सेरोगेसी के ज़रिए माँ बनी प्रियंका चोपड़ा जोनस
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस सेरोगेसी के ज़रिए माँ बन गई हैं। इसकी जानकारी खुद प्रियंका ने जनवरी 21 को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। उन्होंने लिखा कि, यह बताते हुए हम खुश हैं कि हम सेरोगेसी के ज़रिए अपने जीवन मे एक बच्चे का स्वागत कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने यह नही बताया कि बच्चा लड़का है या लड़की। बता दें कि प्रियंका से पहले नवंबर 2021 में प्रीति जिंटा भी सेरोगेसी से माँ… read-more
Tags: Priyanka Chopra Jonas, mother, Nick Jonas, Bollywood
Courtesy: Dainik Bhaskar
प्रियंका चोपड़ा ले सकती हैं निक जोनस से तलाक
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जोनस सरनेम हटा लिया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर इस खबर ने तूल पकड़ लिया कि प्रियंका जल्द ही अपने पति निक जोनस को तलाक देने वाली हैं। हालांकि उनकी तरफ से इस बारे में अभी कुछ भी सामने नही आया है। बता दें कि मलाइका अरोड़ा ने भी अरबाज़ खान को तलाक देने से पहले सोशल मीडिया से खान सरनेम हटा लिया था।
Tags: Priyanka Chopra Jonas, Nick Jonas, Divorce, Instagram
Courtesy: Zee News
शूटिंग के दौरान घायल हुईं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस को शूटिंग के दौरान चोट लग गई है। इसकी जानकारी अभिनेत्री ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर कर दी है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड सीरीज 'सिटाडेल' की शूटिंग कर रही हैं जिसकी शूटिंग के दौरान वह घायल हो गई। अभिनेत्री ने फोटो शेयर कर माथे पर लगी चोट को मेकअप तथा आइब्रो पर लगे कट को असली बताया जिसके बाद… read-more
Tags: Priyanka Chopra Jonas, Hollywood, Bollywood, actress
Courtesy: Hindustan News
इस फिल्म में एक साथ नजर आएंगी प्रियंका, कटरीना और आलिया
एक्सेल एंटरटेनमेंट ने अगस्त 10 को एक बड़े बजट की फिल्म का ऐलान किया है। ये फिल्म खूब चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म से फरहान अख्तर 10 साल बाद निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म की स्टार कास्ट में अभी किसी चर्चित हीरो के होने की पुष्टि नहीं की गई है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट जैसी तीन बड़ी अभिनेत्रियों को एक साथ देखा जा सकेगा।
Tags: Priyanka Chopra Jonas, farhan akhtar, Alia Bhatt, Katrina Kaif, upcoming movie
Courtesy: Amar ujala News
6 करोड़ से अधिक हुए प्रियंका चोपड़ा के इंस्टा फॉलोअर्स
बॉलिवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भारत की पहली ऐसी सेलेब्रिटी बन गई है जिनके इंस्टाग्राम पर 65 मिलियन फॉलोअर्स है। इंस्टाग्राम पर उनके 65.3 मिलियन यानी 6 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स हो गए है। ये उपलब्धि हासिल करते ही उन्होंने करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, सलमान खान, शाहरुख खान जैसे दिग्गज स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है। प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के तीन करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
Tags: Priyanka Chopra, Priyanka Chopra Jonas, Instagram
Courtesy: Hindi News 18
अस्पताल से घर लौटे निक जोनस, शूट के दौरान हुए थे चोटिल
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस अस्पताल से वापस घर आ गए। अमेरिका के लॉस एंजलिस में शूटिंग के दौरान निक चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब वे पहले से बिल्कुल ठीक हैं और वो जल्द ही सिंगिंग रियलिटी शो ‘द वायस’ की बाकी बची शूटिंग शुरु करेंगे। अभी हाल ही में निक ने अपना एक एलबम भी लॉन्च किया था।
Tags: Nick Jonas, Priyanka Chopra Jonas, Admitted, Hospitals
Courtesy: Jagran News
सोनू ने की अनाथ बच्चों के लिए मुफ़्त शिक्षा की मांग, मिला प्रियंका चोपड़ा का साथ
प्रियंका चोपड़ा ने मई 03 को सोनू सूद के एक वीडियो को शेयर किया, जिसमें उन्होंने राज्य और केंद्र सरकारों को ऐसा कोई नियम बनाने को कहा है, जिसके तहत कोरोना से अनाथ हुए बच्चों की स्कूल से कॉलेज तक की शिक्षा मुफ़्त में की जा सके। प्रियंका ने इस वीडियो के साथ एक नोट भी… read-more
Tags: Education, Sonu Sood, Priyanka Chopra Jonas, Coronavirus, Orphans
Courtesy: Jagran News
प्रियंका चोपड़ा ने कोरोना को हराने के लिए की 2.94 करोड़ रुपए की चैरिटी
बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भारत में कोरोना के हालात देखते हुए मदद का हाथ बढ़ाया है। प्रियंका ने अपने पति निक जोनास संग मिलकर प्रियंका चोपड़ा जोनास फाउंडेशन में 2.94 करोड़ रुपये जमा किये है जो कि भारत में जनसेवा के लिए लगाए जाएंगे। वहीं, डोनेशन जमा होने के बाद प्रियंका ने एक वीडियो के जरिये सभी लोगों को उनकी मदद करने का धन्यवाद भी दिया है।
Tags: Priyanka Chopra Jonas, donation, Coronavirus, Nick Jonas
Courtesy: Aajtak
ऑस्कर अवार्ड 2021 की हुई घोषणा, भारतीय फिल्म 'The White Tiger' भी नॉमिनेशन में शामिल
ऑस्कर अवार्ड 2021 के घोषणा हो हई है जिसमें प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस द्वारा मार्च 15 को ऑस्कर के आधिकारिक यू-ट्यूब पेज पर लंदन से हुए सीधे प्रसारण में नामांकनों की घोषणा की है। 93वें अकादमी अवार्ड के लिए डेविड फिन्शर के बायोग्राफिकल ड्रामा ‘मैंक’ को सर्वश्रेष्ठ सिनेमा, सर्वश्रेष्ठ निदेशक और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए 10 नॉमिनेशन मिले हैं। वहीं सात और छह नामांकनों की सूचि में तीन-तीन फिल्म शामिल है। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा की फिल्म The… read-more
Tags: Oscars 2021, Priyanka Chopra Jonas, Nick Jonas, nominations, The White Tiger Movie
Courtesy: ABP NEWS