फ़ोटो: Business Standards
प्रियंका गांधी से वापस लिया जा सकता यूपी कांग्रेस का प्रभार
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से जल्द ही उत्तरप्रदेश का प्रभार वापस लिया जा सकता है। जानकारी है कि पार्टी हाईकमान प्रियंका गांधी को पार्टी के केंद्रीय ढांचे में बड़ी जिम्मेदारी देने का विचार कर रही है और जल्द ही कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी चयन होना है। ऐसे में पार्टी यूपी के ढांचे में भी बदलाव चाहती है। बता दें कि प्रियंका को यूपी का प्रभार 2019 लोकसभा चुनाव के समय दिया गया था।
Tags: Priyanka Gandhi Vadra, uttarpradesh, Indian National Congress, Rahul Gandhi
Courtesy: Amar ujala
फोटो: Zee News
राणा कपूर का दावा, एमएफ हुसैन की पेंटिंग खरीदने के लिए प्रियंका गांधी ने किया था मजबूर
प्रवर्तन निदेशालय की ओर से धनशोधन के मामले में मुंबई की विशेष अदालत में दाखिल आरोप पत्र में आरोपी राणा कपूर ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्हें एम एफ हुसैन की पेंटिंग खरीदने के लिए मजबूर किया था। पेंटिंग से प्राप्त राशि का इस्तेमाल गांधी परिवार ने सोनिया गांधी का न्यूयॉर्क में इलाज कराने के लिए किया। कपूर ने यह भी कहा है कि मुरली देवड़ा ने उन्हें पेंटिंग के लिए मजबूर किया था।
Tags: Rana Kapur, Priyanka Gandhi Vadra, murli devda, mf hussain
Courtesy: Live hindustan
फोटो: Business Standard
सपा का झंडा लगाकर अयोध्या में घुसते हैं आतंकवादी: साध्वी निरंजन ज्योति
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का आरोप-प्रत्यारोप लगाने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने प्रियंका गांधी के जेल में बन्द आरोपी को टिकट देने पर उनकी विचारधारा पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। इसके साथ उन्होंने कहा सपा की सरकार में सपा का झंडा लगाकार अयोध्या में आतंकवादी तक घुस जाते हैं। मैं विधानसभा की सदस्य थी तो लोग मुजफ्फरनगर से पलायन करते थे।
Tags: Sadhvi niranjan jyoti, BJP, Priyanka Gandhi Vadra, Akhilesh Yadav
Courtesy: ABP News
फोटो: India Today
कांग्रेस ने खास युवाओं के लिए जारी किया घोषणा पत्र
यूपी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस ने युवाओ के लिए घोषणा पत्र जारी किया है। कांग्रेस ने इसे भर्ती विधान नाम दिया है। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा युवाओं से बात कर उनके विचार भी घोषणा पत्र में डाले हैं। यूपी में 16 लाख युवाओं ने पिछले 5 साल में रोजगार खोया है। इसके साथ प्रियंका गांधी ने कहा जिले-जिले में बात कर भर्ती विधान बनाया गया है। नौकरी भर्ती फॉर्म भरने के लिए फीस नहीं लगेगी।
Tags: Indian National Congress, Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra, manifesto
Courtesy: ABP News
फोटो: Wikimedia
यूपी चुनाव 2022: प्रियंका गांधी ने जारी की 125 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी चुनाव के लिए 50 महिलाओं समेत 125 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। उन्नाव रेप पीड़िता की मां आशा सिंह को भी टिकट मिला है, जबकि मानदेय बढ़ाने के लिए आंदोलन का नेतृत्व करने वाली आशा कार्यकर्ता पूनम पांडे को शाहजहांपुर से टिकट दिया गया है। राहुल गांधी ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, 'उन्नाव में जिनकी बेटी के साथ भाजपा ने अन्याय किया, अब वे न्याय… read-more
Tags: Priyanka Gandhi Vadra, up election 2022, first list of candidates
Courtesy: Aajtak News
फोटो: The Hindu
कांग्रेस पर भड़के संबित पात्रा, बोले प्रियंका गांधी के संवैधानिक के बारे में जानकारी दे गांधी परिवार
पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक मामले में बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रियंका गांधी को जानकारी दिए जाने पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि मौजूदा मुख्यमंत्री ने प्रियंका गांधी वाड्रा को पीएम की सुरक्षा चूक के संबंध में जानकारी दी क्यों? उन्होंने सवाल किया कि प्रियंका के पास कौन सा संवैधानिक पद है। उन्हें पीएम की सुरक्षा के संबंध में क्यों लूप में रखा गया। कांग्रेस से उन्होंने जवाब मांगा है।
Tags: Sambit Patra, BJP, Indian National Congress, Priyanka Gandhi Vadra
Courtesy: ABP News
फोटो: IChowk
TET की परीक्षा रद्द होने पर विपक्ष के निशाने पर योगी सरकार
यूपी में अध्यापक भर्ती के लिए आयोजित हुई UP-TET की परीक्षा पेपर लीक होने से रद्द हो गई है। इसके बाद विपक्षी नेताओं ने योगी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि योगी जी जिन्ना का पेपर हल करने में व्यस्त हैं, इसीलिए TET का पेपर लीक हुआ। वही प्रियंका गांधी कहा कि भर्तियों में भ्रष्टाचार यही योगी सरकार की असली पहचान है। अखिलेश यादव और मायावती ने भी सरकार को खूब कोसा।
Tags: up tet, Uttar Pradesh, Priyanka Gandhi Vadra, Akhilesh Yadav
Courtesy: Dainik Bhaskar
फोटो: The Hindu
यूपी चुनाव से पूर्व कांग्रेस ने महिलाओं के लिए जारी किया घोषणा पत्र
कांग्रेस पार्टी ने वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी तैयार किया है। ट्विटर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसकी घोषणा की है। इसके तहत महिलाओं को सालाना तीन सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। सरकारी बसों में महिलाओं को यात्रा भी मुफ्त मिलेगी। हर महीने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 10 हजार रुपये मानदेय का भुगतान होगा। इसमें छात्राओं को… read-more
Tags: Congress Party, Priyanka Gandhi Vadra, up election, Election Manifesto
Courtesy: Zee News Hindi
फोटो: Hindustan Times
प्रियंका गांधी ने गोरखपुर में अमित शाह पर साधा निशाना
यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी जी जान लगाकर मेहनत में लग गई है। प्रियंका गांधी ने अक्टूबर 31 को गोरखपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुये अमित शाह पर कटाक्ष करते हुये कहा कि अमित शाह जी कहते हैं कि अब यूपी में अपराधियों को ढूंढ़ना पड़ता है तो दूरबीन की जरुरत होती है। लेकिन उनके साथ मंच पर अजय मिश्रा टेनी बैठे थे। मैं कहती हूं कि दूरबीन छोड़िये और चश्मा लगाइये।
Tags: Amit Shah, Priyanka Gandhi Vadra, Gorakhpur, Indian National Congress
Courtesy: Amar Ujala
फोटो: The Hindu
प्रियंका गांधी ने किसान न्याय रैली में पीएम मोदी और सीएम योगी पर साधा निशाना
यूपी के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा को लेकर अक्टूबर 10 को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने वाराणसी में किसान न्याय रैली को संबोधित किया। प्रियंका गांधी ने इस कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी, गृह राज्यमंत्री को बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जब तक गृह राज्यमंत्री इस्तीफ़ा नही देते, हम तब तक लड़ते रहेंगे।
Tags: Priyanka Gandhi Vadra, PM Modi, Yogi Adityanath, Varanasi
Courtesy: Dainik Bhaskar