प्राइवेट आइलैंड खरीदने वाले पहले सिंगर बने मीका सिंह, साथ खरीदी 7 बोट और 10 घोड़े
बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर मीका सिंह प्राइवेट आइलैंड खरीदने वाले पहले सिंगर बन गए है। हालांकि मीका के इस आइलैंड की लोकेशन अभी सामने नहीं आई है। जानकारी है कि, उन्होंने इसके साथ 7 बोट और 10 घोड़े भी खरीदे है। इस वक्त मीका अपने आइलैंड पर ही समय गुजार रहे है जिसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट कर दी है। हाल ही में मीका अपना स्वयंवर रचा के भी चर्चा में आ गए थे।
Tags: mika-singh, private island, Instagram, Bollywood Singer
Courtesy: Aajtak