Priyanka Tibrewal

फोटोः The Follow Up

बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने खुद को कहा 'मैन ऑफ द मैच': पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल को 58832 वोटों से पराजित किया है। वहीं प्रियंका टिबरेवाल को 25000 से अधिक वोट हासिल हुए हैं। इसके साथ ही प्रियंका टिबरेवाल ने अपनी हार स्‍वीकार करते हुए कहा हैं कि इस गेम में 'मैन ऑफ द मैच' वह खुद है। उन्होंने ममता बनर्जी के इलाके में चुनाव लड़ा और उन्हें 25000 से अधिक वोट भी प्राप्त हुए। 

रवि, 03 अक्टूबर 2021 - 06:30 PM / by Surbhi Shaw

Tags: bhabanipur bypoll result, priyanka tibrewal, man of the match, Mamata Banerjee

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

hardeep puri

फोटोः Sanjeevni Today

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भाजपा उमीदवार के समर्थन में किया प्रचार

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी सितंबर 22 को पश्चिम बंगाल में थे। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल उपचुनाव में भाजपा उमीदवार प्रियंका टिबरेवाल के समर्थन में प्रचार भी किया। भवानीपुर में बड़ा सिख समुदाय होने के कारण केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का प्रचार भाजपा के लिए काफी अहम माना जा रहा है। सितंबर 30 को भवानीपुर उपचुनाव में भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आमने-सामने होंगी।  

गुरु, 23 सितंबर 2021 - 01:50 PM / by Surbhi Shaw

Tags: West Bengal, BJP, hardeep puri, priyanka tibrewal, TMC

Priyanka tibrewal

फ़ोटो: Hindustan times

दीदी के खिलाफ भवानीपुर सीट से आज नामांकन दाखिल करेंगी प्रियंका टिबरेवाल

पश्चिम बंगाल उपचुनाव को लेकर बीजेपी की प्रियंका टिबरेवाल आज भवानीपुर सीट से नामांकन भरेंगी। भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल कर प्रियंका पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से टक्कर लेंगी। ममता बनर्जी सितंबर 11 को ही अपना नामांकन भर चुकी है। इससे पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को नंदीग्राम सीट से शुवेंदु अधिकारी से हार मिली थी। राज्य की सीएम बने रहने के लिए ममता बनर्जी को उपचुनाव में जीत हासिल करनी ही होगी। 

सोम, 13 सितंबर 2021 - 02:20 PM / by अदनान फैसल

Tags: CM Mamta Banerjee, priyanka tibrewal, politics, West Bengal

Courtesy: Amar ujala news