफ फसलों पर एमएसपी को 5 से 20 फीसदी तक बढ़ाने पर विचार कर रही है। जिसके तहत अब किसानों को अपनी फसलों के और अच्छे दाम मिलेंगे। सरकार यह फैसला जल्द ले सकती है जिससे किसानों को बहुत राहत मिलने की उम्मीद है।

बुध, 08 जून 2022 - 08:45 PM / by Pranjal Pandey

Tags: MSP, farmer, Government, Price, Hike

Courtesy: News18

Cement

फ़ोटो: General Electric

भवन निर्माण सामग्री की मांग में सुस्ती के चलते सरिया के बाद सीमेंट भी हुआ सस्ता

भवन निर्माण सामग्री की मांग में आई सुस्ती के चलते इन दिनों सरिया और सीमेंट की कीमतों में गिरावट आ गई है। यदि माह भर पहले की तुलना की जाए तो सरिया आठ हजार रुपये प्रति टन सस्ता हुआ है और सीमेंट के दाम 20 दिनों में ही 60 रुपये तक गिरा है। कारोबारियों का कहना है कि बाजार का हाल ऐसा ही रहा तो आने वाले दिनों में इनकी कीमतों में और गिरावट आ सकती है। उपभोक्ताओं को भी इनकी कीमतों में गिरावट का इंतजार है।

मंगल, 24 मई 2022 - 08:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Iron Rod, cement, CUSTOMER, Price

Courtesy: Jagran